Responsive Scrollable Menu

नितिन नबीन की बांकीपुर सीट पर उलटफेर, प्रशांत किशोर की बढ़त बरक़रार, पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न

तीन राज्यों में हुए विधानसभा उप चुनाव के परिणाम आज आने वाले हैं, वोटों की गिनती अभी जारी है लेकिन अंतिम परिणाम आने से पहले जो आंकड़े सामने आये हैं उसने चौंका दिया है, तीनों भाजपा शासित राज्यों में से केवल गुजरात में भाजपा आगे रही और उसने वहां जीत दर्ज की लेकिन बिहार और मध्य प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, बिहार में भाजपा की परंपरागत  बांकीपुर सीट उसके हाथ से जाती दिखाई दे रही है।

मध्य प्रदेश में दतिया सीट पर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से आगे चल रहे हैं अब तक हुई दतिया 12 राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 13, 542 वोटों से आगे चल रहे हैं, उनकी बढ़त पिछले कई राउंड से जारी है ये सीट भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की सीट है हालाँकि वे इस सीट से पिछला  विधानसभा चुनाव हार गए थे, इस बार उनको टिकट नहीं मिला था जिसके चलते चुनाव को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे।

बांकीपुर में बड़ा उलटफेर 

अब बात करते है बिहार की बांकीपुर सीट की जो भाजपा का गढ़ मानी जाती है, इस सीट से भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आते हैं और वे लंबे समय से इस सीट से विधायक रहे हैं लेकिन सियासी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उर्फ़ पीके ने उनके गढ़ में सेंध लगा दी है।

PK ने बनाई 8202 वोटों की बढ़त

सियासी पंडित बांकीपुर सीट पर भाजपा और आरजेडी में टक्कर की बात कह रहे थे लेकिन ये टक्कर भाजपा और जन सुराज पार्टी के बीच बन गई, यहाँ कुल 31 राउंड की गिनती होनी है जिसमें से 15 राउंड पूरे हो चुके है यानि आधी गिनती पूरी हो गई है और इसमें प्रशांत किशोर ने 8202 वोटों की बढ़त बना ली है, भाजपा के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर चल रहे है।

BJP प्रत्याशी पार्टी की परंपरागत सीट पर पीछे 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 15 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 29,752 वोट मिले हैं और वो 8202 वोटों से आगे चल रहे हैं, भाजपा के नीरज कुमार को 21,550 वोट मिले हैं और वो दूसरे नंबर पर बने हुए हैं जबकि आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं।

जनसुराज पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू 

पीके की बढ़त की खबर से जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है, वे एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं मिठाई खिला रहे हैं पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं, हालाँकि अभी अंतिम परिणाम नहीं आया है लेकिन उन्हें भरोसा हिया कि बांकीपुर सीट प्रशांत किशोर ही जीतेंगे।

 

Continue reading on the app

Viral Video: घर से काम करना पड़ा भारी! दिल्ली की महिला बोलीं- डेढ़ साल में मेरी सोशल लाइफ लगभग खत्म हो गई

वर्क फ्रॉम होम की सुविधा के बीच दिल्ली की तान्या सिंघल को महसूस हुआ कि उनकी सोशल लाइफ खत्म हो गई. ऑफिस की सहज बातचीत, दोस्ती और नए लोगों से मिलने के मौके भी कम हो गए.

Continue reading on the app

  Sports

ऐसा नहीं कर सकते तुम... स्टीव स्मिथ की बचकानी हरकत पर डेविड वॉर्नर ने जमकर सुनाया, सरेआम उतारी इज्जत

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब है. ऑस्ट्रेलिया की दुर्दशा की वजह टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का फेल होना है. इस दौरान कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस तरह की हरकत की उससे पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर बुरी तरह से निराश नजर आए, जिसके कारण उन्होंने कमेंट्री में सबके स्टीव स्मिथ की क्लास लगा दी. Sun, 16 Aug 2026 06:45:45 +0530

  Videos
See all

UP News: UP में पनीर, घी, खोया समेत 6 उत्पादों पर रोक | Analogue Paneer | Ghee | Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T02:10:17+00:00

JPSC JSSC Protest: 'छात्र हित में लें फैसला', CM हेमंत सोरेन से बोले Student Leader Ravindra Paswan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T02:14:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers