IPL 2026: आरसीबी के चैंपियन बनने पर गदगद हुए राजीव शुक्ला, अनुराग ठाकुर से लेकर मिथुन मन्हास तक जानें सभी का रिएक्शन
IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट की तमाम बड़ी हस्तियों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल 2026 का चैंपियन बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा से लेकर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल, बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास का नाम शामिल है. इन सभी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 5 विकेट की जीत पर रिएक्शन दिया है. इन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
RCB की जीत पर अजय जडेजा का रिएक्शन
आरसीबी की जीत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि, 'इस साल इन दोनों टीमों ने खूब मजा दिया लेकिन कोई एक ही टीम जीत सकती थी. सूर्यवंशी ने शानदार खेल दिखाया है. मैंने चेयरमैन जी से कहा कि अगर आप उसे अभी टीम में शामिल नहीं करेंगे, तो कब करेंगे? उम्र हो या न हो कोई इससे बेहतर क्या खेल सकता है'.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the Royal Challengers Bengaluru defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the Indian Premier League, former Indian cricketer Ajay Jadeja says, "... This year both these teams gave a lot of fun. But only one team could have won..."
— ANI (@ANI) May 31, 2026
Further, on… pic.twitter.com/Ax3LruqmKP
अनुराग ठाकुर ने दी आरसीबी को बधाई
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'सबसे पहले मैं RCB को बधाई देना चाहता हूं. वो लगातार दो बार चैंपियन बने और शायद यही क्रिकेट की सबसे अच्छी बात है कि स्टेडियम गुजरात में है. टीम गुजरात की है और लोकल टीम के साथ-साथ आरसीबी के भी यहां बहुत सारे फैंस थे'.
VIDEO | Ahmedabad, Gujarat: On IPL final, BJP leader and former Union Sports Minister Anurag Thakur says, "Firstly, I want to congratulate RCB. They became champions back-to-back, and perhaps this is the great thing about cricket, that the stadium is in Gujarat, the team is from… pic.twitter.com/f1Vmmof0gP
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
राजीव शुक्ला ने गुजरात टाइटंस को दी बधाई
बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा कि, 'यह एक शानदार फाइनल गेम था. फाइनल में पहुंचने वाली टीमें काबिल थीं. RCB ने लगातार दो ट्रॉफी जीती है. इसके साथ ही, मैं गुजरात टाइटन्स को भी बधाई देता हूं.
VIDEO | As RCB defend the IPL title, BCCI Vice President Rajeev Shukla says, "It was a great final game. The teams who reach finals were capable. It was a great match. It is matter of happiness that RCB won back to back, I congratulate them. Along with that, I congratulate… pic.twitter.com/zW6atAPP2p
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
अरुण धूमल ने की आरसीबी की तारीफ
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि उन्होंने (RCB) अभी तो शुरुआत की है. उन्होंने पिछले साल भी यही कहा था कि यह बैक-टू-बैक होगा, और उन्होंने वैसा ही किया, जिस तरह से उन्होंने पूरे सीजन में खेला वह शानदार था. गुजरात टाइटन्स ने एक टीम के तौर पर बहुत अच्छा खेला'.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the Royal Challengers Bengaluru defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the Indian Premier League, IPL Chairman Arun Dhumal, says, "... I think they've (RCB) just started. That's what they said last year, that it's gonna be back-to-back, and… pic.twitter.com/RqYheoCRC8
— ANI (@ANI) May 31, 2026
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिन ने दी बधाई
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि, 'यह एक शानदार सीजन था. RCB को लगातार दो बार टूर्नामेंट जीतने के लिए बधाई. इसके साथ ही उन्होंने भारत के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बात की है.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the Royal Challengers Bengaluru defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the Indian Premier League, BCCI secretary Devajit Saikia says, "It was a wonderful season... I hope all the fans have a lovely time during this IPL, and congratulations to… pic.twitter.com/XQwREerg7M
— ANI (@ANI) May 31, 2026
मिथुन मन्हास ने आरसीबी को बोली बड़ी बात
बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा कि, 'यह एक शानदार टूर्नामेंट है. इसे देखने में बहुत मजा आया और हम उम्मीद करते हैं कि यह आगे भी बढ़ता रहे और IPL भी ऊंचे लेवल पर बढ़ता रहे. मुझे लगता है कि वे (RCB) पिछले दो सीजन से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, और एक यूनिट के तौर पर वे सच में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. उन्हें बधाई'.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the Royal Challengers Bengaluru defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the Indian Premier League, Mithun Manhas, BCCI President, says, "It's a great tournament... It was a lot of fun to watch, and we hope it continues to grow and the IPL… pic.twitter.com/0rQXn4vXsC
— ANI (@ANI) May 31, 2026
कैसा रहा आईपीएल 2026 फाइनल का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बीते रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला. इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बना पाई. आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और खिताबी मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया. इस जीत में विराट कोहली की 75 रनों की नाबादा पारी दर्ज थी.
ये भी पढ़ें : RCB की जीत पर फैंस ने काटा बबाल, सोशल मिला पर मचा धमाल, बेंगलुरु से लेकर पुणे तक जाने कैसा रहा जश्न का माहौल
भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई मई में बढ़कर 55 पर पहुंचा, नए ऑर्डरों और उत्पादन में मजबूत वृद्धि
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मई में बढ़कर 55.0 पर पहुंच गया, जो कि अप्रैल के 54.7 और शुरुआती अनुमान 54.3 से अधिक है। इसका मुख्य कारण खरीद गतिविधियों, नए ऑर्डरों और उत्पादन में अप्रैल की तुलना में तेज वृद्धि रहा, जिसके चलते कंपनियों ने स्टॉक जमा करना भी बढ़ा दिया।
मई के आंकड़ों से पता चला कि भारत के विनिर्माण उद्योग में वृद्धि लगभग 10 दिन पहले जारी किए गए शुरुआती अनुमानों की तुलना में अधिक मजबूत रही।
वहीं, कच्चे माल और खरीद लागत में बढ़ोतरी अप्रैल 2022 के बाद दूसरी सबसे तेज गति से दर्ज की गई। केवल अप्रैल 2026 में इससे अधिक वृद्धि देखी गई थी। हालांकि, तैयार उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की दर पिछले एक वर्ष के औसत से कम रही।
अंतिम पीएमआई आंकड़े बताते हैं कि मई में विनिर्माण क्षेत्र की स्थिति पिछले तीन महीनों में सबसे अधिक मजबूत हुई है।
एचएसबीसी की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि भारत का अंतिम मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई संकेत देता है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कंपनियों ने एहतियात के तौर पर स्टॉक बढ़ाना जारी रखा है। उत्पादन वृद्धि में तेजी आई है, जबकि खरीद गतिविधियां और तैयार माल का भंडार भी तेज गति से बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि नए ऑर्डरों में वृद्धि मुख्य रूप से घरेलू मांग की वजह से हुई, जबकि निर्यात ऑर्डरों की वृद्धि दर कुछ धीमी पड़ी है।
भंडारी के अनुसार, कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी की रफ्तार मई में थोड़ी कम हुई, जबकि तैयार उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी और अधिक धीमी हो गई। इससे निर्माताओं के लाभ मार्जिन पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
पीएमआई आंकड़ों से यह भी पता चला कि वस्तुओं का उत्पादन करने वाली कंपनियों में नए ऑर्डर और उत्पादन दोनों की वृद्धि फरवरी के बाद सबसे तेज रही।
इन दोनों मामलों में इंटरमीडिएट और कैपिटल गुड्स श्रेणियों में वृद्धि उपभोक्ता वस्तु निर्माताओं की तुलना में अधिक मजबूत रही। सर्वेक्षण में शामिल कंपनियों ने इस तेजी का कारण मजबूत मांग, बुनियादी ढांचा परियोजनाएं और नए कारोबारी अवसरों को बताया।
विस्तृत आंकड़ों से यह भी स्पष्ट हुआ कि घरेलू बाजार ने वृद्धि को सबसे अधिक समर्थन दिया, जबकि नए निर्यात ऑर्डरों की वृद्धि दर कुछ नरम रही।
फिर भी अंतरराष्ट्रीय बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। कंपनियों ने एशिया, यूरोप, केन्या, नाइजीरिया और पश्चिम एशिया से मिले नए ऑर्डरों को इसका प्रमुख कारण बताया।
कीमतों के मोर्चे पर पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर लागत पर दबाव के रूप में जारी रहा।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियों ने ऊर्जा, ईंधन, कच्चे माल और परिवहन खर्च में बढ़ोतरी की जानकारी दी। पिछले 45 महीनों में इनपुट लागत में इससे अधिक तेज वृद्धि केवल अप्रैल 2026 में दर्ज की गई थी।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.



News Nation













.jpg)






