Upcoming SUVs: होंडा ZR-V से लेकर टाटा सिएरा ईवी तक, 2026 में लॉन्च होंगी ये दमदार गाड़ियां
Upcoming SUVs: अगर आप नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले महीनों में भारतीय ऑटो बाजार में कई शानदार ऑप्शन दस्तक देने वाले हैं। टाटा मोटर्स, होंडा, टोयोटा, एमजी और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियां अपनी नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और प्रीमियम मॉडल शामिल हैं, जो ग्राहकों को बेहतर तकनीक, शानदार रेंज और दमदार प्रदर्शन का अनुभव देंगे।
Honda ZR-V Hybrid
होंडा अगले महीने अपनी नई हाइब्रिड SUV ZR-V लॉन्च कर सकती है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो 181 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी इसके साथ करीब 22.79 km/l तक का माइलेज देने का दावा कर सकती है।
Toyota Urban Cruiser Ebella
टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella साल की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल 543 किलोमीटर तक की रेंज के साथ आ सकता है और इसका डिजाइन मारुति e-Vitara से अलग होगा।
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने की तैयारी कर रही है। इसमें 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है।
MG Majestor और BMW X6
एमजी मोटर अपनी फ्लैगशिप SUV Majestor को फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च कर सकती है। वहीं BMW नई X6 Coupe-SUV को 523 hp पावर वाले माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है।
JSW Jetour T2
JSW मोटर्स की पहली SUV Jetour T2 दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है। इसमें प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन, ऑफ-रोडिंग डिजाइन और FWD व AWD दोनों विकल्प मिलने की संभावना है। आने वाले महीनों में ये नई SUVs भारतीय ग्राहकों के लिए कई नए और आकर्षक विकल्प पेश करने वाली हैं।
(मंजू कुमारी)
Driving Tips: रात में ड्राइविंग को बनाएं सुरक्षित, इन तरीकों से बढ़ाएं हेडलाइट की रोशनी
Driving Tips: रात के समय सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कार की हेडलाइट्स का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। हालांकि, समय के साथ हेडलाइट्स की चमक कम होने लगती है, जिससे सड़क पर विजिबिलिटी प्रभावित होती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। अच्छी बात यह है कि हेडलाइट की रोशनी बढ़ाने के लिए हमेशा महंगे अपग्रेड की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान उपाय अपनाकर इसे पहले जैसा बेहतर बनाया जा सकता है।
क्यों कम हो जाती है हेडलाइट की रोशनी?
समय के साथ हेडलाइट लेंस पर धूल, मिट्टी और ऑक्सीडेशन की परत जम जाती है। इससे लेंस धुंधले हो जाते हैं और रोशनी की तीव्रता कम हो जाती है। इसके अलावा पुराने बल्ब, कमजोर बैटरी, खराब वायरिंग और गलत हेडलाइट एलाइनमेंट भी इसकी बड़ी वजह हो सकते हैं।
नियमित सफाई है सबसे आसान उपाय
विशेषज्ञों के अनुसार, हर 15 दिन में माइल्ड सोप और माइक्रोफाइबर कपड़े से हेडलाइट्स की सफाई करनी चाहिए। यदि लेंस ज्यादा धुंधले हो गए हों तो हेडलाइट रिस्टोरेशन किट का उपयोग किया जा सकता है। इससे ऑक्सीडेशन हटती है और रोशनी बेहतर हो जाती है।
LED या HID बल्ब्स में करें अपग्रेड
यदि आपकी कार में अभी भी पारंपरिक हेलोजन बल्ब लगे हैं, तो LED या HID बल्ब बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। ये अधिक ब्राइटनेस देते हैं और ऊर्जा की खपत भी कम करते हैं। खरीदते समय हमेशा प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बल्ब ही चुनें।
एलाइनमेंट और वायरिंग की जांच जरूरी
कई बार पर्याप्त रोशनी होने के बावजूद गलत एलाइनमेंट के कारण प्रकाश सड़क पर सही दिशा में नहीं पड़ता। नियमित सर्विसिंग के दौरान हेडलाइट एलाइनमेंट, बैटरी, अल्टरनेटर और वायरिंग सिस्टम की जांच करानी चाहिए।
सुरक्षित नाइट ड्राइविंग के लिए रखें ध्यान
फॉग लाइट्स और अतिरिक्त ड्राइविंग लाइट्स कम विजिबिलिटी वाले इलाकों में मददगार हो सकती हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल कानूनी नियमों के अनुसार ही करें। साफ लेंस, सही एलाइनमेंट और अच्छी गुणवत्ता के बल्ब आपकी नाइट ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi