गोलीबारी से दहला अमेरिका का आयोवा, संदिग्ध ने 6 लोगों को उतारा मौत के घाट; खुद भी दी जान
Lowa Shooting: अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस बार अमेरिकी राज्य आयोवा के मस्कटाइन में कई स्थानों पर सिलसिलेवार गोलीबारी हुई है. जिसमें एक संदिग्ध समेत 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि आयोवा में हुई गोलीबारी 'घरेलू विवाद' के कारण हुई थी, और सभी पीड़ित "मृत संदिग्ध के परिवार के सदस्य" माने जा रहे हैं.
संदिग्ध की हुई पहचान
मस्कटाइन पुलिस ने संदिग्ध की पहचान 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफारलैंड के रूप में की है. वह मस्कटाइन का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि उसने स्वयं को गोली मार ली. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने एक बयान में कहा कि मस्कटाइन काउंटी संयुक्त संचार केंद्र को दोपहर लगभग 12:12 बजे 210 पार्क एवेन्यू में गोलीबारी की सूचना मिली. उसके बाद पुलिस बल और आपातकालीन चिकित्सा कर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया.
घर के अंदर मिले चार लोगों के शव
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए. वारदार तो अंजाम देने के बाद संदिग्ध रयान विलिस मैकफारलैंड मौके से फरार हो गया. हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे रिवरफ्रंट ट्रेल के पास पैदल पुल के नजदीक ढूंढ लिया. पुलिस से बातचीत के दौरान मैकफारलैंड ने खुद को भी गोली मार ली. पुलिस ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पुलिस ने दो और शव बरामद किए. इनमें से एक शव 1509 मिल स्ट्रीट के घर से जबकि दूसरा शव 808 ग्रैंडव्यू एवेन्यू स्थित एक दुकान से बरामद किया गया. दोनों लोगों की मौत गोली लगने से हुई थी.
घरेलू विवाद में हुई गोलीबारी
पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना घरेलू विवाद से जुड़ी है जबकि गोलीबारी में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हालांकि इस गोलीबारी से स्थानीय लोगों को कोई खतरा नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को जल्दी पहचान लिया गया और घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है. बता दें कि ये घटना आयोवा राज्य में हाल के वर्षों की सबसे भयानक घरेलू हिंसा मामलों में से एक है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
अमेरिका में 2025-26 में कहां-कहां हुई गोलीबारी?
अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आती रहती हैं. बीते एक साल में देश में दर्जनों ऐसी घटनाएं हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में देश में खुल 408-425 मास शूटिंग के मामले सामने आए. इनमें 420 लोगों की जान गई. जबकि इस साल यानी 2026 में अब तक 121 से ज्यादा गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं. गन वायलेंस अर्काइव के आंकड़ों के मुताबिक, यूएस में गोलीबारी अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. सबसे ज्यादा मामले स्कूलों, मॉल्स और घरेलू विवादों के सामने आए हैं.
इन डेट्स पर जन्मे लोगों को आसानी से नहीं मिलता पैसा, किस्मत भी देती है धोखा!
Date Of Birth Numerology: किन जन्म तारीखों वाले लोगों को धन कमाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ता है? क्या जन्म तारीख का व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और सफलता पर प्रभाव पड़ता है? किस्मत से ज्यादा मेहनत किन मूलांक वाले लोगों को करनी पड़ती है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews