मौसम बदलते ही सुरेंद्रनगर में दिखा धूल का 'आसमानी बवंडर', हाईवे पर पलटा ट्रक
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मौसम बदलते ही एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. सायला-लिंबड़ी हाईवे पर तेज हवाओं के बीच आसमान में धूल का विशाल गुबार बवंडर की तरह उठता नजर आया. इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए कई वाहन चालकों ने हाईवे पर अपने वाहन रोक दिए. तेज धूलभरी आंधी का असर इतना ज्यादा था कि एक ट्रक भी पलट गया. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. मौसम के इस अचानक बदले रूप ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को चौंका दिया.
महीसागर में तूफान का तांडव! कडाणा में हवा से पलटीं बाइकें, ऑटो-टेम्पो उलटे, यातायात ठप
गुजरात के महीसागर जिले के कडाणा क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान और धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे खड़ी कई बाइकें पलट गईं, जबकि ऑटो और टेम्पो भी संतुलन खोकर उलट गए. तूफान की रफ्तार इतनी अधिक थी कि भारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. मौसम में अचानक आए बदलाव से धूल का बड़ा गुबार उठा, जिससे दृश्यता कम हो गई और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







