श्रीलंका की राजधानी के बाहरी इलाके में कथित तौर पर नशे में धुत एक पिकअप वाहन चालक ने बौद्ध पर्व वेसाक मना रहे लोगों को टक्कर मार दी जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह हादसा रविवार रात कोलंबो के उपनगर मीगोडा में उस समय हुआ, जब वाहन वार्षिक वेसाक समारोह के तहत सड़क के किनारे लगीं खाने की दुकानों पर इंतजार कर रहे लोगों के बीच जा घुसा।
पुलिस ने बताया कि हादसे में 35 से 38 वर्ष की आयु के तीन पुरुषों और 15 से 56 वर्ष की आयु की तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक शिशु समेत 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था लेकिन उसे बाद में घटनास्थल से कई मील दूर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने शराब पी रखी थी और वाहन चलाते समय वह नशे में था। वेसाक बौद्ध अनुयायियों का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है। यह भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है। यह हर साल मई में पहली पूर्णिमा को मनाया जाता है।
bcci on vaibhav suryavanshi debut: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर सचिव ने साफ संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आग़ाज़ कर सकते हैं. Mon, 1 Jun 2026 14:43:52 +0530