जैसलमेर से चारधाम यात्रा पर निकला था परिवार, देवप्रयाग में खाई में गिरी कार; AIIMS के डॉक्टर सहित 4 की मौत; बहन-बेटी अब भी लापता
रणवीर सिंह का टूटा सब्र का बांध, 'Don 3' विवाद में FWICE को भेजा लीगल नोटिस, जानें क्या की मांग?
Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी विवाद की हो रही है, तो वह है रणवीर सिंह और ‘डॉन 3’ को लेकर खड़ा हुआ बड़ा विवाद. एक्टर के खिलाफ FWICE ने नॉन कॉरपोरेट डायरेक्टिव जारी कर दिया था. अब इसे लेकर रणवीर सिंह के सब्र का बांध टूट गया है और आखिरकार एक्टर ने बड़ा एक्शन लेते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को लीगल नोटिस भेजा है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या मांग की है.
रणवीर ने FWICE को भेजा नोटिस
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने 2 जून को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) को कानूनी नोटिस भेजा है. रणवीर ने इस नोटिस में उनके खिलाफ जारी किए गए नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव (Non-Corporate Directive) के निर्देश को चुनौती दी है. एक्टर की ओर से तर्क दिया गया है कि इस मामले में फिल्म वर्कर्स बॉडी का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है.
नोटिस में क्या मांग की गई?
हालांकि धुरंधर स्टार रणवीर सिंह ने जो नोटिस भेजा है, उसमें उन्होंने क्या मांग की है इसे लेकर कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. अब रणवीर सिंह द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब FWICE को कोर्ट में देना होगा. वहीं एफडब्ल्यूआईसीई ने इस विवाद पर क्लियरिफिकेशन देने के लिए 3 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई है. अब देखना होगा कि फेडरेशन इस नोटिस के जवाब में क्या कहता है.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या बॉलीवुड में रणवीर सिंह को जानबूझकर किया जा रहा टारगेट? जानिए ‘डॉन 3’ विवाद की पूरी कहानी
रणवीर सिंह ने पहले क्या कहा था?
बता दें, FWICE के नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी करने के बाद एक्टर की टीम की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया था. जिसमें कहा गया था- 'रणवीर सिंह फिल्म फ्रेटरनिटी और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं. डॉन 3 को लेकर जो भी हालिया इंसिटेंड हुए. उन पर उन्होंने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल बातचीत को गरिमा, समझदारी और आपसी रिस्पेक्ट से डील करना चाहिए.'
डॉन 3 से जुड़ा पूरा विवाद
बता दें, रणवीर ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही फिल्म करने से मना कर दिया था, जिसके बाद ये विवाद बढ़ गया. फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के नुकसान भरपाई की मांग की थी, जिसे एक्टर ने फिलहाल अभी तक नहीं भरा है. इसी वजह से FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है. इस बीच, सिंह के प्रवक्ता ने भी एक बयान जारी किया और कहा कि एक्टर इस मामले को लेकर चल रही अटकलों में और कुछ जोड़ना नहीं चाहते हैं, और उनका मानना है कि इस तरह के प्रोफेशनल मतभेदों को निजी तौर पर ही सुलझाना सबसे अच्छा होता है.
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हे कुछ समय पहले ही धुरंधर और धुरंधर 2 में देखा गया था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले और रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाई है. वहीं, अब रणवीर की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करे तो खबरें हैं कि एक्टर जय मेहता की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी चल रहे हैं, क्योंकि वो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- क्या धुरंधर होगी रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म? जानें एक्टर के खिलाफ जारी 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' का मतलब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation