Responsive Scrollable Menu

मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाई जाए, निर्धारित डेसिबल में अजान की इजाजत मिले: इमाम अथुर कासमी

मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाई जाए, निर्धारित डेसिबल में अजान की इजाजत मिले: इमाम अथुर कासमी

Continue reading on the app

उज्जैन: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

उज्जैन: सावन माह में बाबा महाकाल की भक्ति में पूरा उज्जैन सराबोर है। विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से भक्त महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच गुरुवार शाम मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदीगृह से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की। इस दौरान उनके साथ विधायक चिंतामण मालवीय, विधायक सतीश मालवीय, श्याम बंसल सहित पार्टी के अन्य नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंदिर पहुंचने पर सहायक प्रबंधक जूनवाल ने नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति के साथ ही सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।

नरेंद्र सिंह तोमर ने दर्शन करने के बाद कहा कि सावन मास में बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करना निश्चित रूप से सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे कहा​ कि उन्हें यह सौभाग्य मिला और उन्होंने बाबा से प्रार्थना की कि सभी को आशीर्वाद और शक्ति मिले, ताकि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक और ईमानदारी से निर्वहन कर सकें। उन्होंने भगवान से यह भी प्रार्थना की है कि देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ें और अधिक सशक्त बनें।

वहीं, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उज्जैन में विकास कार्य लगातार जारी हैं और सिंहस्थ को लेकर तैयारियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सिंहस्थ भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित होगा।

पूर्व मंत्री पारस जैन के घर भी पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर

बता दें कि दर्शन के पहले, विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वर्गीय पारस जैन के निवास पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय पारस जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। तोमर ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Team Indias Galle Test Preparations: स्पिन पर फोकस, कोकाबुरा की चुनौती और प्लेइंग इलेवन

गॉल टेस्ट से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. टीम तीन स्पिनरों के साथ उतरने की रणनीति पर विचार कर रही है Fri, 14 Aug 2026 15:07:23 +0530

  Videos
See all

CJP में कैसे शुरू हुआ कॉकरोचों का विद्रोह ? #viral #cjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T10:15:30+00:00

Dhar Bhojshala News : भोजशाला में नमाज़ को लेकर विवाद, प्रशासन से रोक की मांग | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T10:04:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers