Responsive Scrollable Menu

400 वकील बैठे, फिर सबसे बड़े कानून अफसर की ही कर दी छुट्टी; सरकार से बोले- करो बर्खास्त

महाधिवक्ता अमित कुमार पर आरोप है कि उन्होंने शिलांग की सड़कों पर एक वकील के साथ मारपीट और परेड कराने के संबंध में हाई कोर्ट द्वारा शुरू किए गए एक स्वत: संज्ञान केस की सुनवाई के दौरान बार एसोसिएशन को निशाना बनाया था।

Continue reading on the app

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कर्मचारियों के संगठन नाइट्स ने विप्रो कंपनी में भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 200 से अधिक छात्रों और युवा इंजीनियरों को नौकरी (जॉइनिंग) देने में देरी किए जाने का आरोप लगाते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है। नासेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट (नाइट्स) ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया को लिखे पत्र में कहा कि ‘एलीट हायरिंग 2025’ प्रक्रिया में देरी से प्रभावित छात्रों और युवा इंजीनियरों को गंभीर वित्तीय, पेशेवर और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मंत्रालय से इस मामले को विप्रो से तत्काल उठाने और प्रभावित उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

उसने नौकरी की पेशकश करने वाले पत्र एवं आशय पत्र (एलओआई) की वैधता की पुष्टि करने तथा ‘जॉइनिंग’ की निश्चित समयसीमा बताने का भी अनुरोध किया है। नाइट्स ने कहा, ‘‘यदि कंपनी किसी उम्मीदवार को नियुक्त नहीं करना चाहती है, तो उसे अनिश्चितता में रखने के बजाय संबंधित छात्र को अपने निर्णय और उसके कारणों की लिखित जानकारी दी जानी चाहिए।’’ मामले में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल के जवाब में विप्रो ने कहा कि वह अपनी कारोबारी जरूरतों के अनुरूप नए कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि वह उम्मीदवारों को आगे की गतिविधियों की जानकारी देती रहेगी।

कर्मचारी संगठन ने कहा कि प्रभावित छात्रों और युवा इंजीनियरों ने फरवरी, 2025 में विप्रो की कैंपस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था और वे तकनीकी एवं कॉल आकलन में सफल रहे। साक्षात्कार में चयन के बाद उन्हें जुलाई, 2025 में ऑफर लेटर और अगस्त, 2025 में आशय पत्र मिले, जिन्हें उन्होंने तय समयसीमा में स्वीकार कर लिया। नाइट्स ने कहा कि दिसंबर, 2025 में उम्मीदवारों ने अपनी रुचि की फिर से पुष्टि की।

मार्च, 2026 में उन्होंने कोडिलिटी तकनीकी आकलन में हिस्सा लिया और उसे सफलतापूर्वक पूरा किया। उसी महीने उन्हें इसकी आधिकारिक पुष्टि भी मिली। उम्मीदवारों ने 26 मार्च, 2026 को पृष्ठभूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

इसमें उसी दिन पते के सत्यापन से जुड़ी समस्या का समाधान भी किया गया था। नाइट्स ने पत्र में कहा, ‘‘विप्रो की ओर से बताई गई सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद इन छात्रों और युवा इंजीनियरों को अब तक नौकरी से जुड़ने की निश्चित तारीख नहीं मिली है।’’ संगठन ने कहा कि प्रभावित उम्मीदवारों ने पिछले कई महीनों में विप्रो के मानव संसाधन विभाग, सहायता केंद्रों और अन्य संबंधित माध्यमों से बार-बार संपर्क किया, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

Continue reading on the app

  Sports

'पल दो पल मेरी कहानी है...,' 6 साल पहले 'जय-वीरू' की जोड़ी ने तोड़े करोड़ों दिल, 30 मिनट के अंदर दिए दो झटके

On This Day MS Dhoni-Suresh Raina stuns his fans: 15 अगस्त 2020 का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भावुक दिनों में दर्ज है. इसी दिन स्वतंत्रता दिवस की शाम 'माही' यानी महेंद्र सिंह धोनी ने 'पल दो पल मेरी कहानी है' गाने के साथ अपने इंटरनेशनल संन्यास का ऐलान कर पूरे देश को झकझोर दिया था. अभी फैंस इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि महज 30 मिनट के भीतर उनके जिगरी दोस्त सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी. भारतीय क्रिकेट की इस 'जय-वीरू' जोड़ी की अचानक विदाई को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन वो शाम फैंस के दिलों में आज भी ताजा है. Sat, 15 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | GOLD के भाव में फिर आई गिरावट, SILVER भी हुई सस्ती! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T01:10:37+00:00

Pm Modi Speech on 15th August LIVE: 15 अगस्त पर पीएम मोदी का भाषण वायरल | 80th Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T01:08:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers