Responsive Scrollable Menu

Explainer: बंगाल की नई कैबिनेट में किसका बढ़ा कद, कौन रह गया पीछे? शुभेंदु सरकार के पहले विस्तार से निकले बड़े राजनीतिक संकेत

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में BJP की नई सरकार बनने के बाद आज कैबिनेट विस्तार किया गया है. जिसमें 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली है. बता दें इनमें 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 3 ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इस विस्तार के बाद बंगाल में सरकार का आकार ही नहीं बढ़ा बल्कि यहां इस विस्तार से मुख्यमंत्री शुभेंदु सरकार ने राज्य में प्रशासन संचालन के अलावा प्रदेश में आने वाले सालों की राजनीति का पूरा खाका तैयार कर लिया है. 

कैबिनेट में कौन लोग हैं उनके नामों की बात करें तो ऐसे में ये बताना जरूरी है कि जिन्हें जगह मिली है उनके और जिन्हें उम्मीद के बाद भी मंत्रीपद में स्थान नहीं मिला ऐसे दोनों तरह के विधायकों की चर्चा बंगाल की राजनीति में इस समय हो रही है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस कैबिनेट विस्तार से बंगाल सरकार ने क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है. इसमें उत्तर बंगाल, जंगलमहल, आदिवासी क्षेत्रों और शहरी इलाकों से आने वाले नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

पश्चिम बंगाल सरकार के नए मंत्रियों की सूची

कैबिनेट मंत्री

1. दीपक बर्मन
2. तपस रॉय
3. डॉ. शंकर घोष
4. मनोज कुमार उरांव
5. अर्जुन सिंह
6. गौरी शंकर घोष
7. स्वपन दासगुप्ता
8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
9. कल्याण चक्रवर्ती
10. अजय पोद्दार
11. शारद्वत मुखर्जी
12. दूध कुमार मंडल
13. अनुप कुमार दास

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. डॉ. इंद्रनील खान
2. मालती रावा रॉय
3. राजेश महतो

राज्य मंत्री

1. जोएल मुर्मू
2. हरे कृष्ण बेरा
3. आनंदमय बर्मन
4. अशोक डिंडा
5. नदियार चंद बाउरी
6. विशाल लामा
7. शांतनु प्रमाणिक
8. मौमिता बिस्वास मिश्रा
9. उमेश राय
10. पूर्णिमा चक्रवर्ती
11. कौशिक चौधरी
12. भास्कर भट्टाचार्य
13. दिवाकर घरामी
14. अमिया किस्कू
15. कलिता माझी
16. गर्गी दास घोष
17. बिराज बिस्वास
18. दीपांकर जना
19. सुमना सरकार

ऐसे चेहरों को मौका मिला जो दूसरे दलों से आकर BJP की राजनीति का हिस्सा बने 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई कैबिनेट को देखने पर सबसे पहले यह समझ आता है कि BJP ने बंगाल में संगठन, चुनावी प्रदर्शन और सामाजिक समीकरण तीनों को साथ लेकर चलने की कोशिश की है. पार्टी ने ऐसे नेताओं को आगे बढ़ाया है जो लंबे समय से बंगाल में उसके विस्तार का चेहरा रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे चेहरों को भी मौका मिला है जो दूसरे दलों से आकर BJP की राजनीति का हिस्सा बने.

इन दो नेताओं की सबसे ज्यादा चर्चा, सत्ता परिवर्तन में साथ देने का मिला इनाम 

कैबिनेट विस्तार के बाद सबसे ज्यादा पूर्व TMC नेता तपस रॉय और अर्जुन सिंह की हो रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि इन नेताओं को शामिल करके BJP ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी सिर्फ अपने पुराने कैडर पर नहीं बल्कि उन नेताओं पर भी भरोसा कर रही है जिन्होंने सत्ता परिवर्तन की लड़ाई में उसका साथ दिया. 

इस नेता को सरकार में रखकर मिला दिग्गजों का साथ

बंगाल में शंकर घोष, दीपक बर्मन और मनोज कुमार उरांव जैसे नेताओं को जगह देकर BJP ने उस क्षेत्र को मजबूत संदेश दिया है जिसने विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, नई सरकार में सीमावर्ती और आदिवासी इलाकों को प्रतिनिधित्व देकर भी भविष्य की रणनीति पर काम किया गया दिखाई पड़ता है. उधर, पूर्व सांसद और विचारक स्वपन दासगुप्ता को मंत्रिमंडल में शामिल करके बीजेपी ने प्रदेश में सरकार के पास मजबूत वैचारिक और नीतिगत अनुभव जोड़ने का संदेश दिया है. 

सरकार केवल पांच साल तक सीमित नहीं, 2029 के लोकसभा चुनाव पर नजर 

इस पूरे विस्तार से ऐसा जाहिर हो रहा है कि BJP बंगाल में अपनी सरकार को केवल पांच साल की सत्ता के रूप में नहीं देख रही बल्कि पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद की राजनीति को ध्यान में रखकर काम कर रही है. नई सरकार ने ये साफ कर दिया है कि बंगाल की राजनीति अब केवल TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई नहीं रहने वाली बल्कि आने वाले समय में देश की राजनीति में नया अध्याय लिख सकती है.

पश्चिम बंगाल सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु टीम में शामिल हुए 13 नए कैबिनेट और 22 राज्यमंत्री

Continue reading on the app

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई चाल, जम्मू-कश्मीर की जेलों में सीमा पार से आ रहे मोबाइल सिग्नल

पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है. अब उसने मोबाइल सिग्नल के जरिए भारत में अपनी आतंकी साजिश में शामिल कर लिया है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद आतंकियों तक पाकिस्तान 'सिग्नल वार' के जरिए अवैध संचार और घुसपैठ का षड्यंत्र रच रहा है. सीमा पार से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अपने मोबाइल सिग्नल की रेंज बढ़ा रहा है. जिससे वह सक्रिय आतंकी संगठनों तक अपना संदेश पहुंचा सके. पाकिस्तान के इन मोबाइल सिग्नल के जम्मू-कश्मीर की जेलों में पहुंचने के संकेत मिले हैं. जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार नियमों का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने अपने मोबाइल टॉवर की रेंज बढ़ाकर अपने मंसूबों को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा कर पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार नियमों का उल्लंघन कर रहा है. जिसके तहत पड़ोसी मुल्क नियंत्रण रेखा के पार से जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त मोबाइल सिग्नल प्रसारित कर रहा है. इन मोबाइल सिग्नलों का उद्देश्य जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों से गुप्त संचार यानी बातचीत करना है. इसके लिए पाकिस्तान ने गुलाम जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बड़ी संख्या में मोबाइल टॉवर लगाए हैं.

जम्मू-कश्मीर की कई जेलों में पहुंच रहे सिग्नल

बता दें कि सीमा पार लगाए गए इन मोबाइल टॉवरों के सिग्नल जम्मू-कश्मीर की कई जेलों तक पहुंच रहे हैं. इन जेलों में कई आतंकी बंद हैं. जैमर भी इन सिग्नलों को पूरी तरह नहीं रोक पा रहा है. क्योंकि कश्मीर में पहाड़ी भूभाग अधिकांश बाहरी मोबाइल सिग्नलों को रोक देता है. हालांकि जम्मू के मैदानी इलाकों में ये सिग्नल लगातार पहुंच रहे हैं. अधिकारियों की मानें तो ये मोबाइल सिग्नल कठुआ, राजौरी और पुंछ जैसे सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ जम्मू स्थित संवेदनशील कोट भलवाल जेल के इलाके में भी पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नलों के पहुंचने के संकेत मिले हैं.

सूत्रों के मुताबिक, कुछ जेलों में लगे मौजूदा जैमर इन सिग्नलों को रोकने में सक्षम नहीं हैं. जेलों के भीतर तस्करी कर पहुंचाए गए मोबाइल फोन कथित तौर पर इन इलाकों में काम कर रहे हैं. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की संवेदनशील सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए पारंपरिक जैमर की बजाय नई पीढ़ी की तकनीक अपनाने की जरूरत है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

RCB की जीत पर विराट कोहली ने क्या कहा? 17 शब्दों के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Virat Kohli: आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। बेंगलुरु की शानदार जीत पर विराट कोहली के 17 शब्दों वाले पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने फाइनल मैच में शानदार नाबाद 75 रनों की पारी खेली थी। Mon, 01 Jun 2026 16:35:46 +0530

  Videos
See all

Pune-Mumbai Expressway Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 लोगो की दर्दनाक मौत | Road Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T11:11:08+00:00

West Bengal News: TMC ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला | TMC MLAs Expelled | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T11:11:18+00:00

Dangal With Sahil Joshi LIVE: Bengal में TMC में बगावत? बैठकों से गायब विधायक | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T11:10:55+00:00

Prahar LIVE: Delhi-Mumbai को उड़ाने की साजिश! | Dawood Ibrahim | ISI | India Vs Pakistan | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T11:11:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers