DRDO RAC Scientist Online Form 2026
DRDO RAC Recruitment 2026 Apply Online for Scientist Group E,D,C 33 Post Post Date: 03-06-2026 Short Description : Defence Research & Development Organization (DRDO) Recruitment & Assessment Centre (RAC) has released notification for DRDO RAC Scienctist in which there are 33 Post . Eligible candidates can apply online between 30/05/2026 to 19/06/2026. All the DRDO ...
IPL 2027 में बदलने वाली है हार्दिक पांड्या की IPL टीम, इन 3 फ्रेंचाइजियों में शामिल होने की है चर्चा
Hardik Pandya IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. फ्रेंचाइजी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी और अंक तालिका में 9वें स्थान पर रहते हुए उसने सीजन खत्म किया. बतौर कप्तान तो हार्दिक का ये सीजन निराशाजनक था ही, बल्कि वह बतौर खिलाडी़ भी कुछ खास नहीं कर सके. आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. इतना ही नहीं अब तो कुछ फ्रेंचाइजियों के नाम भी सामने आने लगे हैं, जिनके साथ हार्दिक आईपीएल 2027 में जुड़ सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसी ही 3 टीमों के बारे में बताते हैं, जिनमें हार्दिक के शामिल होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और बैक टू बैक 2 ट्रॉफी जीतीं. तो उधर हार्दिक पांड्या के लिए ये सीजन बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान कुछ खास नहीं रहा. अब सीजन खत्म हो चुका है और कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक अगले सीजन मुंबई इंडियंस को छोड़कर किसी और टीम में शामिल हो सकते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आई एक फोटो ने तहलका मचा दिया है.
????BREAKING NEWS????
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) June 3, 2026
????HARDIK PANDYA TRADE TO RCB FOR JACOB BETHELL & ROMARIO SHEPHERD LINKED TRADE????
Royal Challengers Bengaluru could be interested in bringing Hardik Pandya into their squad, while Jacob Bethell and Romario Shepherd are being mentioned as potential names in a… pic.twitter.com/jJCkN5ny6Z
ये फोटो एक कैफे या होटल की है, जिसमें हार्दिक पांड्या, RCB के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक और हेड कोच एंडी फ्लॉवर के साथ नजर आ रहे हैं. उनकी तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि ये तीनों ही किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर रहे हैं. ऐसे में इस फोटो के सामने आने के बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि मुंबई इंडियंस को छोड़कर हार्दिक पांड्या आरसीबी का दामन थाम सकते हैं. RCB जैकब बैथल और रोमानियो शेफर्ड को MI से ट्रेड कर सकती है. हालांकि, अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2026 के खत्म होने के बाद रिपोर्ट्स सामने आने लगीं कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं. जी हां, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चेन्नई मुंबई के साथ हार्दिक को ट्रेड कर सकती है. हालांकि, इसके बदले CSK किन खिलाड़ियों को देगी, इसपर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
Hardik Pandya with CSK CEO Kasi Viswanathan after the match.
— TEJASH ???? (@LoyleRohitFan) May 3, 2026
Something is seriously cooking ???? pic.twitter.com/RuJrCoI2uJ
लखनऊ सुपर जायंट्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में LSG का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी 10वें पायदान पर रही थी. सीजन के खत्म होने के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है. ऐसे में अब LSG को नए कप्तान की तलाश होगी.
???? Big Trade Talks Between Mumbai Indians & LSG Over Hardik Pandya and Rishabh Pant ????
— Deshi Beast (@DeshiBeast35) May 30, 2026
Sanjiv Goenka is reportedly in continuous discussions with Akash Ambani regarding a potential Hardik Pandya trade. LSG are interested in exchanging Rishabh Pant for Hardik Pandya, and Hardik… pic.twitter.com/Xj9OnpIWGa
ऐसे में रिपोर्ट्स हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम हार्दिक पांड्या को ट्रेड करके अपने साथ जोड़ सकती है. चूंकि, मेगा ऑक्शन तो 2028 में होगा और इस टीम को नए कप्तान की जरूरत तो अगले सीजन ही होगी. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हार्दिक पांड्या एक अच्छे कप्तान हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी में 2022 में गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी भी जिताई थी. इसलिए LSG हार्दिक को बतौर कप्तान अपने साथ जोड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 में वैभव सूर्यवंशी हासिल कर लेंगे ये 3 बड़े मुकाम, एक के लिए तो करना है सिर्फ छोटा सा ये काम




Sarkarinaukrijobalert.com


















