Responsive Scrollable Menu

मंत्री जी करा रहे थे ‘अघोरी पूजा’, वीडियो हुआ वायरल तो बोले ‘सिर्फ हवन था’

मंत्री जी करा रहे थे ‘अघोरी पूजा’, वीडियो हुआ वायरल तो बोले ‘सिर्फ हवन था’

Continue reading on the app

श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान बवाल, खिलाड़ियों से विवाद के बाद कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

श्रीलंका में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले क्रिकेट से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। कोलंबो में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद में 62 वर्षीय कोच सुमित फर्नांडो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद पीने के पानी को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने 17 साल के एक स्कूली खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 8 अगस्त को कोलंबो में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई। मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर दो खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हुई। मामला बढ़ने पर कोच सुमित फर्नांडो भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

इसे लेकर जांच जारी

हालांकि, चोट कितनी गंभीर थी और मौत की सही वजह क्या रही, इसे लेकर जांच जारी है। पुलिस ने मामले में एक 17 वर्षीय खिलाड़ी को आरोपी बनाया है। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे कोलंबो की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह भेज दिया गया। नाबालिग होने के कारण मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया उसी हिसाब से होगी। घटना ने स्थानीय क्रिकेट से जुड़े लोगों के बीच भी चिंता बढ़ा दी है। एक खेल मैदान पर छोटी-सी कहासुनी का इतना गंभीर रूप ले लेना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस अब घटना से जुड़े लोगों के बयान और उपलब्ध सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

कुसल मेंडिस के कोच रह चुके थे सुमित फर्नांडो

सुमित फर्नांडो सिर्फ एक सामान्य क्रिकेट कोच नहीं थे। वह मोरातुवा स्थित प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज में क्रिकेट कोच रह चुके थे। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई स्कूली खिलाड़ियों को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी। इनमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेटर कुसल मेंडिस भी शामिल रहे हैं। फर्नांडो ने स्कूली स्तर पर खिलाड़ियों की तकनीक और खेल की समझ को बेहतर बनाने में काम किया। उनके मार्गदर्शन में कई युवा क्रिकेटरों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। कोचिंग के बाद उन्होंने श्रीलंका की फर्स्ट क्लास क्रिकेट से जुड़े ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर के तौर पर भी काम किया। क्यूरेटर की जिम्मेदारी क्रिकेट पिच की तैयारी और उसकी देखरेख से जुड़ी होती है। इस वजह से श्रीलंका के स्थानीय क्रिकेट सर्कल में उन्हें लंबे समय से पहचान मिली हुई थी। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट से जुड़े लोगों के बीच दुख का माहौल है। अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।

17 साल के खिलाड़ी की गिरफ्तारी से बढ़ी चिंता

इस मामले में सबसे ज्यादा ध्यान आरोपी की उम्र पर है। पुलिस ने जिस खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है, उसकी उम्र सिर्फ 17 साल बताई गई है। अदालत ने उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह भेजा है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विवाद के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और कोच को किस तरह की चोट लगी थी। श्रीलंका में इस घटना के सामने आने का समय भी खास है, क्योंकि भारतीय टीम इन दिनों दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वहां पहुंची हुई है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है। ऐसे में क्रिकेट से जुड़ी इस घटना ने सीरीज से पहले लोगों का ध्यान खींचा है।

Continue reading on the app

  Sports

Galle Test: Sri Lanka के खिलाफ शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय बल्लेबाजों की शनिवार से यहां शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में स्पिन के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी और इस श्रृंखला का नतीजा मुख्य कोच गौतम गंभीर की देश के लाल गेंद क्रिकेट के प्रभारी के तौर पर भूमिका के लिए काफी अहम होगा। गंभीर के कार्यकाल में भारत सफेद गेंद (सीमित ओवरों का क्रिकेट) के क्रिकेट में लगभग अजेय टीम रहा है जिसका अंदाजा चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और टी20 विश्व कप में उसके खिताबी अभियान से लगाया जा सकता है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट की तस्वीर काफी निराशाजनक है।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप ने भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। लगातार मिली इन नाकामियों और इसके बाद सहयोगी स्टाफ के दो सहायक कोच तथा एक क्षेत्ररक्षण कोच के जाने से गंभीर और टीम के लिए तत्काल नई ऊर्जा के संचार की जरूरत महसूस होने लगी है। इसका यह मतलब नहीं है कि अगर श्रीलंका में भारत जीत हासिल नहीं कर पाता है तो गंभीर को तुरंत हटा दिया जाएगा लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट में आगे की रणनीति को लेकर सत्ता के गलियारों में निश्चित रूप से चर्चा तेज होगी।

हालांकि गॉल में खोई प्रतिष्ठा वापस हासिल करना किसी भी मेहमान टीम के लिए आसान काम नहीं है। अक्सर यहां पहुंचकर सपने टूटते रहे हैं। अगर यह बात महज अतिशयोक्ति लगे तो आंकड़े पर्याप्त हैं।

श्रीलंका ने 1998 से यहां खेले गए 49 टेस्ट में से 27 में जीत दर्ज की है। उसकी इस बादशाहत में चतुर स्पिनरों की बड़ी भूमिका रही है। मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ के स्वर्णिम दौर से श्रीलंका काफी आगे निकल चुका है लेकिन उसके पास अब भी प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस जैसे स्पिनर हैं, जिन्होंने गॉल को अपना किला बना रखा है।

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

यह स्थिति मौजूदा भारतीय टीम के लिए अनुकूल नहीं है जिसके बल्लेबाज हाल के समय में मिचेल सैंटनर और साइमन हार्मर जैसे स्पिनरों के खिलाफ बुरी तरह संघर्ष करते नजर आए हैं। हालांकि, मौजूदा टीम में उस भारतीय टीम की झलक दिखती है जो 2017 में पिछली बार टेस्ट श्रृंखला खेलने श्रीलंका आई थी। विराट कोहली की अगुआई वाली उस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी थे जो अपने करियर के मध्य चरण में थे।

भारत ने उस दौरे पर 3-0 से श्रृंखला जीती थी जिसमें गॉल में मिली जीत भी शामिल थी। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के दबदबे का दौर शुरू हुआ था। मौजूदा टीम भी युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में करियर के मध्य चरण में पहुंच चुके अनुभवी खिलाड़ियों और अपनी जगह पक्की करने को बेताब युवा खिलाड़ियों से भरी है।

उसे भी ऐसी ही एक चिंगारी की जरूरत है जो शीर्ष पर वापसी के उसके सफर को गति दे सके। लेकिन इसके लिए भारत को स्पिन के इस जाल से निकलने के साथ-साथ कुछ खिलाड़ियों के खराब व्यक्तिगत दौर से बाहर निकलने की उम्मीद भी करनी होगी। खासकर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के लिए यह अहम समय है।

इसे भी पढ़ें: Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा

जुरेल को सरफराज खान पर तरजीह मिल सकती है। इन दोनों का हालिया प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। मध्यक्रम के इन दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से निकलने वाले रन और श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ उनका प्रदर्शन इस टेस्ट में बेहद महत्वपूर्ण होगा।

भारत को शीर्ष तीन बल्लेबाजों लोकेश राहुल, यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल से भी बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। हालांकि गिल टीम की बल्लेबाजी के केंद्र में होंगे। पडिक्कल के पास साई सुदर्शन के पैर की अंगुली की चोट से वापसी करने पर भी नंबर तीन की जगह के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का सुनहरा मौका है।

भारतीय गेंदबाजों के लिए भी श्रीलंकाई पिचों पर अपनी लय हासिल करना उतना ही महत्वपूर्ण होगा। मेहमान टीम के यहां बाएं हाथ के तीन स्पिनरों कुलदीप यादव, मानव सुथार और रविंद्र जडेजा के साथ उतरने की उम्मीद है और इन सभी को सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी। गॉल की पिच के बेहद मुश्किल होने की उम्मीद नहीं है।

मैच आगे बढ़ने के साथ इसमें स्वाभाविक टूट-फूट आने की संभावना है। ऐसे में गेंदबाजों के लिए अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण होगा। यहां स्पिनर गेंदबाजी का अधिकांश भार संभालेंगे लेकिन मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उनके साथ संभावित रूप से खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को अपने छोर को नियंत्रण में रखना होगा और जरूरत पड़ने पर महत्वपूर्ण सफलताएं दिलानी होंगी।

इसे भी पढ़ें: Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

वहीं श्रीलंका की कोशिश लंबे समय तक लाल गेंद के क्रिकेट से दूर रहने की कमी को पूरा करते हुए भारत को कड़ी चुनौती देने की होगी। मेजबान टीम ने जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने से पहले करीब एक साल तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था। कप्तान धनंजय डिसिल्वा को कैरेबियाई टीम से कहीं मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ अपने खिलाड़ियों को एकजुट रखना होगा।

हालांकि टेस्ट क्रिकेट में अपना कुछ रुतबा गंवा चुका भारत भी कई मुश्किलों से जूझ रहा है और वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन परेशानियों से बाहर निकलने की उम्मीद करेगा। मुश्किल दौर से गुजर रही दो टीमों के बीच मुकाबले ने अक्सर यादगार क्रिकेट को जन्म दिया है और इस श्रृंखल में भी ऐसा देखने को मिल सकता है। टीम इस प्रकार हैं: भारत: शुभमन गिल (कप्तान), लोकेश राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पासिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवंथा, मिलन रत्नायके, असिथ फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो और दिलशान मदुशंका। समय: मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

Fri, 14 Aug 2026 12:54:00 +0530

  Videos
See all

LIVE डिबेट में आपस में ही भिड़ गए BJP और कांग्रेस प्रवक्ता | PM Modi | Rahul Gandhi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T08:10:34+00:00

CM Yogi On Congress: सत्ता के लिए कांग्रेस ने विभाजन करवाया: CM योगी | #congress #yogiadityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T08:12:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers