Responsive Scrollable Menu

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट: सेंसेक्स 508 अंक और निफ्टी 165 अंक टूटा

Share Market Closing : शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन मंदी! सुबह की बढ़त गंवाकर सेंसेक्स 508 अंक और निफ्टी 165 अंक फिसला. कच्चा तेल $94 के पार निकलने से बढ़ा दबाव.

The post शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट: सेंसेक्स 508 अंक और निफ्टी 165 अंक टूटा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

'बच्चे को जन्म देते ही लोग कहने लगते हैं- अब मोटी लग रही है', प्रेग्नेंसी के बाद होने वाली आलोचना पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की 'कबीर सिंह' फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी बेबाक और संजीदा सोच के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल एक प्यारी सी बेटी को जन्म देने के बाद, कियारा ने मां बनने के इस खूबसूरत सफर के साथ-साथ उस कड़वे सच पर से भी पर्दा उठाया है जिससे देश की हर आम और खास महिला को गुजरना पड़ता है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के लुक्स और बढ़े हुए वजन को लेकर समाज के 'टॉक्सिक' (जहरीले) रवैये पर तीखा प्रहार किया है।
 

इसे भी पढ़ें: Euphoria Season 3 Episode Explained | रू की मौत, अली का टूटता दिल और आखिरी मोड़, जानिए इस खौफनाक अंत का असली मतलब!


'प्रेग्नेंसी में देवी, बच्चे के जन्म के बाद मोटी' - समाज का दोहरा चेहरा
बॉम्बे टाइम्स से खास बातचीत करते हुए 34 वर्षीय कियारा आडवाणी ने बताया कि किस तरह बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को लेकर समाज की बातचीत का नजरिया पूरी तरह बदल जाता है। कियारा ने समाज की कड़ी आलोचना का जिक्र करते हुए कहा: "जब आप प्रेग्नेंट होती हैं, तो हर कोई आपकी तारीफ करता है। लोग कहते हैं, 'ओह माय गॉड, आप कितनी ग्लो कर रही हैं, ये, वो।' लेकिन जिस पल आप बच्चे को जन्म देती हैं, पूरा नैरेटिव (बातचीत) बदल जाता है। लोग तुरंत कहने लगते हैं- 'अब मोटी लग रही है, थोड़ी ऐसी लग रही है, थोड़ी वैसी लग रही है।' वे तुरंत उम्मीद करने लगते हैं कि आप फिर से परफेक्ट शेप में आ जाएं।"

कियारा ने आगे कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को एक देवी (Goddess) की तरह ट्रीट किया जाता है, लेकिन असली संघर्ष बच्चे के जन्म के बाद शुरू होता है। उन्होंने समाज को आईना दिखाते हुए कहा, "बच्चे के जन्म के बाद का समय एक महिला के लिए सबसे मुश्किल होता है, और यही वह वक्त है जब उसे सबसे ज्यादा मानसिक और भावनात्मक सहारे की जरूरत होती है, न कि उसकी बॉडी शेमिंग करने की।"


मां बनने के बाद अभिनय में आएगा नया निखार
कियारा ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि मां बनने के इस खूबसूरत अहसास ने उनके काम और जिंदगी को देखने के नजरिए को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने बेहद सकारात्मक अंदाज में कहा, "मुझे लगता है कि जो डायरेक्टर्स अब मेरे साथ काम करेंगे, उन्हें पर्दे पर मेरा सबसे बेहतरीन रूप देखने को मिलेगा। इस पूरे सफर ने मेरे भीतर, मेरी जिंदगी में और दुनिया को समझने के नजरिए में एक बिल्कुल नया और गहरा पहलू खोल दिया है।"

'टॉक्सिक' में यश के साथ नजर आएंगी कियारा
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही साउथ के रॉकस्टार यश के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक - ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic - A Fairy Tale for Grown-ups) में एक बेहद दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। यह एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसे नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैंडल कर रही हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं 'Lady in White'? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें


दिसंबर 2025 में सुपरस्टार यश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फिल्म से कियारा का पहला लुक शेयर किया था, जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि कियारा इस फिल्म में 'नादिया' का मुख्य किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश मिलकर क्रमशः KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले ग्रैंड लेवल पर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मुख्य बिंदु:
बयान का विषय: प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं की बॉडी शेमिंग और सामाजिक दबाव।
कियारा का संदेश: डिलीवरी के बाद महिलाओं को आलोचना नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरूरत होती है।
आगामी फिल्म: 'टॉक्सिक' (किरदार का नाम - नादिया), सुपरस्टार यश के साथ।
 

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

65 हजार डॉलर का फाइन... एडोल्फो डेनियल पर ठोका गया फ्रेंच ओपन इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना, महिला अंपायर पर 'अभद्र' कमेंट का मामला

Adolfo Daniel Slapped 65 thousand dollar penalty: पैराग्वे के टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो डेनियल वैलेजो पर फ्रेंच ओपन से बाहर होने के बाद ग्रैंड स्लैम इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया गया है. पेरिस में खेले गए इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में मिली हार के बाद कोर्ट पर हुई कुछ घटनाओं के कारण टूर्नामेंट के अधिकारियों ने उन पर यह सख्त कार्रवाई की है. Mon, 1 Jun 2026 23:32:31 +0530

  Videos
See all

Vardaat With Shams Tahir Khan: Twisha Sharma Death Case को Dummy Trial | Giribala | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:11:31+00:00

ACB ने गुजरात में रिश्वतखोर बिजली निरीक्षक अश्विन बी चौधरी के ठिकानों से करोड़ों बरामद! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:15:21+00:00

Shweta Singh Death Mystery Update: श्वेता सिंह का पति अचानक क्या करने लगा? | Lucknow | News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:10:26+00:00

Iran America Conflict: हॉर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज़, नहीं रुकेगी सप्लाई ? | LPG | Trump | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers