प्राइम वीडियो की नई क्राइम थ्रिलर ‘राख’ का ट्रेलर आउट, रोंगटे खड़े कर देगी अली फजल और सोनाली बेंद्रे की ये सीरीज
प्राइम वीडियो ने अपनी नई इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर रिलीज होते ही ये चर्चा में आ गया है. 1970 के दशक की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बनी ये कहानी एक ऐसे केस से शुरू होती है जहां बच्चे अचानक गायब हो जाते हैं. फिर धीरे-धीरे मामला सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इंसानी सोच, डर और गुस्से के सबसे अंधेरे पहलुओं तक पहुंच जाता है. बता दें कि इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फज़ल और आमिर बशीर जैसे दमदार कलाकार एक साथ नजर आएंगे. ‘राख’ के ट्रेलर का ट्रेलर अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, वहीं ये सीरीज 12 जून को 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
Suzlon Energy Share Price: SEBI का बड़ा एक्शन! कंपनी पर लगाया 29 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, शेयर 5% तक टूटा, आखिर क्या है असली वजह?
Suzlon Energy Share Price: सेबी द्वारा जुर्माना लगाए जाने के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर दबाब देखने को मिला। निवेशकों की प्रतिक्रिया के चलते कंपनी के शेयर करीब 5 प्रतिशत तक टूट गया। जिससे बाजार में इसकी चर्चा तेज हो गई और शेयर की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। (NSE: SUZLON, BSE: 532667)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
IBC24

















