Responsive Scrollable Menu

BMW X1 LWB की प्री-बुकिंग शुरू, 21 अगस्त को होगी लॉन्च; जानिए कीमत से लेकर डिजाइन तक की डिटेल

BMW X1 Long Wheelbase की भारत में प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसे 21 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा. स्टैंडर्ड X1 के मुकाबले ज्यादा लंबी बॉडी और व्हीलबेस के साथ आने वाली इस SUV में रियर पैसेंजर्स को बेहतर लेगरूम और ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से अधिक रहने की उम्मीद है. लॉन्च से पहले जानिए BMW X1 LWB की संभावित कीमत, डिजाइन, फीचर्स और इंजन से जुड़ी खास बातें.

Continue reading on the app

पेरेंटिंग- 8 साल का बेटा तुतलाकर बोलता है:स्कूल में टीचर डांटती है, बच्चे मजाक उड़ाते हैं, हमें फिक्र है, उसकी भाषा कैसे सुधारें

सवाल- मैं हरियाणा से हूं। मेरा बेटा 8 साल का है। बचपन में वह तुतलाकर बोलता था। तब हमें उसकी तोतली आवाज प्यारी लगती थी। हमें लगा कि उम्र बढ़ने के साथ यह आदत अपने आप ठीक हो जाएगी। इसलिए हमने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब वह स्कूल जाने लगा है और आज भी कई शब्द साफ नहीं बोल पाता। टीचर से भी तुतलाकर बात करता है। स्कूल में बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं। हमें अब फिक्र हो रही है? उसकी भाषा सुधारने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट: डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। आपकी चिंता स्वाभाविक है। हर माता-पिता को शुरुआत में बच्चे की तोतली आवाज प्यारी लगती है। वे सोचते हैं कि जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होगा, वैसे-वैसे उसकी भाषा अपने आप ठीक हो जाएगी। हालांकि हर बच्चे की भाषा का विकास अलग होता है। इसलिए यह बदलाव अपने आप आए, जरूरी नहीं है। 8 साल की उम्र तक ज्यादातर बच्चे शब्दों का स्पष्ट उच्चारण करने लगते हैं। अगर अब तक बच्चा साफ नहीं बोल पा रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बच्चे के तुतलाने के पीछे कई बार स्पीच डेवलपमेंट इश्यू, जीभ और मुंह की मसल्स का खराब कोऑर्डिनेशन और अभ्यास की कमी जैसी वजहें हो सकती हैं। इसलिए सबसे पहले कारण का पता लगाना जरूरी है। छोटे बच्चों का तुतलाना कब सामान्य? छोटे बच्चों का तुतलाकर बोलना सामान्य भाषा विकास का हिस्सा है। जब बच्चा बोलना सीख रहा होता है, तब उसकी जीभ, होंठ, जबड़े और मुंह की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं। साथ ही वह हर ध्वनि का सही उच्चारण करना भी सीख रहा होता है। इसलिए 2-4 साल की उम्र तक कुछ शब्दों का गलत उच्चारण करना या कुछ ध्वनियों को बदलकर बोलना सामान्य है। बच्चे के तुतलाने की असल वजह बच्चे के तुतलाने की असल वजह समझने के लिए कुछ पहलुओं पर गौर करना जरूरी है। सभी बातें नीचे पॉइंटर्स में देखें- ग्राफिक में तुतलाने के सभी संभावित कारण देखिए- तुतलाने वाले बच्चे की भाषा कैसे सुधारें? बच्चों की भाषा धीरे-धीरे विकसित होती है। ऐसे में माता-पिता बच्चे पर हमेशा सही बोलने का दबाव बनाने की बजाय धैर्य रखें। भाषा सुधार के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- बच्चे की भाषा सुधारने के आसान तरीके ग्राफिक में देखिए- भाषा विकास में अभ्यास की भूमिका महत्वपूर्ण अगर बच्चा हल्का तुतलाता है तो रेगुलर प्रैक्टिस से उसकी बोलने की क्षमता में सुधार आ सकता है। इसके लिए रोज कुछ देर भाषा और उच्चारण से जुड़ी एक्टिविटीज कराएं। इससे बच्चे का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ध्यान रखें, अभ्यास हमेशा खेल-खेल में और बिना किसी दबाव के कराएं। इससे बच्चे सहज होकर नए शब्द और उसका सही उच्चारण सीखते हैं। ग्राफिक में भाषा को बेहतर बनाने वाले अभ्यास देखिए- टीचर से बात करना जरूरी बच्चे दिन का बड़ा हिस्सा स्कूल में बिताते हैं, इसलिए टीचर की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। टीचर को स्थिति के बारे में बताएं। अगर दूसरे बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं, तो स्कूल में संवेदनशील माहौल बनाने की जरूरत है। टीचर को बताएं कि बच्चे को जवाब देने के लिए पर्याप्त समय दें, जल्दबाजी न करें, दबाव न बनाएं। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा। पेरेंट्स की कॉमन गलतियां कई बार माता-पिता अनजाने में कुछ ऐसी बातें कर बैठते हैं, जिनसे सुधार की बजाय समस्या बढ़ सकती है। ऐसी सभी कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखें- शर्मिंदा करने से कम होता आत्मविश्वास कुछ माता-पिता गुस्से में कहते हैं- ऐसी बातों से बच्चे का आत्मविश्वास कम होता है। याद रखिए, बच्चे जानबूझकर गलत नहीं बोलते। उन्हें आलोचना नहीं, सहयोग की जरूरत है। कब एक्सपर्ट की मदद लें? इन स्थितियों में स्पीच एंड लैंग्वेज थेरेपिस्ट या पीडियाट्रिशियन से सलाह लें- अंत में यही कहूंगी कि आपने सही समय पर इस बात पर ध्यान दिया है। बच्चे की तोतली भाषा को लेकर खुद को दोष देने की जरूरत नहीं है। लेकिन अब इसे नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद से अधिकांश बच्चों की बोलने की क्षमता में अच्छा सुधार होता है। याद रखिए, इस समय आपके बेटे को सबसे ज्यादा जरूरत है धैर्य, प्रोत्साहन और आत्मविश्वास की। जब घर और स्कूल, दोनों जगह उसे सहयोग मिलेगा तो वह बिना डर धीरे-धीरे शब्दों का सही उच्चारण सीख जाएगा। …………………… पेरेंटिंग की ये खबर भी पढ़िए पेरेंटिंग- 10 साल का बेटा कोई काम खुद नहीं करता: चाहता है, सबकुछ कोई और करके दे, उसे घर के काम करना, जिम्मेदार होना कैसे सिखाएं? बच्चों को उम्र के अनुसार छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देना बिल्कुल भी गलत नहीं है। लेकिन यहां एक बात स्पष्ट करना जरूरी है कि ‘जिम्मेदारी सिखाने’ और ‘बच्चे से काम करवाने’ में एक बारीक अंतर है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर छक्कों की बौछार, बाहर स्पॉन्सर्स की कतार... जानिए कैसे 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने ब्रांड्स के फेवरेट 'पोस्टर बॉय'

Vaibhav Sooryavanshi 5 brands: भारतीय क्रिकेट में हर दशक में कोई न कोई ऐसा अनोखा खिलाड़ी आता है, जिसकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से होने लगती है. वैभव सूर्यवंशी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही सनसनीखेज रही है. इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल दबाव का सामना करना और फिर अपने बल्ले की धमक से प्रतिद्वंद्वियों को पस्त करना उनकी मानसिक मजबूती का सबूत है. क्रिकेट मैदान पर उनके इस उल्कापिंड जैसी तेज़ी से हुए उभार ने सिर्फ खेल प्रेमियों का ध्यान ही नहीं खींचा, बल्कि कॉर्पोरेट जगत और दुनिया के बड़े ब्रांड्स को भी अपनी ओर आकर्षित किया है. आज वैभव मैदान के अंदर अपनी धमाकेदार पारियों और मैदान के बाहर अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के चलते चर्चा के केंद्र में हैं. Fri, 14 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Conditions on US aircraft carrier raise alarms after more than 250 days at sea | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T23:18:36+00:00

Air India Flight Turbulence : पायलट का DRUG TEST पॉजिटिव, AIR INDIA FLIGHT में नशे का खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T23:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers