ऐश्वर्या राय की आलोचनाओं पर फूटा माधुरी दीक्षित का गुस्सा!: ट्रोल्स से बोलीं- 'उन्हें सिर्फ वजन और उम्र से मत आंकिए'
Madhuri supports Aishwarya Rai: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरीं। जहां एक तरफ उनके लुक्स और स्टाइल की जमकर तारीफ हुई, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके वजन और शारीरिक बनावट को लेकर आलोचना भी की। अब इस मुद्दे पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने खुलकर अपनी राय रखी है और ऐश्वर्या का समर्थन किया है।
ऐश्वर्या को ट्रोल करने वालों को माधुरी का जवाब
PTI को दिए इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने ऐश्वर्या राय को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या पिछले दो दशकों से अधिक समय से कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
माधुरी ने कहा- "वह पिछले 20 सालों से वहां जा रही हैं। उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वह एक ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। आप उन्हें तराजू पर एक नंबर, उनके कपड़ों पर एक संख्या, उनके आकार या कैलेंडर के वर्षों पर एक नंबर के रूप में नहीं आंक सकते। आप उन्हें इन सब तक सीमित नहीं कर सकते। वह खूबसूरत हैं। वह दिखने में खूबसूरत हैं, लेकिन वह अंदर से भी खूबसूरत हैं।"
युवाओं पर पड़ सकता है गलत असर
माधुरी ने सोशल मीडिया पर होने वाली बॉडी-शेमिंग को लेकर चिंता भी जाहिर की। उनका मानना है कि इस तरह की टिप्पणियां युवा पीढ़ी के लिए गलत संदेश छोड़ती हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की कीमत केवल उसके दिखने के तरीके से तय की जाएगी, तो यह समाज के लिए चिंताजनक बात है। लोगों को यह समझना चाहिए कि किसी की सफलता, मेहनत और उपलब्धियां उसकी असली पहचान होती हैं, न कि उसका वजन या शारीरिक आकार।
माधुरी दीक्षित ने यह भी कहा कि आलोचना करने वाले लोग पहले भी मौजूद थे, लेकिन अब सोशल मीडिया ने उन्हें अपनी राय व्यक्त करने का एक बड़ा मंच दे दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को सोशल मीडिया पर किसी के बारे में टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए।
'देवदास' में दोनों एक्ट्रेस ने साथ किया काम
माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म 'देवदास' में साथ काम किया था। फिल्म में शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यही फिल्म ऐश्वर्या के कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ाव की शुरुआत भी बनी थी।
साल 2002 में ऐश्वर्या ने 'देवदास' के प्रीमियर के लिए कान्स में शिरकत की थी। पीले रंग की पारंपरिक साड़ी में उनकी उपस्थिति ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था। तब से वह कान्स में भारत की सबसे चर्चित और नियमित प्रतिनिधियों में से एक रही हैं।
जल्द नई फिल्म में नजर आएंगी माधुरी
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित जल्द ही डार्क कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, कंटेंट क्रिएटर धरणा दुर्गा और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
DSSSB Various Post Online Form 2026
DSSSB Various Post Recruitment 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: Graduate, Diploma, Law Job Short Information : Delhi Subordinate Service Selection Board (DSSSB) invites online applications from eligible candidates for recruitment to the posts of Junior Scientific Assistant, Technical Assistant, Assistant Archivist, I.T. Assistant, Fitter, Lift Operator, Sub Station Apprentice, Data Processing Assistant, Data Entry ...
The post DSSSB Various Post Online Form 2026 appeared first on Sarkari Exam.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sarkarinaukrijobalert.com