इस कंपनी की कारों पर ताबड़तोड़ टूटे ग्राहक, बीते महीने 47,837 लोगों खरीदा; ये रही बड़ी वजह
दिग्गज कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (HMIL) के लिए मई 2026 का महीना घरेलू मार्केट में बेहतरीन साबित हुआ है। कंपनी ने पिछले महीने भारतीय मार्केट में कुल 47,837 कारें बेची हैं।
JEE Advanced Result: आईआईटी दिल्ली जोन का दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप; देखें टॉपर लिस्ट
JEE Advanced Result 2026 Out: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध करा दिया है। इस वर्ष कुल 56,880 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जिनमें 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब देश के विभिन्न IIT संस्थानों में प्रवेश के लिए JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
इस बार IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। उन्होंने कुल 360 में से 330 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर कबीर छिल्लर रहे, जिन्होंने 329 अंक हासिल किए, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। खास बात यह है कि शीर्ष तीनों रैंक धारक IIT दिल्ली जोन से हैं।
IIT रुड़की द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, JEE Advanced 2026 के लिए 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,79,694 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सफल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, ऑल इंडिया रैंक, विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, श्रेणीवार रैंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और कटऑफ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसके साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया गया है।
JEE Advanced देशभर के IIT संस्थानों में बीटेक, इंटीग्रेटेड और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसमें केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं जो JEE Main परीक्षा में निर्धारित पात्रता के साथ सफल होते हैं। अब सफल उम्मीदवारों की नजर JoSAA काउंसलिंग और पसंदीदा IIT में सीट हासिल करने पर होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi













.jpg)





