Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सिल्वर ₹3,300 टूटी और गोल्ड ₹1,030 सस्ता हुआ; जानें आज के रेट

सोना और चांदी की कीमतों में आज यानी 3 जून को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 1 किलो चांदी ₹3,300 प्रति किलो गिरकर 2.62 के लेवल पर कारोबार कर रही है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,030 रुपए कम होकर 1.55 लाख रुपए के स्तर पर आ गया है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट और बाजार की स्थिति।

भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम 

शहर कीमत (₹/10 ग्राम)
जयपुर ₹1,56,370
दिल्ली  ₹1,56,370
कोलकाता ₹1,56,220
मुबंई ₹1,56,220
अहमदाबाद ₹1,56,270
पटना  ₹1,56,270
लखनऊ ₹1,56,370
भोपाल  ₹1,56,270


चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: ₹3.86 लाख से ₹2.62 लाख तक फिसली
चांदी की कीमतों में इस दौरान सोने की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अपने ऑल-टाइम हाई तक पहुंचने के बाद अब चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है और यह काफी नीचे आ चुकी है।

बाजार आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को चांदी का स्तर लगभग ₹2.30 लाख प्रति किलो था, जबकि 29 जनवरी 2026 को यह अपने ऑल-टाइम हाई ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली और पिछले लगभग 125 दिनों में चांदी की कीमत करीब ₹1.24 लाख प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण
सोना और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के पीछे कई बड़े कारण सामने आ रहे हैं। आमतौर पर युद्ध या वैश्विक तनाव के समय निवेशक सुरक्षित एसेट के रूप में सोने-चांदी में पैसा लगाते हैं, लेकिन इस बार ट्रेंड थोड़ा अलग देखने को मिल रहा है।

सबसे बड़ा कारण कैश की ओर झुकाव माना जा रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच निवेशक जोखिम से बचने के लिए अपने सोने और चांदी को बेचकर कैश में बदल रहे हैं, ताकि जरूरत के समय उनके पास लिक्विड फंड उपलब्ध रहे।

इसके अलावा, प्रॉफिट बुकिंग भी एक अहम वजह है। जनवरी में सोना-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसके बाद बड़े निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी। भारी बिकवाली के कारण बाजार में सप्लाई बढ़ गई और इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा, जिससे लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 
 

 

 

Continue reading on the app

Delhi Malviya Nagar Fire News: दिल्ली अग्निकांड पर रिपब्लिक के सवालों से डरे BJP विधायक

राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में अबतक 21 लोगों की जिंदा जलने और दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. दिल्ली में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद फायर सेफ्टी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. सामने आया है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वहां मानकों को ताक पर रखकर कंस्ट्रक्शन किया गया था. ऐसे में लोग एक बार फिर हादसों को लेकर गंभीर हो गए हैं. इस हादसे के बीच चलिए जानते हैं कि आग लगने पर सबसे पहले क्या करें और अगर आप किसी बिल्डिंग में फंसे हैं तो कैसे अपनी जान बचा सकते हैं. #DelhiFire #MalviyaNagar #BreakingNews #FireIncident #DelhiNews #LatestNews #HindiNews #FireBrigade #RescueOperation #AccidentNews #Emergency #IndiaNews #NewsUpdate #TrendingNews #DelhiFire #MalviyaNagar #MalviyaFireNews #MalviyaFire #DelhiNews #BreakingNews #FireNews #DelhiBreakingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली 9 जून से क्या करने वाले हैं? सामने आई बड़ी खबर

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को तैयारियों का न्योता मिल गया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा 9 जून को न्यू चंडीगढ़ पहुंचेंगे. Wed, 03 Jun 2026 17:54:52 +0530

  Videos
See all

Dangal : हम Mamata Banerjee को नेता चुन रहे हैं - Ritabrata Banerjee | Bengal Politics | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T12:47:06+00:00

होटल को NOC कब मिलती है #delhifirenews #malviyanagar #shorts #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T12:46:46+00:00

Poochta Hai Bharat LIVE: टूटी TMC | Bengal | Mamata Vs Ritabrata | ED | Abhishek Benerjee | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T12:46:26+00:00

इश्क में लूट लिया शोरूम! #nagpur #robbery #cctv #maharashtra #aajtak #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T12:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers