IMD Weather Forecast: यूपी-एमपी में 40°C+ हीटवेव, दिल्ली में राहत के आसार, जानिए झारखंड-बिहार का हाल
IMD Weather Forecast 2 June 2026: आज मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली- यूपी, एमपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान आज क्या है? आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने का अनुमान है, गर्मी बढ़ेगी या बारिश से राहत मिलेगी?
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: आज ज्येष्ठ महीने का पांचवा बड़ा मंगलवार है, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल, जानें आज का महामंत्र
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: आज यानी 2 जून 2026, मंगलवार को आपका दिन कैसा रहने वाला है. अधिकमास का पांचवा बड़ा मंगलवार आज है. पंचांग के अनुसार, आज द्वितीया तिथि है. इसके साथ नक्षत्रों की बात करें तो आज मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज सूर्योदय सुबह 5:23 पर हुआ और सूर्याास्त शाम 7:14 मिनट पर होगा. चंद्रमा का धनु राशि में गोचर होगा.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का दिन दुर्लभ और महाकल्याणकारी राजयोग के संयोग से बेहद शुभ रहने वाला है. आज वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शंख योग और साध्य योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में है. इस दिशा में जा रहे हैं तो घर से गुड़ खाकर निकलें.
आज का महामंत्र
आज यानी मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है. इसलिए, आज का महामंत्र ऊं हं हनुमते नम: है. अब पढ़ें 12 राशियों के लिए आज का राशिफल
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. प्रगति का योग बन रहा है और मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. आज संतान से मन प्रसन्न रहेगा और पदोन्नत हो सकते हैं. भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे.
- सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
- उपाय- सूर्य देव की आराधना करें
- शुभ अंक- 1
- लक रंग- लाल
- लक मीटर- 7
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक, जो लेखन कार्य से जुड़े हैं. उन्हें धन लाभ होगा. ये लोग आज परिश्रम से धन लाभ कमाएंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. नया वाहन खरीद सकते हैं और समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज यात्रा, तीर्थाटन का लाभ मिलेगा
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 8
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की आज धन की स्थिति अच्छी होगी. रुका हुआ धन मिलेगा
प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे. माली हालत अच्छी होगी.
- सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
- उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोग आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. बड़ी सफलता का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. आज मन प्रसन्न रहेगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और साहित्यिक जगत से लाभ होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- सोच समझकर काम करें
- उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- मैरून
- लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
इस राशि के जातक जो लेखन, साहित्य के क्षेत्र से हैं, उन्हें लाभ का योग बन रहा है. आज मान सम्मान मिलेगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- गणेश जी की आराधना करें
- पंचमेवा की खीर से हवन करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के जातकों की आज मान सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.
- सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
- उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
- सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज धन लाभ के योग हैं. पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. माली स्थिति में सुधार होगा और नौकरी मिल सकती है. प्रमोशन मिल सकता है. परिवार में शुभ कार्य होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- खान-पान में सावधानी बरतें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
9.धनु राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. आज समय आपके अनुकूल चल रहा है, जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.
- सावधानी- अधिक खर्च से बचें
- उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे
लेखन कार्य से धन मिलेगा और पत्नी से अनबन हो सकती है. आंखों में पीड़ा हो सकती है और अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. माली हालत अच्छी होगी.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हल्का ग्रे
- लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है.
रोजगार के अवसर मिलेंगे और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आज दूर देश की यात्रा होगी और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. छात्र, खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ रहेगा.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 6
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा.
आवेश में आकर कोई काम न करें. अपनी वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है.
आज समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- पीला वस्त्र दान करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पिंक
- लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें- Gajlakshmi Rajyog 2026: कर्क राशि में गुरु-शुक्र की बनेगी युति, इन 4 राशियों का सोया भाग्य जगेगा!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation