Melody ट्रेंड की बाढ़ में रॉकेट बने Parle Industries के शेयर में 60% बढ़ोतरी के बाद आज लगा ब्रेक
Parle Industries Shares: शेयर बाजार में कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. Parle Industries का शेयर मई के मध्य से लगातार अपर सर्किट लगा रहा था, लेकिन 3 जून को पहली बार इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली. और इस पूरे घटनाक्रम की वजह है एक वायरल वीडियो, एक गलतफहमी और बाजार की भेड़चाल.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में इटली यात्रा के दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) को 'Melody' कैंडी गिफ्ट की. मेलोनी ने इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. बस यहीं से शुरू हुई गड़बड़ी. रिटेल निवेशकों ने Melody कैंडी बनाने वाली कंपनी के शेयर ढूंढे और उन्हें मिला पार्ले इंडस्ट्रीज का नाम. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह साफ तौर पर 'मिस्टेकन आइडेंटिटी' का मामला है, जहां निवेशकों ने बिना पड़ताल किए खरीदारी शुरू कर दी.
ये भी पढ़ें- RBI की 3 दिवसीय एमपीसी बैठक आज से शुरू, महंगाई और आर्थिक वृद्धि पर रहेगी नजर
Parle Industries का Melody से कोई नाता नहीं
यहां सबसे जरूरी बात यह है कि पार्ले इंडस्ट्रीज का Melody कैंडी या पार्ले प्रोडक्ट्स से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. पार्ले प्रोडक्ट्स एक प्राइवेट FMCG कंपनी है जो Parle-G, Melody, Monaco, KrackJack और Hide & Seek जैसे मशहूर ब्रांड्स बनाती है. वहीं मुंबई स्थित पार्ले इंडस्ट्रीज पूरी तरह अलग कारोबार में है. यह कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के साथ-साथ पेपर वेस्ट रिसाइक्लिंग का काम करती है. दोनों कंपनियों के बीच सिर्फ एक चीज कॉमन है और वो है नाम में 'Parle' शब्द.
Parle Products ने खुद दी सफाई
पार्ले प्रोडक्ट्स की तरफ से खुद सफाई जारी की गई. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने साफ कहा कि पार्ले इंडस्ट्रीज एक अलग कंपनी है और उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ नाम में 'Parle' होने की वजह से भ्रमित हो रहे हैं, जबकि वो कंपनी दरअसल एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है. इतनी स्पष्ट सफाई के बावजूद बाजार में खरीदारी का जोश कम नहीं हुआ, जो यह दर्शाता है कि रिटेल निवेशक बिना जानकारी के ट्रेड करने लगते हैं.
पार्ले इंडस्ट्रीज शेयर का हाल
मई के मध्य से यह शेयर हर दिन खुलते ही अपर सर्किट लगाता रहा. 3 जून को पहली बार रिटेल निवेशकों को इसमें खरीदारी का मौका मिला. दोपहर 1:35 बजे के करीब यह शेयर इंट्राडे लो ₹7.33 को छूने के बाद 4.9 फीसदी की बढ़त पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन महज ₹40 करोड़ के करीब है, जो इसे एक बेहद छोटी कंपनी की श्रेणी में रखता है.
निवेशकों के लिए सबक
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों में रिटेल निवेशकों को बेहद सावधान रहना चाहिए. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि कंपनी का असली कारोबार क्या है. सोशल मीडिया के वायरल वीडियो या खबरों के आधार पर बिना रिसर्च किए निवेश करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है. जानकारों के मुताबिक, जब तक बाजार को सच्चाई का एहसास होगा, तब तक कई निवेशक फंस चुके होंगे. इसलिए किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स, बिजनेस मॉडल और फाइनेंशियल हेल्थ की पूरी जांच करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- 3 जून को किन शेयरों पर रहेगी नजर? Infosys, Vedanta, Concord Biotech, Anand Rathi Wealth समेत ये स्टॉक्स हैं फोकस में
Ukraine Russia War: एक और बड़े हमले की आशंका के चलते जेलेंस्की ने यूरोप से मांगी मदद, सुरक्षा बढ़ाने की अपील
Ukraine Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि हमारे देश पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए. अभी भी अलग-अलग इलाकों में एयर-रेड अलर्ट भी एक्टिव हैं. खुफिया जानकारी है कि आज रात भी एक और बड़ा हमला हो सकता है. हम हवाई खतरों का सामना कर रहे हैं.
आज का दिन यूक्रेन के लिए बहुत कठिन रहा है
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट पर हमले की जानकारी साझा करते हुए कहा, ''आज का दिन यूक्रेन के लिए बहुत कठिन रहा है. रूस की तरफ से बड़े पैमाने पर हमला हुआ है. कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए. अभी भी देश के अलग-अलग हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं. आसमान से फिर से खतरा बना हुआ है.''
कीव और डनिप्रो शहर में 22 लोगों की मौत हुई है
जेलेंस्की ने बताया कि रूस के हमलों में कीव और डनिप्रो शहर में 22 लोगों की मौत हुई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हम अपने लोगों, अपने शहरों और अपने समुदायों की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. जो लोग हमारी मदद कर रहे हैं, हम उनके आभारी हैं.
यूक्रेन, इटली का धन्यवाद करता है
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, इटली का धन्यवाद करता है. हम दिल से आभारी हैं कि आप हमारी परवाह करते हैं, आप हमारे लिए शांति चाहते हैं, और आप मानते हैं कि कीव की स्वतंत्रता और आजादी की रक्षा आपका भी साझा मुद्दा है. हम मिलकर निश्चित रूप से इस लक्ष्य को हासिल करेंगे.
हमारे एयर डिफेंस के पास अभी उतनी पर्याप्त आपूर्ति नहीं है
राष्ट्रपति ने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे एयर डिफेंस के पास अभी उतनी पर्याप्त आपूर्ति नहीं है कि वह मिसाइलों के एक बड़े हिस्से को रोक सके. पिछली रात हमले हुए थे. 130 लोग घायल हुए. दुख की बात है कि 22 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.
खुफिया जानकारी से पता है कि आज रात भी एक और बड़ा हमला हो सकता है
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि हमें अपनी खुफिया जानकारी से पता है कि आज रात भी एक और बड़ा हमला हो सकता है. हमारे सभी साझेदारों को मिलकर, और पूरे यूरोप को, एयर डिफेंस के लिए मिसाइलें, सिस्टम, जरूरी खुफिया जानकारी और बाकी जरूरी चीजें देने पर काम जारी रखना चाहिए, जो लोगों की जान बचाने में मदद करती हैं.
यह भी पढ़ें:Russia-Ukraine War: यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार! क्या पुतिन खत्म करेंगे युद्ध? जेलेंस्की ने US से मांगी ये मददयूरोप को अपनी खुद की एंटी-बैलिस्टिक प्रणाली की जरूरत है
उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि यूरोप को अपनी खुद की एंटी-बैलिस्टिक प्रणाली की जरूरत है, जो इतनी मजबूत और पर्याप्त हो कि किसी भी खतरे से सुरक्षा दे सके.
(स्रोत--आईएएनएस)
डिस्कलेमर- हेडिंग, सबहेड और समरी को छोड़कर पूरी स्टोरी न्यूज एजेंसी IANS की है.

News Nation