Skincare Tips: रूखी त्वचा से हैं परेशान तो आजमाएं दूध का क्लिंजर, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
Milk Face Cleanser: महंगा फेस क्लींजर अगर सूट नहीं करता तो घर में मौजूद दूध से भी चेहरे की हल्की सफाई की जा सकती है. खासकर रूखी या संवेदनशील त्वचा वालों के लिए यह एक आसान घरेलू विकल्प हो सकता है. ब्यूटीशियन के अनुसार, दूध में मौजूद वसा त्वचा को साफ करने के साथ उसे मुलायम महसूस कराने में मदद करती है. इसके लिए दो चम्मच साफ दूध लें. इसमें कुछ बूंदें शहद की मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. करीब 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें. इसके बाद सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. चेहरे को जोर से रगड़ने या स्क्रब करने की जरूरत नहीं है. खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले थोड़ी मात्रा हाथ या जबड़े के पास लगाकर पैच टेस्ट कर सकते हैं. ऐसे ही अगर धूल, मिट्टी और पसीने से चेहरा चिपचिपा हो गया है, तो पहले पानी से चेहरा साफ करें. इसके बाद दूध और बेसन का हल्का मिश्रण चेहरे पर लगाया जा सकता है.आंखों के आसपास इसे लगाने से बचें. हल्के हाथों से मसाज करने के बाद चेहरा धो लें.
ऑफिस डेस्क के लिए परफेक्ट ये 5 पौधे, ना पानी देने की टेंशन और ना ज्यादा देखभाल की, रहते हैं हमेशा हरे भरे
Perfect Plants For Office Desk: घर या ऑफिस डेस्क के लिए ऐसे 5 पौधे जो न सिर्फ आपकी जगह को हरा-भरा रखेंगे, बल्कि उनकी देखभाल भी बेहद आसान है. इन पौधों को न तो ज्यादा पानी की जरूरत होती है और न ही विशेष देखभाल की. ये हमेशा हरे-भरे रहते हैं, जिससे आपकी डेस्क पर ताजगी बनी रहती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










