Responsive Scrollable Menu

नन्हें बेटे संग क्रुणाल पांड्या ने मनाया जश्न, मासूमियत से जीता विराट-अनुष्का का दिल, मजेदार डांस का वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 : आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाला पांड्या ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपने बेटे के साथ जश्न मनाया है. वहीं एक अन्य वीडियो में क्रुणाल ट्रॉफी संग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके ये दोनों ही वीडियो फैंस के द्वारा फाफी पसंद किए जा रहे हैं. दरअसल, बीते रविवार को गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने 5 विकेट से आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में हराया था. 

क्रुणाल ने बेटे संग खास अंदाज में मनाया जीत का जश्न

इस जीत के बाद मैदान पर क्रुणाल पांड्या अपने बेटे के साथ नजर आएंगे. उनके बेटे कवीर क्रुणाल पांड्या, जिनका जन्म 18 जुलाई 2022 को हुआ था. वो आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद अपने पिता के साथ मैदान पर जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए. दोनों पिता और बेटे मैदान पर भागते हुए खेल रहे हैं. अंत में क्रुणाल उन्हें कंधे पर उठा लेते हैं. उनका ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है.

क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल ट्रॉफी संग लगाए ठुमके

क्रुणाल पांड्या का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो होटल के बाहर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी को अपने सिर पर रख लिया है और वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वो भांगडा पर डांस कर रहे हैं. उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

विराट कोहली की गोदी में नजर आए कवीर

आरसीबी की जीत के बाद क्रुणाल पांड्या के बेटे कवीर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी गोदी में खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. क्रुणाल के बेटे काफी क्यूट और सुंदर लग रहे. वो भी अपने पिता के ट्रॉफी जीतने से काफी खुश लग रहे हैं. 

आरसीबी की जीत के बाद क्या बोले क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने इस जीत के बाद कहा कि, 'इसमें कोई शक नहीं है, हर आईपीएल ट्रॉफी खास होती है. यह बच्चों के होने जैसा है, आप चुन नहीं सकते. आईपीएल ट्रॉफी के साथ भी ऐसा ही है क्योंकि सब कुछ बहुत मेहनत से कमाया जाता है. मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं कि 11 साल में पांच ट्रॉफी जीतना, मेरे लिए बहुत खास है. इसका बहुत सारा क्रेडिट सपोर्ट स्टाफ को जाता है. मो बोबट, एंडी फ्लावर, दिनेश कार्तिक, मलोलन, ओमकार साल्वी, जिस तरह से उन्होंने पिछले साल ऑक्शन से पहले तैयारी की थी और जिस तरह से उन्होंने टीम बनाई थी. इसका बैलेंस देखते ही बनता है'.

क्रुणाला पांड्या ने आगे कहा कि, 'कभी-कभी आधी लड़ाई ऑक्शन में ही जीत ली जाती है. मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छा काम किया और फिर आखिरकार, यह हम पर था कि हम बाहर जाकर अच्छा करें. हां, खुशी है कि हम लगातार ट्रॉफी पर कब्जा कर पाए. इन 18 सालों के इंतजार और फिर लगातार दो ट्रॉफी जीतने के बाद यह RCB के फैंन्स के लिए है. हम जहां भी गए, उन्होंने हमें सपोर्ट किया और जाहिर है विराट के लिए भी यह बहुत खास है. 18 और 19 सीजन के ठीक बाद लगातार दो ट्रॉफी जीतना, यह कमाल है'.

इस मैच में क्रुणाल पांड्या के प्रदर्श की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर डाले और 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. वहीं बल्लेबाजी में वो सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. लेकिन विराट कोहली की 75 रनों की पारी ने आरसीबी को आसानी से जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल से भिड़े विराट कोहली, IPL 2026 फाइनल में जमकर हुआ ड्रामा, जानिए क्या थी विवाद की जड़

Continue reading on the app

ममता बनर्जी की बैठक फेल, 80 में से केवल 20 विधायक पहुँचे,बंगाल चुनाव में हार के बाद TMC में बगावत के संकेत?

डेस्क : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की ओर से रविवार को कालीघाट में बुलाई गई बैठक पूरी तरह से विफल रही। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल के 80 विधायकों में से केवल 20 विधायक ही मौजूद थे। जिलों से आए कई विधायक दिन की बैठक में शामिल नहीं हो पाए। अधिकांश विधायकों की अनुपस्थिति के …

The post ममता बनर्जी की बैठक फेल, 80 में से केवल 20 विधायक पहुँचे,बंगाल चुनाव में हार के बाद TMC में बगावत के संकेत? appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

Rajat Patidar: शादी रोकना बना रजत पाटीदार के लिए वरदान, ऐसे बने IPL चैंपियन कप्तान

RCB Captain Rajat Patidar: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया है. आरसीबी की टीम आईपीएल में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है, जिसमें पाटीदार का अहम योगदान है. Mon, 01 Jun 2026 13:32:07 +0530

  Videos
See all

UP Police Encounter: यूपी में अपराधियों का 'चैप्टर क्लोज'!ऑपरेशन लंगड़ा, एक्शन तगड़ा! | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T08:10:14+00:00

Shalimar Bagh Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारत पर चला 'पीला पंजा' | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T08:16:00+00:00

IPL 2026 Final: RCB ने GT को हराकर जीता लगातार दूसरा खिताब | RCB vs GT Final 2026 | Virat Kohli #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T08:12:56+00:00

ITO में अचानक उठने लगा धुआं! Ministry Of Education Office की बिल्डिंग में आग, अफरा-तफरी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T08:05:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers