Rahul Gandhi का PM Modi पर हमला, BJP-RSS को बताया जोकरों का समूह
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘‘जोकरों का समूह’’ करार दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके दिमाग में यह बात घर कर गई है कि ‘‘गले मिलना ही विदेश नीति है।’’ उन्होंने कांग्रेस के प्रकोष्ठ ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि लड़ाई को तब तक जारी रखा जाएगा जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में अब तक बहुत सारे लोग भाजपा-आरएसएस के सामने डरपोक की तरह व्यवहार कर रहे थे, जबकि मुकाबला ऐसे लोगों से है जिन्हें देश के दर्शन या इतिहास की कोई समझ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ रहे होते और अचानक कहते कि आप डर गए हैं, तो मैं समझ सकता हूं।
लेकिन आज आप जोकरों और मसखरों से लड़ रहे हैं, जिन्हें हमारे दर्शन या इतिहास के बारे में कुछ पता नहीं है।’’ राहुल गांधी ने छात्रों के हालिया आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों से चुप रहने को कहा गया तथा अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ‘‘व्यवस्था थोपना’’ चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘और हमारा काम भारत को अपनी बात कहने देना और इस व्यवस्था को तोड़ना है।’’ कांग्रेस नेता का कहना था कि जिस दिन आरएसएस की अभिव्यक्ति को भी खत्म करने की बात की जाएगी, वह उसकी रक्षा भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि जब सभी लोगों को अभिव्यक्ति का अवसर दिया जाएगा तो ‘‘देश की ताकत दुनिया को दिखाई देगी।’’ प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को प्रतीकात्मक रूप से गले लगाया और कहा प्रधानमंत्री के दिमाग में पता नहीं कहां से यह बात घुस गई कि ‘‘गले मिलना ही विदेश नीति है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल तब तक सरकार को सोने नहीं देंगे, जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस्तीफा नहीं देते और गृह मंत्री अमित शाह पद से हट नहीं जाते। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आप लिख लो, जब तक तक नरेन्द्र मोदी इस्तीफा नहीं देते हैं, गृह मंत्री हट नहीं जाते, तब तक हम उनको सोने नहीं देंगे, हम इन्हें जगाकर रखेंगे...हम यह सब मोहब्बत से करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि विपक्ष यह लड़ाई ‘‘मोहब्बत से’’ लड़ेगा, ‘‘नफरत से नहीं’’, क्योंकि वह देश की संस्कृति की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिखाया जाएगा कि भारत नफरत का नहीं, बल्कि मोहब्बत का देश है।
राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘आजकल प्रधानमंत्री मोदी रात में सो नहीं रहे हैं और इसके कई कारण हैं, कुछ स्पष्ट हैं और कुछ छिपे हुए।’’ उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘‘चाणक्य’’ और न जाने क्या-क्या कहा जाता था, लेकिन वह संसद के मानसून सत्र के दौरान ‘‘गायब हो गए’’ और 20 दिन तक संसद में नहीं आ पाए। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को अपनी बात कहने की आजादी होनी चाहिए और विपक्ष इस अधिकार की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
IND vs SL: गॉल टेस्ट में कितने लेफ्ट आर्म बॉलर के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कोच के बयान से मिला संकेत
IND vs SL: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका की परिस्थितियों को अच्छे से समझने के लिए वार्म-अप मैच खेला था और जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया की नजर गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में जीत पर होगी, जहां पिच से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि टीम इंडिया इस टेस्ट में कितने स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. इसी बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने बयान में यह संकेत दिया है कि प्लेइंग 11 में 3 बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है.
मुझे लगता है कि 3 स्पिनरों के साथ खेलना सही फैसला - मोर्ने मोर्कल
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मीडिया से बात करते हुए गॉल की पिच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सतह को देखते हुए मुझे यह अच्छी पिच लग रही है. मेरा मानना है कि टेस्ट आगे बढ़ने के साथ इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम ने हर तरह के हालात के लिए तैयारी की है और इन परिस्थितियों में मानसिक मजबूती, एक बड़ी पारी खेलना और सही जगह में गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण होगा.
गेंदबाजी कोच ने आगे कहा कि कुलदीप यादव हमारे साथ हैं और वह आक्रामक गेंदबाज हैं. उनका अनुभव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मेरे मानना है कि ये सभी अपनी-अपनी तरह से अलग हैं. मानव सुथार गेंद को थोड़ा ज्यादा टर्न कराते हैं, जडेजा थोड़ा अधिक सटीक है और मुझे नहीं लगता कि 3 लेफ्ट ऑर्म के स्पिनरों का होना हमारे लिए कोई बड़ी चिंता है. इन सभी स्पिनरों में 20 विकेट लेने की झमता है. गॉल की पिच खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है. मुझे लगता है कि 3 स्पिनर्स के साथ उतरना सही फैसला होगा. हमारे स्पिन आक्रमण को देखें तो यह बहुत आक्रामक विकल्प है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation











