Punjab में 17 वर्षीय छात्रा नवजोत कौर की संदिग्ध मौत से हड़कंप, 'मम्मी... मैं अब नहीं सह...'
पंजाब के अमृतसर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय होनहार छात्रा नवजोत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बकाया फीस को लेकर किए गए मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, करीब 20,000 रुपये की फीस पेंडिंग होने के कारण स्कूल प्रशासन द्वारा नवजोत पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे बार-बार अपमानित व परेशान किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से आहत होकर, आखिरी बार 22 मई को स्कूल से लौटने के बाद नवजोत ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए आखिरकार 1 जून को उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। #AmritsarStudentSuicide #PunjabCrimeNews #AmritsarNewsLive #StudentMentalHealth #BreakingNewsPunjab ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
गुजरात में दो बसें टकराईं, 7 की मौत:पलटने के बाद एक बस में लगी आग, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
गुजरात में सूरत जिले के बारडोली के पास मंगलवार दोपहर को दो बसें टकरा गईं। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए। टक्कर के बाद एक बस के पलटते ही उसमें आग लग गई थी। इसके चलते कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड, मेडिकल और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं। डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन से आ रही बस से टकराई दोनों बसें महाराष्ट्र पासिंग की हैं। हादसा सड़क पर पलटे एक टैंकर को बचाने की कोशिश के दौरान हुआ। टैंकर की टक्कर से बचाने की कोशिश में एक बस ड्राइवर का स्टीयरिंग पर कंट्रोल नहीं रहा और बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। दोनों ही बसें स्पीड में थीं। इनमें एक बस में सड़क किनारे पलटते ही आग लग गई। सभी घायलों को बारडोली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हादसे की 4 तस्वीरें… ---------------- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... 3 साल में बस में आग लगने की 45 घटनाएं:इनमें 64 लोगों की मौत देश में पिछले तीन वर्षों में चलती बसों में आग लगने की 45 घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में कुल 64 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को राज्यसभा में दी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat














