रणवीर सिंह पर लगा 'बैन' हटा, एक्टर के लीगल नोटिस के बाद FWICE ने वापस लिया फैसला, जानें अब आगे क्या होगा?
Ranveer Singh-FWICE: धुरंधर की सफलता के बाद से रणवीर सिंह डॉन 3 (Don 3) विवाद को लेकर चर्चा में हैं.ल एक्टर के खिलाफ FWICE ने नॉन कॉरपोरेट डायरेक्टिव जारी कर दिया था. जिसके बाद एक्टर ने 2 जून को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को लीगल नोटिस भेजा था. वहीं, अब एक्टर के एक्शन लेने के बाद FWICE ने एक्टर पर लगाया ये बैन वापस ले लिया है. फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी का कहना है कि इस मामले में न तो कोई जीता है और ना ही कोई हारा है.
The Federation of Western India Cine Employees (FWICE) announces withdrawal of non-cooperation directive against Actor Ranveer Singh pic.twitter.com/aYsVPCQq0B
— ANI (@ANI) June 3, 2026
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह का टूटा सब्र का बांध, 'Don 3' विवाद में FWICE को भेजा लीगल नोटिस, जानें क्या की मांग?
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- Explainer: क्या बॉलीवुड में रणवीर सिंह को जानबूझकर किया जा रहा टारगेट? जानिए ‘डॉन 3’ विवाद की पूरी कहानी
Patanjali Honey Benefits: रोजाना पतंजलि शहद खाने के क्या हैं फायदे? जानिए इसे डाइट में शामिल करने के आसान तरीके
Patanjali Honey Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे खाद्य पदार्थों की तलाश करते हैं जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. इसी वजह से शहद को लंबे समय से प्राकृतिक और पौष्टिक विकल्प माना जाता रहा है. शहद न केवल मिठास प्रदान करता है, बल्कि इसमें कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो संतुलित जीवनशैली का हिस्सा बन सकते हैं. पतंजलि शहद भी उन उत्पादों में शामिल है जिसे लोग प्राकृतिक मिठास के विकल्प के रूप में चुनते हैं. इसकी सुनहरी बनावट और मीठा स्वाद इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के बीच लोकप्रिय बनाता है.
शहद क्यों माना जाता है खास?
शहद प्रकृति का एक अनोखा उपहार है. यह मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से तैयार किया जाता है. इसमें प्राकृतिक शर्करा के साथ कई सूक्ष्म पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. कई लोग चाय, दूध, गुनगुने पानी या विभिन्न खाद्य पदार्थों में शहद का उपयोग करते हैं. यह रिफाइंड चीनी की तुलना में अधिक प्राकृतिक विकल्प माना जाता है.
Choose the smarter way to sweeten your life with patanjali honey. Packed with antioxidants and golden nutrients, It delivers balanced energy in every natural drop.
— Patanjali Ayurved (@PypAyurved) June 3, 2026
Buy Now - https://t.co/N0lRxkE1Gb#patanjali #patanjalihoney #honeybenefits #antioxidants pic.twitter.com/WfzHjcMK4V
शहद के फायदे
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं और समय से पहले उम्र बढ़ने जैसी समस्याओं से जुड़े हो सकते हैं. इसी कारण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग अपने आहार में शहद को शामिल करना पसंद करते हैं.
ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत
जब शरीर को तुरंत ऊर्जा की आवश्यकता होती है, तब शहद उपयोगी विकल्प माना जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट शरीर को तेजी से ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हो सकते हैं. कई लोग सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करना पसंद करते हैं. इससे दिन की शुरुआत ताजगी के साथ करने में मदद मिल सकती है.
दैनिक जीवन में कैसे करें उपयोग?
शहद का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आसानी से रोजमर्रा के खानपान का हिस्सा बन जाता है. आप इसे इन तरीकों से उपयोग कर सकते हैं जैसे गुनगुने पानी के साथ, दूध में मिलाकर, हर्बल चाय में, फल और सलाद के ऊपर, ओट्स और दलिया में. घर पर बने हेल्दी ड्रिंक्स के साथ. हालांकि, शहद को बहुत अधिक गर्म तापमान पर मिलाने से बचने की सलाह दी जाती है.
मौसम बदलने पर भी उपयोगी
पारंपरिक तौर पर शहद का उपयोग बदलते मौसम में भी किया जाता रहा है. कई घरों में इसे अदरक, तुलसी या अन्य घरेलू सामग्रियों के साथ सेवन किया जाता है. हालांकि किसी भी स्वास्थ्य लाभ के लिए इसे दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. यदि कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
संतुलित आहार का हिस्सा
विशेषज्ञों का मानना है कि कोई भी खाद्य पदार्थ तभी लाभकारी होता है जब उसका सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए. शहद भी इसी सिद्धांत का पालन करता है. इसे स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ शामिल किया जाए तो यह दैनिक आहार का एक अच्छा हिस्सा बन सकता है.
खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
शहद खरीदते समय भरोसेमंद ब्रांड और सही पैकेजिंग पर ध्यान देना चाहिए. उत्पाद की जानकारी पढ़ना और गुणवत्ता की जांच करना भी महत्वपूर्ण है. साथ ही, शहद को ठंडी और सूखी जगह पर संग्रहित करना चाहिए ताकि उसकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहे.
यह भी पढ़ें: Patanjali Aloe Vera Gel: बड़ों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है पतंजलि का एलोवेरा जेल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























