Responsive Scrollable Menu

इंदौर में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर से शुरू हुई राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा ने पूरे इंदौर शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वंदे मातरम गीत के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित इस यात्रा में इंदौर के युवाओं ने विकसित भारत के जयघोष के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। देश की आजादी और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाले वंदे मातरम गीत के इस खास वर्ष को मनाने के लिए राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा समिति ने इस आयोजन की तैयारी की थी। इस राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा में इंदौर के अलग-अलग इलाकों से आए युवाओं और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह भव्य तिरंगा यात्रा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर से उत्साह के साथ शुरू हुई। इसके बाद यात्रा भंवरकुआं चौराहे की ओर बढ़ी, जहां राष्ट्रभक्तों ने टंट्यामामा की प्रतिमा पर नमन किया। इसके बाद यात्रा राजीव गांधी चौराहे की ओर गई और फिर भंवरकुआं होते हुए वापस देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। समापन के मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक साथ पूरे सम्मान के साथ वंदे मातरम गीत गाया। पूरी यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों के साथ कई जनप्रतिनिधि भी यात्रा में शामिल हुए।

देशभक्ति गीतों से बढ़ा उत्साह

यात्रा शुरू होने से पहले आयोजन स्थल पर बनाए गए मुख्य मंच से कलाकारों ने कई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इन जोश से भरी प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह और बढ़ा दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और भाजपा कार्यकर्ता भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मौजूद रहे।

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बनाया गया खास प्लान

यात्रा के सुचारू संचालन और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही विस्तृत प्लान तैयार किया था। ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था के कारण यात्रा के रास्ते में यातायात सामान्य रूप से चलता रहा और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई। यात्रा में शामिल लोग अनुशासन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ते रहे। राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा समिति के इस आयोजन ने इंदौर के युवाओं को देश के विकास और राष्ट्र गौरव के लिए एक बार फिर संकल्प लेने का संदेश दिया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को वंदे मातरम के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना था। युवाओं का उत्साह इस बात का प्रमाण रहा कि देश का युवा आज भी राष्ट्रभक्ति की भावना से पूरी तरह जुड़ा हुआ है।

Continue reading on the app

विमेंस हॉकी में किसी को भी हरा सकता है भारत:गोलकीपर सविता पुनिया ने कहा- विमेंस टीम में वर्ल्ड कप मेडल जीतने की काबिलियत

विमेंस हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया ने कहा है कि भारत वर्ल्ड कप 2026 में पोडियम फिनिश कर सकता है। जियोहॉस्टार से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत किसी भी टीम को हरा सकता है। हॉकी वर्ल्ड कप 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा। भारत पूल-डी में चीन, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ है। टीम चीन के खिलाफ 16 अगस्त को टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। नेशंस कप जीतने के बाद भारत का कॉन्फिडेंस बढ़ा इसस पहले विमेंस टीम ने नेशंस कप 2025-26 में गोल्ड मेडल जीता था। टीम ने ऑकलैंड में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया। इसके बाद टीम से हॉकी वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। सविता बोलीं- लगातार तीसरा वर्ल्ड कप खेलना गर्व की बात सवि‍ता पूनिया लगातार तीसरा वर्ल्ड कप खेलेंगी। इस पर उन्होंने कहा- किसी भी खिलाड़ी के लिए ओलिंपिक और वर्ल्ड कप सबसे बड़े मंच होते हैं। देश के लिए खेलना हर एथलीट का सपना होता है। तीसरा वर्ल्ड कप खेलना बड़ी उपलब्धि है।' उन्होंने कहा- 'मेरे पास ज्यादा एक्सपीरियंस है। मेरी कोशिश प्रेसर सिचुएशन में शांत रहकर टीम को संभालना होगा। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करुंगी।' खिलाड़ी फिटनेस और डाइट पर खुद ध्यान दे रहे सविता ने बताया कि पिछले कुछ सालों में भारतीय हॉकी का अप्रोच बदल गया है। पहले खिलाड़ी केवल कोच की गाइडलाइंस मानते थे। अब हर खिलाड़ी अपनी फिटनेस, रिकवरी और डाइट का खुद ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोलकीपरों के लिए हफ्ते में 3 से 4 एक्स्ट्रा ट्रेनिंग सेशन होते हैं। सविता ने कप्तान सलीमा टेटे की तारीफ की सविता ने टीम की कप्तान सलीमा टेटे की तारीफ करते हुए कहा- वह न सिर्फ बेहतरीन कप्तान हैं, बल्कि शानदार और आक्रामक मिडफील्डर भी हैं।' उन्होंने कहा- सलीमा की स्पीड हमारी सबसे बड़ी ताकत है, खासकर पेनल्टी कॉर्नर डिफेंस में।' उन्होंने बताया कि सलीमा सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करती हैं और उनसे सलाह लेती हैं। उप-कप्तान नवनीत कौर और सलीमा मिलकर पूरी टीम को एकजुट रखती हैं।' ------------------------------- हॉकी वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… हॉकी वर्ल्डकप में 19 अगस्त को भारत Vs पाकिस्तान:महिला टीम का पहला मुकाबला चीन से; 15 अगस्त से टूर्नामेंट की शुरुआत मेंस और विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 15 अगस्त से नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेला जाएगा। 30 अगस्त तक चलने वाले 16 टीमों के टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदला गया है। अब क्वार्टर फाइनल नहीं होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ने Sri Lanka के खिलाफ Prasidh Krishna और गुरनूर बरार को बताया बेहतरीन तेज गेंदबाज

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने संकेत दिया है कि शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में अनुभवी मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद साझा कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध और युवा गुरनूर बरार में से किसी एक को चुनने को ‘मुश्किल फैसला’ बताया। भारत इस दौरे पर बाएं हाथ के तीन स्पिनरों रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के साथ उतर रहा है।

वहीं चार तेज गेंदबाजों में सिराज की जगह लगभग तय है। आकिब नबी दौड़ में नहीं हैं जबकि छह फुट पांच इंच लंबे गुरनूर और उनसे एक इंच छोटे प्रसिद्ध के बीच चयन होना है। प्रसिद्ध सात टेस्ट खेल चुके हैं और उनके नाम 25 विकेट हैं।

इसे भी पढ़ें: India Export: सिंगापुर और श्रीलंका को जून तिमाही में निर्यात दोगुना हुआ

पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर गिल ने कहा, ‘‘गुरनूर बरार ने पुरानी गेंद से शानदार गेंदबाजी की है क्योंकि वह अच्छी रफ्तार से उछाल हासिल कर सकते हैं। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले कुछ समय में अच्छी गेंदबाजी की है, जैसा कि हमने अभ्यास मैच में देखा। इसलिए यह मुश्किल फैसला है।’’ गिल ने कहा कि यह श्रृंखला जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध और गुरनूर जैसे खिलाड़ियों के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का मौका है।

बुमराह घुटने की चोट के कारण टीम में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह यहां नहीं हैं, लेकिन यह किसी और के लिए आगे बढ़ने का मौका है। यह खेल की रफ्तार को समझने की बात है।’’ बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को एक अन्य बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में नंबर तीन पर उतारे जाने की उम्मीद है।

वहीं दबाव में चल रहे ध्रुव जुरेल के पिछले कुछ टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना है। इस संदर्भ में गिल ने कहा, ‘‘खिलाड़ी अपने आप आगे बढ़ेंगे। हमें उन्हें समय देना होगा।

इसे भी पढ़ें: Galle Test: Sri Lanka के खिलाफ शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी भारतीय टीम

कुछ खिलाड़ियों को थोड़ा समय चाहिए।’’ उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और टीम प्रबंधन के बीच कथित तौर पर संवाद में कमी की अटकलों को भी खारिज किया। गिल ने कहा, ‘‘उनके साथ लगातार संवाद होता रहता है। दुर्भाग्य से साई सुदर्शन में उतना सुधार नहीं हुआ जितना हम चाहते थे, क्योंकि टेस्ट में हम जोखिम नहीं ले सकते।

लेकिन हमें अपने 15 खिलाड़ियों पर भरोसा है।’’ टेस्ट कप्तान के रूप में एक साल पूरा कर चुके गिल का मानना है कि वह हर मैच के साथ इस भूमिका में बेहतर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उस अभियान को फिर पटरी पर लाने के बारे में होगी जिसे पिछली कुछ श्रृंखलाओं में झटके लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं कप्तान की भूमिका में सहज हूं।

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

हमारा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह की दौड़ में बने रहना है। इसके लिए हमें छह या सात टेस्ट जीतने होंगे। इसलिए हम यहां से शुरुआत करना चाहते हैं।’’ शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाला पहला टेस्ट भारत का पारंपरिक प्रारूप में 600वां मैच होगा।

भारत ने 1932 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। गिल ने कहा, ‘‘600वें टेस्ट में अपने देश की अगुआई करना सम्मान की बात है और स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा करना इससे भी बड़ा सम्मान है।

Fri, 14 Aug 2026 16:27:00 +0530

  Videos
See all

Sukhbir Singh Badal Attacked : बादल पर हमला करने वाला कौन? हुआ बड़ा खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T11:15:26+00:00

यह भविष्य के “Islamic NATO” की नींव है..Public ने दी अपनी राय #bindasbol #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T11:17:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers