Responsive Scrollable Menu

विवाद के बाद क्या रणवीर की अगली फिल्म पर संकट:FWICE ने असहयोग प्रस्ताव दिया था; अगस्त में शुरू होनी है प्रलय फिल्म की शूटिंग

अभिनेता रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद का असर उनकी आने वाली फिल्म 'प्रलय' पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। डॉन 3 से अचानक अलग होने के बाद FWICE ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ असहयोग प्रस्ताव (नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव) जारी किया था। इसके बाद से ही 300 करोड़ रुपए के बजट वाली इस जोम्बी थ्रिलर फिल्म के लेट होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम तय समय पर चल रहा है और इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। प्री-प्रोडक्शन काम पर रोक नहीं रिपोर्ट में इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि FWICE के असहयोग प्रस्ताव से फिल्म के शुरुआती काम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम जैसे स्क्रिप्टिंग, वीएफएक्स (VFX) की तैयारी, डिजाइन प्लानिंग और लोकेशन की खोज लगातार जारी है। फेडरेशन का यह फैसला शूटिंग शुरू होने के बाद जमीनी स्तर पर काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के तालमेल को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कागजी और तकनीकी तैयारियों को इससे नहीं रोका जा सकता। मेकर्स को उम्मीद है कि अगस्त में शूटिंग शुरू होने से पहले यह मामला सुलझा लिया जाएगा। 300 करोड़ के बजट से बनेगी फिल्म 'प्रलय' फिल्म को लेकर हिंदी सिनेमा में काफी चर्चा है क्योंकि यह एक बड़े स्तर पर बनने वाली पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जोम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। बॉलीवुड में इस जॉनर पर बहुत कम फिल्में बनी हैं। इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में जोम्बी की एक अलग दुनिया दिखाने के लिए विदेशी तकनीशियनों और क्रू मेंबर्स की मदद ली जा रही है। रणवीर सिंह इस फिल्म को लेकर काफी गंभीर हैं और वे इस किरदार के लिए अपने लुक में बड़ा बदलाव करने वाले हैं। डॉन 3 छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद रणवीर सिंह और फेडरेशन के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर ने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से अलग होने का फैसला किया। फेडरेशन का आरोप है कि रणवीर के इस फैसले से फिल्म का शेड्यूल बिगड़ गया और प्रोड्यूसर्स को 45 करोड़ का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी शिकायत के बाद FWICE ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि यह कोई कानूनी बैन नहीं है, लेकिन इसके कारण फिल्म की शूटिंग के दौरान लॉजिस्टिक्स और वर्कर्स को जुटाने में दिक्कतें आ सकती हैं।

Continue reading on the app

पॉक्सो केस में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, HC से मिली अग्रिम जमानत रहेगी बरकरार, नहीं जाएंगे जेल

सुप्रीम कोर्ट ने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने नाबालिग बटुकों के कथित यौन शोषण और POCSO एक्ट के मामले में अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को BCCI का निर्देश- जो जरूरी लगे कीजिए

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI ने भारतीय सेलेक्टर्स को साफ निर्देश दिए हैं. BCCI ने सेलेक्टर्स से कहा है कि वैभव एक अलग टैलेंट है और उसके लिए उन्हें जो भी जरूरी लगता है वो करें. Tue, 02 Jun 2026 10:29:56 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ज़हरीले सांप का खतरनाक रेस्क्यू | #viralnews #viralvideo #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:09:38+00:00

UP News | 'पति, पत्नी और वो' के चक्कर में हाई वोल्टेज ड्रामा | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:15:18+00:00

अभिनेत्री Raveena Tandon की मां के घर में चोरी | #shorts #viralnews #viralvideo #raveenatandon #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:08:23+00:00

Ghaziabad Surya Murder: AIMIM प्रवक्ता की किस बात पर भड़क गए अमन चोपड़ा? लगा दी क्लास | Asad Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:13:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers