Anushka Sharma: RCB के चैंपियन बनते ही अनुष्का शर्मा ने शेयर की रोमांटिक फोटो, Virat Kohli पर यूं लुटाया प्यार; PHOTO
Anushka Sharma: RCB की IPL 2026 जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर यह खास फोटो शेयर की है, जिसमें वह जीत की खुशी के बीच विराट के माथे पर प्यार भरा किस करती नजर आ रही हैं। फैंस को कपल का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
फैंस को पसंद आई तस्वीर
तस्वीर में विराट कोहली ट्रॉफी हाथ में लिए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का उनका हाथ थामकर उनके माथे पर किस कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने केवल कुछ इमोजी शेयर किए, लेकिन फैंस के लिए यह तस्वीर खुद ही बहुत कुछ बयां कर रही थी। तस्वीर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स मिल गए।
फैंस ने दिए प्यारे रिएक्शन
इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, "हर खुशी और मुश्किल में अनुष्का हमेशा विराट के साथ खड़ी रही।" वहीं दूसरे ने उन्हें विराट का "लकी चार्म" बताया। कई लोगों ने इसे "दिन की सबसे खूबसूरत तस्वीर" कहा।
फाइनल में चमके विराट
Will touch that trophy with the person you hate the most being motm pic.twitter.com/nfhpmMOs3j https://t.co/u50Xt6RVcr
— Pushkar (@Musafirr_hu_yar) May 31, 2026
IPL 2026 के फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार 75 रन की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
स्टेडियम में दिखा अनुष्का का उत्साह
मैच के दौरान अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में बैठकर हर गेंद पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही विराट ने विजयी छक्का लगाया, अनुष्का खुशी से झूम उठी। उनके जश्न के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
जीत के बाद अनुष्का ने विराट की एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह एक खास टी-शर्ट पहने नजर आए। उस टी-शर्ट पर लिखा था, "One time felt nice, we did it twice."
निजी जिंदगी रखते हैं प्राइवेट
विराट और अनुष्का अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। दोनों बहुत कम ही साथ में तस्वीरें साझा करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से यह कपल अपने बच्चों के साथ यूके में रह रहा है और परिवार को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करता है।
यह भी पढ़े- तापसी पन्नू ने बताया क्यों जरूरी है शरीर पर थोड़ी चर्बी, परफेक्ट फिगर को लेकर कही बड़ी बात
Ramayana: 'राम' बनकर रणबीर कपूर को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा, हिट डायरेक्टर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!
Ramayana: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है। इस बिग बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान की राम की भूमिका में नजर आएंगे जिसकी झलक दर्शकों को मिल चुकी है। अब हाल ही में फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अभिनेता रणबीर कपूर के अभिनय कौशल की जमकर सराहना की है।
हाल ही में फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आगामी फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका रणबीर के लिए व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों स्तर पर बेहद लाभदायक साबित हो सकती है।
भगवान राम के किरदार से मिलेगा नया अनुभव
इम्तियाज अली ने कहा, "एक अभिनेता के रूप में रणबीर कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें अलग-अलग भूमिकाएं करनी चाहिए, और जब वह अलग-अलग भूमिकाएं करते हैं, तो वह बन जाएंगे। वह एक प्योर एक्टर हैं, और मुझे उम्मीद है कि वह सभी प्रकार की भूमिकाएं करेंगे। मैं बहुत खुश हूं कि वह भगवान राम की भूमिका कर रहे हैं क्योंकि वह कैरेक्टर में एक निश्चित प्रभाव या वास्तविकता ला सकते हैं। भगवान राम के चरित्र को मानवीय और व्यक्तिगत तरीके से पेश करना अच्छा होगा।"
Imtiaz Ali about #RanbirKapoor playing Shri Ram in #Ramayana pic.twitter.com/xb6ZVZoamn
— ???? ???? (@RKs_Tilllast) May 30, 2026
टीजर पर मिली-जुली रही दर्शकों की प्रतिक्रिया
हाल ही में फिल्म रामायण का टीजर सामने आया था, जिसमें रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में पहली झलक दिखाई गई। टीजर को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। कई लोगों ने उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की, जबकि कुछ दर्शकों का मानना था कि वे इस भूमिका के लिए उपयुक्त विकल्प नहीं हैं।
भगवान राम के साथ परशुराम की भूमिका में भी दिखेंगे रणबीर
दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर फिल्म में केवल भगवान राम ही नहीं, बल्कि भगवान परशुराम का किरदार भी निभाते नजर आएंगे। इस बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा कि भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों में राम और परशुराम दोनों का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि दोनों किरदार निभाने का अवसर मिलना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है रामायण
निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। फिल्म का निर्माण यश और नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















