Responsive Scrollable Menu

चमोली की पीपलकोटी टनल में पानी भरा, 28 मजदूर फंसे:लैंडस्लाइड के कारण अचानक आया मलबा, अभी तक 18 लोगों का रेस्क्यू

चमोली के पीपलकोटी स्थित विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन करीब 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम पानी का रिसाव और लैंडस्लाइड होने से हालात बिगड़ गए। अचानक पानी और मलबा टनल में भरने लगा, जिससे अंदर काम कर रहे 28 मजदूर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने अब तक 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि 10 मजदूर अभी टनल के अंदर फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। बाहर निकाले गए 18 मजदूरों में से 5 को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया है। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के मुताबिक इनमें 3 की हालत काफी नाजुक है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… शाम 7 बजे हुआ हादसा, पानी रिसने के साथ लैंडस्लाइड हादसा गुरुवार 13 अगस्त को शाम करीब 7 बजे हुआ। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में पानी का रिसाव और भू-स्खलन हुआ। इसके बाद पानी के साथ मलबा टनल के अंदर भरने लगा और वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। टनल के अंदर पानी और मलबा भरने के कारण फंसे मजदूरों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बचाव दल लगातार अंदर पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे हैं। डीएम मौके पर, गौचर-जोशीमठ से भी टीमें भेजीं जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से मौके की स्थिति की जानकारी लेकर सभी टीमों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। रात 9 बजे तक स्थानीय थाना और पुलिस चौकी के 22 लोग, एनडीआरएफ के 27, एसडीआरएफ के 42, डीआरएफ के 4 और फायर सर्विस के 9 लोग मौके पर तैनात थे। जिला प्रशासन, मेडिकल टीम और एचसीसी कंपनी की मशीनें व मानव संसाधन भी बचाव कार्य में लगाए गए हैं। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें गौचर और जोशीमठ से भी घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। हादसे से जुड़े मिनट-टू-मिनट अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

Butterfly Facts: पैरों से स्वाद चखती हैं तितलियां! जानिए प्रकृति के इस खूबसूरत जीव का अनोखा रहस्य

Butterfly Facts: पैरों से स्वाद चखती हैं तितलियां! जानिए प्रकृति के इस खूबसूरत जीव का अनोखा रहस्य

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो में बड़ा हादसा... पानी के विवाद में कुसल मेंडिस के पूर्व कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

Kusal Mendis former childhood coach Sumith Fernando dies: कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस के बचपन के कोच सुमित फर्नांडो की जान चली गई. 62 वर्षीय फर्नांडो ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया था, जिस दौरान उन पर कथित हमला हुआ. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. पुलिस ने मामले में 17 वर्षीय खिलाड़ी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. Thu, 13 Aug 2026 22:03:13 +0530

  Videos
See all

Boys slightly outperformed girls in top grades at A-Levels. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T20:00:22+00:00

Viral Video | हाथ नहीं, पैरों से लिखती है लक्ष्मी, जज्बा देखकर सलाम! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T19:55:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers