Responsive Scrollable Menu

NCR से पुराने ट्रकों को हटाना, एयरलाइन्स की मदद और हाई-वे, जानिए मोदी सरकार के चार बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगाई। इसमें सबसे अहम दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में उपयोग होने वाले पुराने ट्रकों को बंद करने के लिए सरकार ने 9,585 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है।

Continue reading on the app

Travel Skincare Tips: गर्मी में ट्रैवलिंग कर रही हैं? ये 4 ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपके मेकअप को नहीं होने देंगे खराब

Travel Skincare Tips: छुट्टियों में बहुत से लोग अपने परिवार, दोस्तों के संग हिल स्टेशंस या अन्य पर्यटक स्थलों पर घूमने जाते हैं ताकि नेचर का आनंद ले सकें और शहरों की भाग-दौड़ भरी उबाऊ जिंदगी से राहत मिल सकें। लेकिन इस मौसम में खुले वातवारण में घूमने से पसीने, टैनिंग, त्वचा में जलन, सनबर्न से ब्यूटी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन अगर आप ट्रैवलिंग के दौरान अपने साथ कुछ जरूरी कॉस्मेटिक्स साथ रखेंगी तो आपको अपनी स्किन, बालों के प्रति ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

अगर आप अपने साथ कुछ जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट्स रखती हैं तो आप इस मौसम में त्वचा को होने वाले नुकसानों से खुद को बचा सकती हैं। इसलिए यहां बताए गए सुझाव से आप अपने ट्रैवल सूटकेस में एक छोटा-सा ब्यूटी बैग भी रख लें और निश्चिंत होकर सैर सपाटे का आनंद लें। इस बैग में क्या कुछ रखें, यहां बता रहे हैं।

फेस वाइप्स
गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी पसीने से होती है। तेज धूप की वजह से ऑयली स्किन पर गंदगी और तेल जम जाता है। इससे चेहरा डल लगता है और मेकअप भी खराब हो जाता है। इसलिए इस मौसम में जब भी आप घूमने जाएं तो अपने साथ फेस वाइप्स जरूर रखें। फेस वाइप्स के द्वारा हाथों-हाथ बिना पानी के चेहरे की त्वचा साफ हो जाती है और चेहरे की नर्व्स में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। गीले फेस वाइप्स को आप अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग कर सकती हैं। जब आपके पास पानी और फेस वॉश उपलब्ध नहीं हो तो इसे यूज करें। वाइप्स निकालकर चेहरे को पोंछें। इससे आपकी स्किन तुरंत साफ और फ्रेश महसूस लगेगी।

वाटर प्रूफ काजल
अधिकतर महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने के आंखों पर काजल लगाना खूब पसंद करती हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में पसीने से काजल फैलने की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए वाटर प्रूफ काजल आपकी मदद कर सकता है। वाटर प्रूफ काजल आंखों पर लंबे समय तक मेंटेन रहता है। इन्हें लगाने से आंखों को परेशानी नहीं होती है और सेंसिटिव आंखों वाली महिलाओं के लिए भी उपयुक्त होता है। जैल आधारित काजल 12 घंटों तक टिका रहता है, जिसे आप ब्रश की मदद से लगा सकती हैं। जहां तक संभव हो तो काजल की पतली लाइन लगाएं। पतली लाइनें कम फैलती हैं, जिससे आपका चेहरा पूरा दिन साफ और सुंदर दिखता है। पतली लाइनें ज्यादा प्राकृतिक दिखती हैं और यात्रा के दौरान मेकअप के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त होती हैं, क्योंकि पतली लाइन को ठीक करना भी आसान होता है।

ग्लिटर
जब भी आप छुट्टियां मनाने के लिए जाती हैं तो अमूमन नाइट पार्टियों में भी जाना पड़ता है। रात के समय नाखूनों के लुक को बेहतर करने के लिए ग्लिटर का प्रयोग करना चाहिए, जिससे आप औरों से बेहतर दिखेंगी। ग्लिटर नाखूनों को एक नया लुक देता है, जिससे साधारण मेनीक्योर भी खास दिखने लगता है। ग्लिटर मेनीक्योर अनेक प्रकार के कस्टमाइजेशन का अवसर प्रदान करता है और विभिन्न साइज, रंगों और फिनिश के साथ आपके सौंदर्य को चार चांद लगा देता है। ग्लिटर कई तरह के नाखूनों और उनकी लंबाई पर बहुत खूबसूरत लगता है। चाहे आपके नाखून छोटे हों या लंबे एक्सटेंशन, ग्लिटर उनकी खूबसूरती को बढ़ा सकता है और उन्हें आकर्षक और सुंदर बना सकता है।

ड्राई शैंपू
यात्रा के दौरान समय की कमी अकसर महसूस होती है और बालों को धोने का कम ही समय मिल पाता है। ऐसे में ड्राई शैंपू काफी मददगार हो सकता है। ड्राई शैंपू पानी रहित उत्पाद है, जिसे बालों को साफ करने के लिए आमतौर पर स्प्रे या पावडर के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे सिर की त्वचा पर लगाया जाता है और यह बालों से तेल या सीबम को सोख लेता है, जिससे बाल साफ और तरोताजा दिखते हैं। यदि आपकी स्कैल्प संवेदनशील है तो आपको अल्कोहल आधारित या सुगंधित ड्राई शैंपू से बचना चाहिए। कुछ ड्राई शैंपू अलग-अलग शेड्स में भी आते हैं जोकि आपके बालों की शेड से मैच करते हैं।

(कॉस्मेटोलॉजिस्ट शहनाज हुसैन द्वारा सजेशन पर आधारित)

Continue reading on the app

  Sports

SL vs WI 1st ODI: कप्तान की फिफ्टी के बाद दुष्मंता चमीरा का कहर, वेस्टइंडीज को श्रीलंका घर में घुसकर मारा

श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 41 रन की धमाकेदार जीत के साथ दौरे की शुरुआत की. कप्तान कुसल मेंडिस और पथुम निसांका की फिफ्टी के बाद दुष्मंता चमीरा की कहर बरपाती गेंद ने मेजबान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. 303 रन के लक्ष्य का आगे पूरी टीम महज 262 रन ही बना पाई. Thu, 4 Jun 2026 06:04:26 +0530

  Videos
See all

Bahraich में सपा का विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक मोड़ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T01:15:03+00:00

CM Yogi Gaushala Visit : गौसेवा करते नजर आए सीएम योगी | Viral Video | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T01:00:26+00:00

TMC Clash News : अभी-अभी ममता से छिनी TMC, 50 विधायकों ने की बगावत! | N18V | BJP | Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T01:00:35+00:00

Muzaffarpur Hospital Fire News Live : अस्पताल ICU में लगी भयानक आग, 10 की मौत | Bihar | Delhi Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T01:16:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers