Responsive Scrollable Menu

CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र, THDC टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान के दिए निर्देश, हेल्पलाइन नंबर जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचे और वहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए. 

मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बात

मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा उनके उपचार और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र से चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.

जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

घटना के बाद किसी भी तरह की जानकारी और मदद के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से Helpline Number जारी किए गए हैं.

1070
0135-2710334
82188 67005
SEOC देहरादून, उत्तराखंड पर संपर्क कर सकते हैं. 

अब तक 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू

ताजा जानकारी के अनुसार सुरंग में कुल 22 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना है, जिनमें से 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान लगातार जारी है.

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली . गौरव कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएमओ से भी बातचीत कर घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से गंभीर घायलों को एम्स अथवा अन्य उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने के निर्देश दिए.

राहत एवं बचाव अभियान पूरी ताकत और समन्वय के साथ जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जब तक सभी लोग सुरक्षित बाहर नहीं आ जाते, तब तक राहत एवं बचाव अभियान पूरी ताकत और समन्वय के साथ जारी रहेगा.

घटनास्थल पर जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं. जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं. ॉ

प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन, मशीनरी और चिकित्सा व्यवस्थाएं भी तत्काल उपलब्ध कराई गई हैं. बैठक में मुख्य सचिव . आनंद बर्द्धन , सचिव . विनोद कुमार सुमन सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें - CM धामी ने चमोली घटना पर गहरी चिंता जताई, राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश

Continue reading on the app

राम मंदिर ट्रस्ट के ​नए सीईओ की लिस्ट में दो नाम सबसे आगे, चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद  के लिए चयन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. इस पद के लिए इंटरव्यू का दौर पूरा हो चुका है. अब तीन नामों का एक फाइनल पैनल तैयार कर लिया गया है. इसे जल्द ही ट्रस्ट को सौंपा जाएगा. इस पद की रेस में उत्तर प्रदेश के दो जाने-माने अधिकारी के नाम सबसे आगे चल रहे हैं. 

 

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: तंजीद हसन तमीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

Tanzid Hasan Tamim century: 26 साल के तंजीद हसन तमीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन चुके हैं. अपने सिर्फ दूसरे ही टेस्ट में शतक जड़कर उन्होंने हर किसी को सन्न कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन इस बल्लेबाज ने 188 गेंद में सेंचुरी पूरी की. Fri, 14 Aug 2026 09:51:08 +0530

  Videos
See all

Sheikh Rasheed on Hafiz Saeed LIVE: Pakistan के पूर्व गृहमंत्री का बड़ा कबूलनामा |Terrorism Exposed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:33+00:00

Uttarakhand के Chamoli में हादसा, Under Construction Tunnel में घुसा मलबा, पानी,13 मजदूर Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers