Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी ने 5 अवॉर्ड अपने नाम किया:45 लाख रुपए के साथ कार भी जीती, सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीता

IPL 2026 से वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल से बाहर हो गई थी। इसके बावजूद वैभव ने रिकॉर्ड बना दिया है। IPL फाइनल में 15 साल के वैभव ने 5 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। वैभव को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप के साथ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैलुएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और मोस्ट सिक्सेज का भी खिताब मिला है। इन पुरस्कारों के जरिए उन्होंने कुल 45 लाख रुपए की इनामी राशि हासिल की, जबकि सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें टाटा सियेरा कार भी पुरस्कार में मिली। ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव वैभव को ऑरेंज कैप मिला है। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम की है। 16 मैचों में उन्होंने 776 रन बनाए हैं, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वैभव ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ये उपलब्धि 23 साल 237 दिन की उम्र में हासिल की थी। सूर्यवंशी ने बनाया एक सीजन में 72 छक्कों का रिकॉर्ड वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा 237.30 के स्ट्राइक रेट से भी रन बनाए और 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का अवार्ड अपने नाम किया। आईपीएल के इतिहास में इतने स्ट्राइक रेट से किसी भी खिलाड़ी ने 700 या उससे ज्यादा रन नहीं बनाए। वहीं, सूर्यवंशी ने इस सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए। वह एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे। इस सीजन में जोरदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी को 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' भी चुना गया है। अवॉर्ड पाने के बाद वैभव ने क्या कहा था ? अवार्ड मिलने के बाद वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंटरव्यू देना उनके लिए बल्लेबाजी से ज्यादा मुश्किल काम है। वैभव ने कहा, 'अच्छा लग रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने के कारण थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है। मैं आजकल दूध भी नहीं पी रहा हूं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में लगातार सफलता हासिल करने के लिए हर मैच में एक जैसी बल्लेबाजी नहीं की जा सकती और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। हर मैच को एक ही मोड से नहीं खेला जा सकता। आपको हर मुकाबले के हिसाब से अपनी योजना बनानी पड़ती है। आने वाले समय में फिटनेस उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। बॉलीवुड की भी वैभव पर नजर वैभव के शानदार प्रदर्शन के कारण अब बॉलीवुड की भी नजर उनपर पड़ी है। पद्म भूषण से सम्मानित डायरेक्टर शेखर कपूर ने वैभव को अपने फिल्म में कास्ट करने की इच्छा जताई है। शेखर कपूर इन दिनों अपनी आइकॉनिक फिल्म 'मासूम' के नए सीक्वल की तैयारियों में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफ करते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने X पर लिखा कि अगर सूर्यवंशी इतने शानदार क्रिकेटर न होते, तो मैं उन्हें 'मासूम' फिल्म में कास्ट कर सकता था।

Continue reading on the app

अपमान से बदले दिन, पिता के आंसुओं को देख लिया बड़ा फैसला, सलमान खान की फिल्म ने रातों-रात चमकाई किस्मत

स्टूडियो में हुए एक अपमान और पिता के आंसू देख इस शख्स ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने की ठान ली थी. संघर्ष के दिनों में जब दुनिया ने काबिलियत पर शक किया, तो इन्होंने हार मानने के बजाय खुद को साबित करने का बड़ा फैसला लिया. इसके बाद साल 1998 में आई सलमान खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ने इस संगीतकार जोड़ी की किस्मत रातों-रात चमका दी. आज भले ही यह दिग्गज फनकार हमारे बीच नहीं है,लेकिन बॉलीवुड में उनके संघर्ष और कामयाबी की यह दास्तां हर किसी को प्रेरित करती है.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: विराट- अनुष्का ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, IPL जीतने के बाद खूब मचाया गर्दा

Virat-Anushka Dance after RCB win: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने RCB के IPL का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने के बाद जमकर डांस किया. IPL के दौरान दोनों को डांस फ्लोर पर इस तरह से डांस करते शायद ही पहले कभी देखा गया हो. Mon, 01 Jun 2026 08:54:55 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: लापरवाही ने ली 6 जानें! साकेत बिल्डिंग हादसे में सरकार का बड़ा एक्शन | CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T04:40:38+00:00

Breaking On Kalyan Banerjee Attacked LIVE: जनता के निशाने पर पूरी TMC? | Mamata | Abhishek Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T04:41:48+00:00

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav ने कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari पर जमकर साधा निशाना, VIDEO VIRAL #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T04:45:03+00:00

Mukherjee Nagar Fire News: मुखर्जी नगर इलाके में 4 मंजिला इमारत में आग लगी, लोगों ने क्या बताया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T04:42:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers