वैभव बोले- IPL में परिस्थिति के हिसाब से खेलना सीखा:अब फिटनेस पर ध्यान दूंगा; मैच के बाद शास्त्री-गावस्कर से बातचीत की
राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कहा- 'इस सीजन में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैचों में कैसे खेला जाता है। साथ ही परिस्थिति के हिसाब से अपने खेल को कैसे बदला जाता है।' वैभव रविवार को अहमदाबाद में फाइनल के बाद अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। वैभव को टूर्नामेंट का 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' (MVP) चुना गया। इस दौरान उन्होंने सुनील गावस्कर और स्टार स्पोर्ट्स के अन्य एक्सपर्ट्स के साथ बात-चीत की। वैभव ने कहा- हर मैच को एक ही मोड में नहीं खेल सकते वैभव ने कहा- 'आप हर मैच को एक ही मोड में नहीं खेल सकते। आपको खेल की स्थिति को पढ़ना होगा और जरूरत के अुनसार बल्लेबाजी करनी होगी। प्लेऑफ के मैचों में मुझे यह बात गहराई से सीखने को मिली।' 15 साल के वैभव ने क्वालिफायर-2 में गुजरात के खिलाफ अपने स्वाभाविक के विपरीज बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 47 बॉल पर 96 रन बनाए थे। उन्होंने शुरुआती 2 विकेट जल्दी गंवाने के बाद रवींद्र जडेजा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके पारी को संभाला था। हालांकि, वे अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके थे। वैभव सूर्यवंशी की खास बातें- वैभव ने ऑरेंज कैप समेत 5 अवॉर्ड जीते वैभव ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। वे इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्हें ऑरेंज कैप मिली। साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 40 लाख रुपए और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। -------------------------------------------------------------- IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन; गुजरात को 5 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उसने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर 2. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव को 5 अवॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 3. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर 4. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर 5. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार... फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी 'अंडरअचीवर' कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर
खेतों तक पहुंचेगी विज्ञान की ताकत, आज से गांव-गांव किसानों से संवाद करेंगे शिवराज चौहान
देश में खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार आज से ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू कर रही है। इस अभियान का मकसद किसानों को वैज्ञानिक खेती के नए तरीकों से जोड़ना और मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जागरूक करना है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में कृषि विशेषज्ञ और वैज्ञानिक सीधे गांवों में पहुंचकर किसानों को जानकारी देंगे।
कृषि मंत्रालय के अनुसार, बदलते मौसम, घटती उपजाऊ क्षमता और बढ़ते कृषि खर्च को देखते हुए यह अभियान तैयार किया गया है। इसके तहत किसानों को संतुलित खाद उपयोग, पानी बचाने की तकनीक, फसल प्रबंधन और प्राकृतिक खेती के फायदों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। सरकार का मानना है कि सही जानकारी और वैज्ञानिक सलाह से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
खेत बचाओ अभियान में किसानों को क्या मिलेगा?
रायसेन जिले के रामसिया गांव से शुरू होने वाले इस अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय, आईसीएआर संस्थान और विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। ये टीमें गांव-गांव जाकर किसानों के साथ बैठकें करेंगी और खेतों पर ही व्यावहारिक जानकारी देंगी।
अभियान के दौरान मिट्टी परीक्षण, सॉयल हेल्थ कार्ड, जैविक और प्राकृतिक खेती, हरी खाद के उपयोग, कम बारिश की स्थिति में वैकल्पिक खेती और जल संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा किसानों को नकली खाद, बीज और कीटनाशकों की पहचान करना भी सिखाया जाएगा। विशेषज्ञ बताएंगे कि गलत कृषि सामग्री के इस्तेमाल से फसल उत्पादन पर क्या असर पड़ता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। सरकार चाहती है कि किसान केवल उत्पादन बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि मिट्टी और पर्यावरण को बचाने पर भी ध्यान दें।
शिवराज चौहान का फोकस
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अभियान को खेती और किसानों के भविष्य से जुड़ा बड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की खेती को सुरक्षित रखने का राष्ट्रीय प्रयास है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कृषि संस्थानों से इस अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने की अपील की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते रासायनिक उर्वरकों के उपयोग और जलवायु परिवर्तन के कारण खेती नई चुनौतियों का सामना कर रही है। कई इलाकों में मिट्टी की उर्वरता कम हो रही है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में किसानों को सही तकनीक और वैज्ञानिक सलाह देना बेहद जरूरी है। ‘खेत बचाओ अभियान’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे किसानों को नई जानकारी मिलेगी और आने वाले वर्षों में खेती को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और लाभदायक बनाया जा सकेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News