Responsive Scrollable Menu

मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज की हुई गिरफ्तारी, हादसे के बाद से चल रहा था फरार

मालवीय नगर अग्निकांड: बुधवार (3 जून) को दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल फ्लोरिश स्टे के मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया है. बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में 17 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी. घटना के बाद पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था ताकि आरोपी देश छोड़कर फरार न हो सके.

लाइसेंस 6 कमरों का, संचालन 25 कमरों का

जांच में सामने आया है कि इस गेस्ट हाउस को दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने मई 2024 में बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) योजना के तहत केवल 6 कमरों के संचालन की अनुमति दी थी. यह अनुमति पहली और दूसरी मंजिल पर तीन-तीन कमरों के लिए थी. लेकिन आरोप है कि मालिक ने नियमों को दरकिनार कर पांच मंजिला इमारत और बेसमेंट में 20 से 25 कमरे बना दिए और उनका व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू कर दिया.

विदेशी नागरिकों की सबसे ज्यादा मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में 17 विदेशी नागरिक शामिल थे. इनमें नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के लोग भी थे. ये सभी पास के मैक्स अस्पताल में इलाज कराने या अपने परिजनों की देखभाल के लिए दिल्ली आए थे और इसी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे.

सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी

पुलिस के अनुसार इमारत के पास फायर एनओसी नहीं थी. बेसमेंट में अवैध किचन और रेस्टोरेंट चलाए जाने की भी आशंका है, जहां से आग शुरू हुई. इमारत में बाहर निकलने के लिए केवल एक संकरा रास्ता था. धुआं और आग फैलने के बाद कई लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

अन्य होटलों की भी जांच

आपको बता दें कि पुलिस अब लवकेश बजाज के अन्य होटलों, जैसे लेमन ग्रीन और फ्लोरिश इन, की भी जांच कर रही है. साथ ही उसपर गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतने बड़े स्तर पर नियमों के उल्लंघन के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड: मालिक पर शिकंजा, सामने आई तस्वीर, 21 मौतों के बाद उठ रहे कई बड़े सवाल

Continue reading on the app

शह मात The Big Debate: ‘5 बीवी..25 बच्चे’, UCC, बयान.. घमासान! विरोध में उतरे मुस्लिम संगठन, क्या यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को लेकर प्रदेश में मचता रहेगा विवाद?

UCC in MP: UCC यानी यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड एमपी में जल्द लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आम लोगों से राय मांगी है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Crime News: बेटा कर्जदार, खत्म परिवार...बड़ा खुलासा! | Online Loan App Scam Case Study 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T20:30:18+00:00

Could lifting weights actually help you live longer? #Health #Gym #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T19:45:36+00:00

Om Prakash Rajbhar vs Akhilesh Yadav:राजभर का बड़ा धमाका! अखिलेश की तस्वीर दिखाकर खोला कौन सा राज? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T20:00:13+00:00

KSI tells Sidemen 'I'll always be here' after quitting YouTube group. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T20:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers