Responsive Scrollable Menu

Avocado Plant Gardening Tips : घर पर ऐसे उगाएं एवोकाडो, आसान है प्रोसेस, भर-भरकर आएंगे फल, खूब खाएं मजे से

Avocado Plant Growing Tips : कुछ पौधों में इतने ज्यादा पोषक तत्व सुपरफूड का काम करते हैं. एवोकैडो में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी, ई, के भरपूर होता है. यह वजन कंटोल करने में मदद करता है. शरीर की ताकत बढ़ाता है. यह ऐसा फल है जो दिल को स्वस्थ रखता है. पाचन सुधारता है, और त्वचा में चमक लाता है. इसी वजह से भारत में इसे मक्खन फल भी कहते हैं. आमतौर पर ₹200 से ₹500 प्रति किलो तक मिलता है. प्रीमियम 'हैस' एवोकाडो की कीमत ₹800 से ₹1,200 प्रति किलो या उससे अधिक भी होती है. अगर इस जादुई फल को घर में भी उगा सकते हैं. इसके लिए मिट्टी कैसे तैयार की जाती है, तापमान कितना होना चाहिए, कौन सी वेरायटी सही रहेगी, इसकी देखरेख कैसे करें, आइये सिलसिलेवार ढंग से इन सवालों के जवाब जानते हैं.

Continue reading on the app

जीत की तरफ बढ़ रहे प्रशांत किशोर बोले, ये बिहार की जनता का BJP के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का प्रयास है, PM Modi से की ये मांग

बिहार की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर करने वाले सियासी रणनीतिकार जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने लगातार बढ़त बनाये रखी है, उनकी जीत पक्की है, 28 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को पीछे छोड़ते हुए 19 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है, अभी तीन राउंड की गिनती शेष है, इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बांकीपुर की जनता की तरफ से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को एक सन्देश देने का प्रयास है।

अंतिम परिणाम की घोषणा अभी शेष है लेकिन लगातार कई राउंड से आगे चल रहे प्रशांत किशोर की लीड इतनी अधिक हो गई है कि भाजपा प्रत्याशी का शेष बचे तीन राउंड में उसे क्रॉस करना मुश्किल लग रहा है इसलिए प्रशांत किशोर जीत को लेकर आश्वस्त हैं, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा यह बांकीपुर की जनता की जीत है। जैसा कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, यह सिर्फ़ एक विधायक चुनने का चुनाव नहीं था। यह बिहार की जनता की ओर से बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश थी

पीके ने कहा हमने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को किसी अच्छे व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री नियुक्त करना चाहिए, आपको जनता ने 202 विधायक जिता कर दिए हैं किसी अपराधी, किसी गलत चाल चरित्र चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व नहीं दीजिये, अच्छे व्यक्ति को बनाइये जिसे बिहार में भी शिक्षा हो, रोजगार हो यहाँ का युवा बाहर रोजगार के नहीं जाए ये सन्देश बांकीपुर के लोगों ने दिया है।

हमारा एक मात्र उद्देश्य है बिहार का विकास होना चाहिए 

प्रशांत किशोर ने कहा लोकसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और अमित शाह को बिहार को बेहतर बनाने, युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करने और पलायन रोकने पर ध्यान देना चाहिए। हमारा एकमात्र उद्देश्य यही है। हम सिर्फ़ ठेका पट्टा के लिए विधायक नहीं बनना चाहते। विधायक बनना या नहीं बनना ये एक राजनीति है लेकिन हमारा एकमात्र उद्देश्य बिहार का विकास है।

पीके की PM Modi से सम्राट चौधरी की जगह किसी और को सीएम बनाइये 

प्रशांत किशोर ने कहा हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। भाजपा एनडीए के पास बहुमत है मुख्यमंत्री उनके गठबंधन से ही बनेगा। हम बस एक ही गुजारिश कर रहे हैं। बिहार की जनता, और खासकर बांकीपुर के लोग, प्रधानमंत्री मोदी से यह अनुरोध कर रहे हैं कि वे सम्राट चौधरी को हटाकर किसी काबिल और अच्छे चरित्र वाले व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं, ताकि बिहार के लोग बिहारी होने पर गर्व महसूस कर सकें और हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार मिल सके, पलायन रोका जा सके, यदि सबकुछ गुजरात को ही मिलेगा तो बिहार के लोग कहाँ जायेंगे?

मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन सुधार दिखेगा 

प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे, मैं बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहता। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा। लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखेंगे।

बांकीपुर भाजपा का गढ़ मानी जाती थी जिसमें पीके ने सेंध लगा दी   

प्रशांत कुमार ने सच ही कहा है बांकीपुर सीट का भाजपा के हाथ से जाना उसके केंद्रीय नेतृत्व को एक बड़ा सन्देश है, ये वाही सीट है जिसपर पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लंबे समय से विधायक रहे हैं, उनके विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद ही इस सीट पर उप चुनाव हुआ है, इससे भी बड़ी बात ये कि बिहार में सरकार भाजपा एनडीए की है उसके बाद भी उप चुनाव का हार जाना सच में ये बताया है कि जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है।

Continue reading on the app

  Sports

23 साल पुराना महारिकॉर्ड स्वाहा... स्पेन के नाम हुआ विश्व कीर्तिमान, लगातार 21 जीत से ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन की कुर्सी से धकेला

Spain Cricket team 21 consecutive wins: फुटबॉल के मुल्क स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वो कारनामा कर दिखाया है, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी. 2028 टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर सी में फिनलैंड को 8 विकेट से हराकर स्पेन ने लगातार 21वीं इंटरनेशनल जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही स्पेन ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली 2003 की 'अजेय' ऑस्ट्रेलियाई टीम के लगातार 20 जीत (वनडे व टेस्ट मिलाकर) के 23 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को स्वाहा कर दिया. Sun, 16 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Manoj Tiwari Attack On Prashant Kishor: Prashant Kishor Vs Manoj Tiwari, बयान पर घमासान? #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T00:10:38+00:00

Breaking News | Pakistan News: बंगाल में 3 पाक जासूस गिरफ्तार! #isiagent #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T00:11:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers