सीएम योगी ने राज्य के 1682 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, 1 लाख रुपये का चेक और टैबलेट का दिया तोहफा
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. इसके साथ ही छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी कर रहे हैं. ऐसे में सीएम योगी ने सोमवार को राज्य के कुल 1682 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया. इन छात्रों ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससीई की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
सीएम योगी ने यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के टॉप टेन की सूची में शामिल 223 मेधावी छात्र-छात्राओं को एक- एक लाख रुपये, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जबकि 1459 मेधावियों को जिलों में आयोजित सम्मान समारोह में 21-21 हजार रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया.
सीएम योगी ने माता-पिता को दिया बड़ा संदेश
इसके साथ ही सीएम योगी ने छात्र-छात्राओं को देश के भविष्य के निर्माता की उपाधि देने के साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई. सीएम योगी ने अभिभावकों को भी बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि 2-3 साल के बच्चों को मोबाइल पकड़ाना ठीक नहीं है. सीएम ने कहा कि उन्हें थोड़ा अन्य रचनात्मक विकास वाले कार्यों से जोड़िए. भगवान राम के गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र और वाल्मीकि ने उन्हें गढ़ा और ज्ञान की परंपरा ने भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिलाया. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि आज उसी कड़ी में यह मेधावियों का सम्मान भी है.
'सा विद्या या विमुक्तये'
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 1, 2026
दुनिया की सबसे समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक धरोहर भारत की पहचान रही है। आज मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी उसी गौरवशाली परंपरा का विस्तार है।
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्यस्तरीय बोर्ड परीक्षाओं… pic.twitter.com/yJZtZQZMCx
स्मार्टफोन के लिए माता-पिता पर न डालें दबाव- सीएम
इस दौरान सीएम योगी ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे आप स्मार्टफोन के लिए अपने अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न डालें. उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ें, अपने पाठ्यक्रम पर ध्यान दें और समाचार-पत्रों को हर दिन पढ़ें. इसके साथ ही छात्रों को सोशल मीडिया पर कम से कम समय देने की बात कही. सीएम योगी ने छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया के कम उपयोग की सीख देते हुए कहा कि अखबार पढ़ें, टीवी देखें तो न्यूज देखें. सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करने से आप ज्यादातर कंटेंट और तथ्य विहीन बातों में उलझ जाएंगे.
उन्होंने कहा कि किसी भी इंटरव्यू में कोई नहीं पूछेगा कि आपके फॉलोअर्स कितने हैं. सीएम ने आगे कहा कि आज अति आत्म विश्वास में व्यक्ति छोटी बातों का ध्यान नहीं रखता, वही उसके विकास का बैरियर बन जाती हैं. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उम्र ही जीवन का लक्ष्य तय करने का उचित समय है. आप सभी गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करें, उत्तम शारीरिक स्वास्थ्य के लिए समय निकालें.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार महिला अपराध को लेकर काफी सजग और संवेदनशील
समय पर सोना-जागना, भोजन या भोजन का संतुलन बनाना सीखें. सीएम ने कहा कि आप सफल हुए, अपने साथियों पारिवारिक भाई बहनों को प्रेरित करें. यह मेहनत अन्य क्षेत्रों में भी की जा सकती है. फिर चाहे वो खेल हो या कला का क्षेत्र. इसके साथ ही सीएम योगी ने समाज और देश के योगदान के प्रति कृतज्ञता रखने की भी बात कही.
ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें : CM योगी
CJP के संस्थापक ने भारत लौटने किया ऐलान, कहा- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की करेंगे मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोमवार को सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह छह जून को भारत लौटेंगे. वह नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे. इसे लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे. यह दिपके की पहली भारत यात्रा है. इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिल रही है.
Important announcement:
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 1, 2026
CJP Founder @abhijeet_dipke will return to India on June 6 for a peaceful protest at Jantar Mantar, Delhi, demanding the resignation of the Education Minister. pic.twitter.com/x9M1v38Pwu
दिपके ने अपने पोस्ट में कहा, “सभी को नमस्कार, मैंने भारत लौटने का फैसला किया है. जी हां, मैं अपने देश, अपने घर, भारत लौट रहा हूं ताकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर सकूं.आप कई दिनों से देख रहे हैं कि हम सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे हैं कि पेपर लीक, NEET परीक्षा में आत्महत्या करने वाले बच्चों और लाखों छात्रों की मेहतन व्यर्थ जाने के कारण धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए,” उन्होंने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “अब समय आ गया है कि हम सभी भारत के संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों. हम शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएं. अगर हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे, तो उन्हें हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी.”
एक करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट हैं प्रभावित
नीट परीक्षा पेपर लीक होने के विवाद और हाल ही में आए सीबीएसई परीक्षा परिणामों से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए, दिपके ने आरोप लगाया कि एक करोड़ से ज्यादा छात्र इस व्यवस्था के शिकार हुए हैं. वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा, “आज, NEET के 22 लाख छात्र, CBSE के 17 लाख छात्र, CUET के 16 लाख छात्र और SSCGD के 40 लाख छात्र यानि कुल मिलाकर एक करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट हैं. इनके जीवन को इस व्यवस्था ने मजाक बना दिया है. इस कारण से छात्र अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित और परेशान हैं. आखिकार किसी को तो इस्की जिम्मेदारी लेनी ही होगी.”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation