जहां कभी तिरंगे की बात करना था गुनाह, वहां आज 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर लहराया गया तिरंगा
जहां कभी तिरंगे की बात करना भी गुनाह माना जाता था, वहीं आज उसी राजौरी में देशभक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए. स्वतंत्रता दिवस से पहले एक युवक करीब 250 फीट ऊंचे मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गया और टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंचकर तिरंगा लहरा दिया. युवक को इतनी खतरनाक ऊंचाई पर चढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. युवक ने टावर के शीर्ष पर पहुंचकर तिरंगा फहराया. गनीमत रही कि तिरंगा फहराने के बाद युवक बिना किसी दिक्कत के सुरक्षित नीचे उतर आया.
CJI सूर्यकांत का विरोध करने वाले छात्रों का फ्यूचर खतरे में? BCI ने ऐसा कौन-सा आदेश दिया था जो वापस लेना पड़ा
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा NALSAR यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स के वकालत एनरोलमेंट पर रोक लगाने का विरोध शुरू हो गया है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष डॉ. विकास सिंह ने BCI को पत्र लिखकर इस फैसले को गैरकानूनी, मनमाना और अनुच्छेद 19(1)(g) के तहत मौलिक अधिकारों का हनन बताया है। उन्होंने BCI से छात्रों पर लगाया सामूहिक प्रतिबंध तुरंत वापस लेने की मांग की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










