Hans Mahapurush Rajyog 2026: 2 जून से बनेगा शक्तिशाली 'हंस महापुरुष' राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
Hans Mahapurush Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति को विवाह, सुख, समृद्धि और भाग्य का कारक माना जाता है. जून के महीने की शुरुआत में ही ज्योतिष जगत की एक बहुत बड़ी और शुभ घटना घटित होने जा रही है. 02 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय नियमों के अनुसार, जब गुरु अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं तो वे अत्यंत शक्तिशाली हो जाते हैं. केंद्र भावों की विशेष स्थिति के कारण गुरु का यह गोचर हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण करेगा. वैदिक ज्योतिष में पंच महापुरुष योगों में एक हंस योग को सबसे पवित्र और भाग्यशाली माना जाता है जो कुछ राशि के जातकों के जीवन में तरक्की, अटके कामों में गति और बंपर धन लेकर आता है. चलिए जानते हैं किन राशि के जीवन पर इसका क्या शुभ प्रभाव पड़ेगा? साथ ही जानेंगे देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के अचूक उपाय.
2 जून किन राशियों के लिए होगा शुभ?
मिथुन राशि
2 जून के बाद मिथुन राशि के जातकों को व्यापार जगत से जुड़े काम में बंपर मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई और बेहतर नौकरियों के ऑफर मिल सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 2 जून का समय बेहद शुभ रहने वाला है. खासतौर पर छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के रास्ते खुलेंगे. संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा. भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद सुलझ जाएंगे और घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. इसके अलावा आपका रुका हुआ काम भी पूरा होने की उम्मीद है.
धनु राशि
गुरु का यह राजयोग धनु राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी करेगा. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा. यदि आप किसी लंबे समय से किसी बड़े पद, इंक्रीमेंट या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो जून की शुरुआत में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है.
बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के उपाय
गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें. मंदिर में चने की दाल, केला या केसर का दान करें.
बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए बीज मंत्र 'ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' का जाप करें.
घर के बड़े-बुजुर्गों, माता-पिता और अपने गुरुओं का आशीर्वाद लें.
रोज सुबह स्नान करने के बाद माथे या नाभि पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं.
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar 2026: राहु का शतभिषा नक्षत्र में महागोचर, आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
'बड़े सपने देखो, खुद पर भरोसा रखो', CM बनने से पहले डीके शिवकुमार ने स्कूली बच्चों से क्यों कहा?
कर्नाटक में सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने 3 जून को उन्हें पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। इससे डीके शिवकुमार ने बच्चों को खास मैसेज दिया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार ने सोमवार को नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत पर राज्य के स्कूली छात्रों को शुभकामनाएं दीं। X पर एक खुले पत्र में उन्होंने छात्रों से बड़े सपने देखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने को कहा। डीके शिवकुमार ने लिखा कि कर्नाटक की तरक्की और खुशहाली छात्रों के "विचारों, चरित्र और उपलब्धियों" पर निर्भर करती है।
बच्चों को किया प्रेरित
डीके शिवकुमार ने लिखा कि नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत हमेशा आशा, उत्साह और नई संभावनाओं से भरा खास मौका होता है। मैं आप सभी को दिल से शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह वक्त नए मौकों, नई दोस्ती, रोमांचक खोजों और अपने सपनों के करीब पहुंचने का है। "स्कूल वह जगह है जहां युवा दिमाग का विकास होता है और उज्ज्वल भविष्य बनता है। यहां आप सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि करुणा, अनुशासन, सम्मान और दृढ़ता जैसे मूल्यों को भी सीखते हैं। आज जो सबक और अनुभव मिलेंगे, वे पूरी जिंदगी आपका साथ देंगे।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक को 3 जून को मिलेगा नया CM, राज्यपाल ने डीके शिवकुमार को भेजा शपथ लेने का न्योता
जिज्ञासु बनने और प्रश्न पूछने की दी सलाह
शिवकुमार ने कहा कि इस वर्ष जब आप अपनी कक्षाओं में कदम रख रहे हैं, तो मैं आपको बड़े सपने देखने और खुद पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। जिज्ञासु बनें, प्रश्न पूछें और सीखना कभी बंद न करें। अपनी अनूठी प्रतिभाओं को पहचानें और उन्हें विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत करें। याद रखें कि सफलता समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही मिलती है। शिवकुमार ने नए शैक्षणिक वर्ष के लिए छात्रों को ज्ञान, खुशी और सफलता की शुभकामनाएं दीं।
बच्चों को बताया कर्नाटक का भविष्य
कहा कि आप कर्नाटक का भविष्य हैं। आपके विचारों, चरित्र और उपलब्धियों से हमारे राज्य की प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। मुझे आशा है कि आप अपने सामने आने वाले हर अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे और अपने माता-पिता, शिक्षकों और हमारे राज्य को गौरवान्वित करते रहेंगे। यह शैक्षणिक वर्ष आपके लिए ज्ञान, सुख, आत्मविश्वास, सफलता और अनेक नए अवसर लेकर आए।
SSLC परीक्षा-2 का रिजल्ट जारी
SSLC परीक्षा-2 का रिजल्ट जारी हो गया है। 2026 में पास प्रतिशत 20.89% बढ़ाइसी बीच रविवार को सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा-2 के नतीजे घोषित कर दिए गए। राज्य सरकार ने बताया कि 2026 के लिए कुल पास प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले 20.89% की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















