बघेलखंड की रसाज कढ़ी क्यों है इतनी खास? जानिए इसकी रेसिपी और स्वाद का राज
Rasaj Ki Kadhi: रसाज कढ़ी बघेलखंड का पारंपरिक व्यंजन माना जाता है. शादी-ब्याह, त्योहार और पारिवारिक आयोजनों में इसे विशेष रूप से बनाया जाता है. रसाज कढ़ी का स्वाद इतना अलग होता है कि इसे एक बार खाने वाला व्यक्ति इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता. कढ़ी बनाने के लिए दही और बेसन का पतला घोल तैयार किया जाता है. फिर कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें राई और मेथी का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद प्याज और लहसुन डालकर अच्छी तरह भूना जाता है. फिर हल्दी और नमक डालकर मसालों को पकाया जाता है. अब इसमें दही और बेसन का घोल डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. जब कढ़ी अच्छी तरह तैयार हो जाती है, तब उसमें पहले से बने रसाज डाल दिए जाते हैं. गरमागरम रसाज कढ़ी को चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है. इसका स्वाद खट्टा, मसालेदार और बेहद लजीज होता है. यही वजह है कि बघेलखंड आने वाले लोग यहां के इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद जरूर चखना पसंद करते हैं.
जून में चमकेगी किस्मत, SBI की FD और RD पर मिल रहा जबरदस्त रिटर्न!
SBI FD and RD Rates 2026: SBI की FD और RD स्कीम्स में निवेश का सही मौका. हर महीने मात्र ₹100 से RD शुरू करें या 1 से 3 साल की एफडी कराकर सबसे ज्यादा ब्याज और सुरक्षित रिटर्न पाएं.
The post जून में चमकेगी किस्मत, SBI की FD और RD पर मिल रहा जबरदस्त रिटर्न! appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
IBC24


















