Responsive Scrollable Menu

आदिवासी कन्या छात्रावास में कीड़े वाला भोजन परोसे जाने पर भड़के उमंग सिंघार, बोले- ये छात्राओं की सेहत और सम्मान के साथ खिलवाड़

मध्य प्रदेश सरकार आदिवासियों के विकास के कई कार्यक्रम चला रही है, कई योजनाओं के माध्यम से उनके उत्थान के प्रयास किये जा रहे हैं, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त भोजन सहित आदिवासी छात्रावास में मुफ्त निवास की भी सुविधा दी जा रही है लेकिन सरकारी मुलाजिम सरकार की मंशा को किस तरह पलीता लगा रहे हैं इसका खुलासा हुआ है और अब कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर है

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद् ने जबलपुर स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को कीड़े युक्त चावल और घुन लगी दाल परोसे जाने का दावा किया, उनका कहना था कि छात्राओं द्वारा उन्हें उपलब्ध कराये गए फोटो में कीड़े, इल्लियाँ, घुन साफ़ दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस्क्सी शिकायत की और ज्ञापन सौंपा, परिषद् के सदस्यों का कहना था कि अक्टूबर में उन्होंने शिकायत की थी तब केवल आश्वासन मिला कोई कार्रवाई नहीं हुई, परिषद् ने इस बार भी कार्रवाई नहीं होने के स्थिति में प्रदर्शन की चेतावनी दी है, परिषद् ने जाँच की मांग की है

आदिवासी कन्या छात्रावास में कीड़े वाला भोजन परोसने की खबर को मीडिया ने भी प्रमुखता से जनता तक पहुंचाया जिसके बाद कांग्रेस आक्रोशित है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस एलेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने X पर लिखा- आदिवासी बेटियों की थाली में पोषण नहीं, कीड़े परोसे जा रहे हैं, जबलपुर के आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को कथित रूप से कीड़े वाला भोजन दिए जाने की घटना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। जिन छात्रावासों की जिम्मेदारी आदिवासी बेटियों के भविष्य को संवारने की है, वहीं उनकी सेहत और सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

आदिवासी बेटियों को सम्मानजनक भोजन तक नसीब नहीं हो रहा

उन्होंने आगे लिखा-  दिन-रात आदिवासियों के हितैषी होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, आपके शासन में आदिवासी बेटियों को सम्मानजनक भोजन तक नसीब नहीं हो रहा। जिन बेटियों के भविष्य की जिम्मेदारी सरकार पर है, उन्हें कीड़े वाला खाना परोसा जा रहा है। फिर किस मुँह से आपकी सरकार आदिवासी कल्याण और विकास की बात करती है?

आदिवासी समाज इस अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा

उमंग सिंघार ने कहा-  आदिवासी समाज अपनी बेटियों के साथ हो रहे इस अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो और प्रदेश की सभी आदिवासी छात्रावासों की जांच कर जवाबदेही तय की जाए। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद, जबलपुर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तेकाम के नेतृत्व में परिषद ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की माँग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Continue reading on the app

पंकज भदौरिया ने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद दिया हेल्थ अपडेट, बताया कौन सी सावधानी से टला बड़ा खतरा

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद अपनी हेल्थ के बारे में फैन्स को अच्छी खबर दी है। उन्होंने बताया कि वह ठीक होने की राह पर हैं। बताया कि कैसे वह बड़े खतरे से बच गईं।

Continue reading on the app

  Sports

15 साल की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, WTT फीडर महिला में दोहरे स्वर्ण के साथ रिकॉर्ड

Divyanshi Bhowmick WTT Feeder title: 15 वर्षीय दिव्यांशी भौमिक ने प्रिस्टीना में डब्ल्यूटीटी फीडर महिला एकल और सिंड्रेला दास के साथ महिला युगल खिताब जीते, वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला चैंपियन बनी Mon, 1 Jun 2026 18:28:44 +0530

  Videos
See all

Breaking on Surya Case: एनकाउंटर के बाद अब असद के घर पर चलेगा बुलडोजर ? #shorts #cmyogi #bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T13:44:06+00:00

Bihar Bungalow Row: बिहार में बंगले की लड़ाई अब 'जाति' पर आई! Bihar Politics | Rabri Devi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T13:39:05+00:00

Ghaziabad Surya Case: 'धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र जरूरी है' - CM योगी #shorts #cmyogi #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T13:46:20+00:00

जो Paris आज जल रहा है उसकी भविष्यवाणी मैंने 2007 में ही कर दी थी - DR. Suresh Chavhanke #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T13:39:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers