EV Scooter: एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च; जानें कीमत और फीचर
EV Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि कंपनियां लगातार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक बाजार में उतार रही हैं। इसी कड़ी में एथर एनर्जी जल्द ही अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर कोनार्क लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इसकी अलग-अलग परिस्थितियों में टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में इसे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्टिंग में स्कूटर से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
जल्द लॉन्च होगा एथर कोनार्क
एथर एनर्जी ने पुष्टि की है कि कंपनी इसी महीने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर कोनार्क को लॉन्च करेगी। इस स्कूटर को पहले EL 01 कोडनेम से जाना जाता था। कंपनी ने इसे अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।
पहाड़ी इलाकों में हो रही टेस्टिंग
लॉन्च से पहले एथर कोनार्क की टेस्टिंग अलग-अलग इलाकों और मौसम की परिस्थितियों में की जा रही है। हाल ही में इसे उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। स्कूटर को पूरी तरह से कवर किया गया था, इसलिए इसका डिजाइन पूरी तरह सामने नहीं आया है।
माइनस तापमान में टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूटर की टेस्टिंग शून्य से कम तापमान वाले इलाकों में भी की जा रही है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इसे अलग-अलग तापमान और भौगोलिक परिस्थितियों में परख रही है, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में इसके प्रदर्शन और बैटरी की क्षमता का आकलन किया जा सके।
टेस्टिंग मॉडल में आयताकार LED हेडलाइट, नीचे की ओर LED DRL, छोटी विंडस्क्रीन, बड़ा फ्लोरबोर्ड, सिंगल सीट और LED टेललाइट जैसे फीचर्स देखने को मिले हैं।
200 किलोमीटर तक हो सकती है रेंज
एथर ने अभी तक कोनार्क की बैटरी और रेंज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 2 से 5 kWh तक की बैटरी क्षमता वाले विकल्प मिल सकते हैं। इसकी संभावित रेंज करीब 160 से 200 किलोमीटर तक हो सकती है।
EL प्लेटफॉर्म पर तैयार होंगे कई मॉडल
एथर कोनार्क को नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को स्केलेबिलिटी, मैन्युफैक्चरिंग एफिशिएंसी और बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी को ध्यान में रखकर विकसित किया है। आने वाले समय में इसी प्लेटफॉर्म पर कई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश किए जा सकते हैं।
कितनी होगी कीमत?
एथर ने अभी कोनार्क की कीमत और बैटरी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी लॉन्च के समय इसके फीचर्स, बैटरी क्षमता, रेंज और कीमत की पूरी जानकारी देगी।
(मंजू कुमारी)
Hyundai SUV: हुंडई एक्सटर का नाइट एडिशन ब्लैक लुक के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Hyundai SUV: हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई एक्सटर की बिक्री की जाती है। अब कंपनी ने इस SUV का नया नाइट एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं। इस एडिशन को किन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, इसमें क्या खास फीचर्स मिलते हैं और इसकी कीमत कितनी है, आइए जानते हैं।
लॉन्च हुआ हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन
हुंडई ने भारतीय बाजार में एक्सटर नाइट एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें कई खास डिजाइन अपडेट दिए हैं। खास बात यह है कि नाइट एडिशन को सिर्फ HX6 और HX10 वेरिएंट्स में ही उपलब्ध कराया गया है।
क्या है खासियत?
हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन में कई ब्लैक-आउट एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो SUV के लुक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। इसमें ब्लैक साइड सिल गार्निश, मैट ब्लैक लोगो और रेड ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं।
इसके अलावा SUV में 15-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्रॉन्ज इंसर्ट के साथ ब्लैक इंटीरियर और सीट अपहोल्स्ट्री, फुल-वेल लाइटिंग और ब्लैक D-कट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
नाइट एडिशन में कंपनी ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन के साथ मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसके अलावा Exter को CNG पावरट्रेन के साथ भी पेश किया जाता है।
कितनी है कीमत?
हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.13 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये है।
इन SUV से होगा मुकाबला
हुंडई एक्सटर का मुकाबला भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की कई लोकप्रिय गाड़ियों से होता है। इसमें Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon और Maruti Suzuki Brezza जैसी SUV शामिल हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








