Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:इंडिगो अगस्त से मैनचेस्टर के लिए उड़ानें बंद करेगी, ड्रीमलाइनर विमान भी लौटाएगी एयरलाइन

इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 31 अगस्त 2026 से मैनचेस्टर (ब्रिटेन) के लिए अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर देगी। एयरलाइन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों पर लगे प्रतिबंधों की वजह से उड़ानों का समय और खर्च भी काफी बढ़ गया है। इसी कारण यह फैसला लिया गया है। अभी इंडिगो दिल्ली और मुंबई से मैनचेस्टर के लिए सीधी उड़ानें संचालित कर रही है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि मैनचेस्टर सेवा बंद होने के बाद वह नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से लीज पर लिया गया बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान वापस करेगी। इंडिगो ने मैनचेस्टर के लिए उड़ान सेवा जुलाई 2025 में शुरू की थी। यह एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की बड़ी योजनाओं में शामिल थी, लेकिन बढ़ती लागत और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण अब इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ, फडणवीस सरकार का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किए प्रमुख वादों में से एक को पूरा करते हुए किसानों के लिए 2 लाख रुपए तक की कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई। योजना का नाम पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना रखा है। इससे राज्य के लगभग 56 लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना में तीन प्रमुख घटक शामिल होंगे- ऋण माफी, वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) और समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि। पात्रता के लिए भूमि स्वामित्व की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

Continue reading on the app

डीके शिवकुमार आज कर्नाटक CM बनेंगे, 4 बजे शपथ:मंत्रियों के नाम की लिस्ट भी जारी होगी; सिद्धारमैया कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त हुए

डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में होगा। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। वे सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। शिवकुमार ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस हाईकमान नई कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट बुधवार सुबह 10 बजे या दोपहर तक जारी करेगा। उन्होंने कहा- मीडिया में चल रहे संभावित नाम ऑफिशियल नहीं हैं। लिस्ट दिल्ली से आएगी। उसे राजभवन भेजा जाएगा, ताकि शपथ ग्रहण की औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। सूत्रों के मुताबिक, नई कैबिनेट में सिद्धारमैया और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे भी शामिल हो सकते हैं। 4 डिप्टी CM भी बनाए जा सकते हैं। मौजूदा कैबिनेट से 10 मंत्री हटाए जा सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, खड़गे के अलावा केरल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री शामिल होंगे। तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्री भी आएंगे। इधर, शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य नियुक्त किया गया। सिद्धारमैया ने 28 मई को दिया था इस्तीफा 24 मई को दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ सिद्धारमैया की बैठक हुई। उनसे इस्तीफा मांगा गया। सिद्धारमैया ने आलाकामान से 48 घंटे का वक्त मांगा और 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धारमैया 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे। सिद्धारमैया के कार्यकाल के ढाई साल पूरे हो गए थे कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के दावेदार बनकर उभरे। इसे देखते हुए फॉर्मूला निकाला गया कि दोनों ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनेंगे। नवंबर 2025 में सिद्धारमैया के ढाई साल पूरे हो गए, लेकिन वे तब भी CM बने रहने पर अड़े रहे। कर्नाटक कांग्रेस से जुड़े सोर्स के मुताबिक तय फॉर्मूले के हिसाब से दिसंबर 2025 से शिवकुमार को CM पद संभालना था, लेकिन राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी सीनियर लीडर केरल में चुनावों की तैयारियों में व्यस्त थे, इसलिए तब ये बदलाव नहीं हो सका। डीके शिवकुमार के पास ₹1413 करोड़ की संपत्ति कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में हैं। उनके पास ₹1413 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट, खनन, होटल कारोबारी भी हैं। दिलचस्प ये है कि इतनी संपत्ति के बावजूद उनके चुनावी हलफनामे में एक टोयोटा क्वालिस कार दर्ज है। 263 करोड़ का कर्ज भी है। 1962 में बेंगलुरु के पास कनकपुरा में जन्मे डीके वोक्कालिगा समुदाय से हैं। वह कनकपुरा से ही विधायक हैं। कांग्रेस में उनकी पहचान ऐसे नेता की है जो पार्टी विधायकों को टूटने से बचाते हैं। किसी भी बड़े ऑपरेशन, चुनाव मैनेजमेंट, प्रचार या गुप्त रणनीतियों के लिए जिस वित्तीय और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की जरूरत होती है, उसे वे बखूबी मैनेज कर लेते हैं। डीके पर 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। ईडी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के दो केस में जांच कर रही है। 2017 में आयकर विभाग के छापे में इनके घर 8.5 करोड़ रु. मिले थे। इसी केस में वह 2019 में गिरफ्तार हुए। उन्हें 50 दिन तिहाड़ में बिताने पड़े थे। सीबीआई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में जांच कर रही है। कर्नाटक की राजनीति में पिछले दिनों का घटनाक्रम… 28 मई: CM सिद्धारमैया ने लोकभवन जाकर राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा दिया सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर थे। सिद्धारमैया ने उसी दिन अपने घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले की जानकारी दी। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों गले मिले। पूरी खबर पढ़ें… 29 मई: सिद्धारमैया और शिवकुमार दिल्ली में राहुल-खड़गे से मिले कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया। सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में सिद्धारमैया ने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए नए मंत्रिमंडल में अहम मंत्रालय की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें… -------------- कर्नाटक की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में सीएम बदलने के पीछे की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले, दांव पर हैं 62% अहिंदा वोटर्स कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। कहा जा रहा है कि ये फैसला एक सीक्रेट डील के तहत हुआ। आखिर कांग्रेस ने अचानक क्यों बदला सीएम और चुनाव से 23 महीने पहले हुआ यह फेरबदल कांग्रेस के लिए फायदेमंद होगा या नुकसानदेह? पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 World Cup 2026: इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ उतरेंगी हरमनप्रीत कौर, ऐसा करने वाली बनेंगी पहली खिलाड़ी

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने महिला T20 वर्ल्ड कप में उतरने से पहले एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो अब सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. वर्ल्ड कप में उनके पास एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका है. Wed, 03 Jun 2026 10:19:18 +0530

  Videos
See all

Amruta Fadnavis Viral Video : सीएम की पत्नी का अनोखा अंदाज, सड़क पर चलाया ऑटो! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:40:22+00:00

Khan Sir Coaching के बाहर छात्रों का प्रदर्शन शुरू, मांग रहे इंसाफ, भारी फोर्स तैनात, खान सर भी दिखे #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:40:34+00:00

Annamalai To Quits BJP : मिलनाडु की राजनीति में क्यों अहम हैं अन्नामलाई? | Breaking News | Annamalai #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:45:22+00:00

Firing At Khan Sir Coaching Centre News LIVE: खान सर ने खुद बताया सब | Bihar | Patna News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T03:36:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers