'हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी...' फाइनल में हार के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द, दिया ऐसा बयान फैंस का छू गया दिल
Shubman Gill statement : आईपीएल 2026 का फाइनल जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपयिन बनी. आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. इस हार के साथ ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे गुजरात के तमाम फैंस का दिल टूट गया. ऐसा ही हाल GT के कप्तान शुभमन गिल का नजर आया. उन्होंने फाइनल में मिली हार के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
फाइलन में मिली हार पर क्या बोले शुभमन गिल
शुभमन गिल ने जीत का टोटल क्या हो सकता था इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि अगर हम 180, 190 के करीब पहुंच जाते, तो यह एक अच्छा मैच होता. सरफेस हमने देखा है कि जब भी हम खेल रहे होते हैं, तो पहले तीन या चार ओवर में फास्ट बॉलर्स के लिए थोड़ा मूवमेंट होता है. हमने शुरुआत में कुछ विकेट खो दिए और फिर बीच में हमने मोमेंटम खो दिया. हम सच में आगे नहीं बढ़ पाए लेकिन तब हमें पता था कि हम फाइनल खेल रहे हैं'.
Harsha Bhogle: Shubman, do you think the pitch was two-paced?
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) May 31, 2026
Shubman Gill: “Honestly, not that much. Whenever we have played here, we have seen some movement for the fast bowlers in the first three or four overs. We lost a couple of early wickets and then lost momentum in the… pic.twitter.com/hJOiX4gZ55
शुभमन गिल ने आगे कहा कि, '150, 160, अगर हमें पावरप्ले में कुछ शुरुआती विकेट मिल जाते हैं, तो हम हमेशा गेम में रहते हैं. मुझे लगता है कि पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा हो गए. अगर हमने उन्हें लगभग 50-55 रन तक रोक दिया होता, तो भी हमारे पास मौका होता. लेकिन मुझे लगता है कि वे पावरप्ले में थोड़ा आगे निकल गए'.
शुभमन गिल ने की बॉलिंग यूनिट की तारीफ
गिल ने इस सीजन में टीम के सुधार पर बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि हम टूर्नामेंट में सबसे अच्छी बॉलिंग टीमों में से एक थे, जिस तरह से हम पहले दो गेम हार गए थे. हम पहले कुछ गेम हारने के बाद टूर्नामेंट में वापस आए. जिस तरह से हम बात करते रहे, खुद को पुश करते रहे, अलग-अलग एरिया में खुद को चैलेंज करते रहे और उन 5 परसेंट फैक्टर्स में सुधार करते रहे'.
IPL 2026 के सफर पर गिल ने बोली बड़ी बात
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपने ओवरऑल कैंपेन पर कहा कि, 'बिल्कुल, बहुत खुश हूं. हम जीत नहीं पाए लेकिन हमेशा कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें आप सुधार कर सकते हैं और अगर हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी कुछ चीजें थीं जिन पर हमें एक ग्रुप के तौर पर काम करने की जरूरत महसूस हुई'.
Shubman Gill said, : “ I think we were one of the best bowling sides in the tournament. After losing the first couple of games we came back. Very happy.” pic.twitter.com/7aqjYv66Br
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) May 31, 2026
गुजरात टाइटंस के लिए उनका बैटिंग ऑर्डर चिंता का विषय रहा, जो फाइनल में उनकी हार की वजह बना. टीम के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन जिस मुकाबले में चले वहां उन्होंने जीत हासिल की. वहीं जिस मुकाबले में ये दोनों फेल हुए टीम पूरी तरह से धराशायी हो गई. ऐसा ही फाइनल में हुआ जब ये दोनों आरसीबी के आगे चल नहीं पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए.
कैसा रहा मैच का हाल
आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना पाई. टीम के लिए सबसे अधिक रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए. उन्होंने नाबाद 50 रनों की पारी खेली. वहीं आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने 3 और भुवनेश्वर कुमार व जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट हासिल हुए. इसके बाद आरसीबी ने जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 12 बॉल बाकी रहते हुए हासिल कर लिया और 5 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली.
दिल्ली में सस्ते घर का सुनहरा मौका, आज से शुरू हो रही DDA फ्लैट्स की बुकिंग; इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
DDA Karmyogi Housing Scheme: दिल्ली में अपना घर बनाने की इच्छा रखने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने अपनी नई कर्मयोगी आवास योजना के तहत फ्लैट्स की बुकिंग प्रक्रिया को शुरू करने का फैसला किया है. इस विशेष आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों को फ्लैट्स की कीमत पर 25 प्रतिशत तक की भारी छूट का फायदा मिलेगा.
किसे मिलेगा योजना का फायदा?
डीडीए की यह योजना मुख्य रूप से उत्तरी दिल्ली के नरेला, सिरसपुर और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थित फ्लैट्स के लिए लाई गई है. इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें फ्लैट्स का आवंटन 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा. इसका सीधा मतलब यह है कि जो व्यक्ति जितना जल्दी आवेदन करेगा, उसके फ्लैट मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा बढ़ जाएगी. डीडीए ने इस योजना के तहत समाज के अलग-अलग वर्गों और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन अलग-अलग श्रेणियों में फ्लैट्स को शामिल किया है. इनमें एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी वर्ग के फ्लैट्स शामिल हैं.
1 जून से बुकिंग शुरू
इस योजना के तहत बुकिंग की प्रक्रिया आज यानी सोमवार (1 जून 2026) दोपहर 12:00 बजे से पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में शुरू हो रही है. जो भी इच्छुक खरीदार इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के फ्लैट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चूंकि यह प्रक्रिया 'पहले आओ पहले पाओ' के सिद्धांत पर आधारित है, इसलिए वेबसाइट खुलते ही समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है.
फ्लैट्स की संख्या और उनकी कीमतें
डीडीए ने इस योजना के माध्यम से कुल 1552 फ्लैट्स बाजार में उतारे हैं, जिन्हें अलग-अलग साइज और बजट के हिसाब से तैयार किया गया है. डीडीए द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत 1 BHK के कुल 424 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं.
2 BHK श्रेणी में सबसे अधिक 776 फ्लैट्स शामिल
इसके अलावा 2 BHK श्रेणी में सबसे अधिक 776 फ्लैट्स शामिल किए गए हैं और बड़े परिवारों के लिए 3 BHK श्रेणी में 352 फ्लैट्स रखे गए हैं. इन सभी फ्लैट्स की कीमतें उनकी श्रेणी और साइज के हिसाब से अलग-अलग तय की गई हैं, ताकि खरीदार अपने बजट के अनुसार सही विकल्प का चुनाव आसानी से कर सकें.
क्या हैं फ्लैट्स की शुरुआती कीमतें
अगर हम इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमतों की बात करें, तो 1 BHK फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये तय की गई है. वहीं मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बनाए गए 2 BHK फ्लैट्स की कीमत 75.55 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके साथ ही जो लोग बड़े और आलीशान 3 BHK फ्लैट्स खरीदना चाहते हैं, उनके लिए शुरुआती कीमत 1.06.79 करोड़ रुपये रखी गई है. यह योजना मुख्य रूप से केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग यानी पीएसयू, विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों और स्वायत्त संस्थानों में काम करने वाले सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए तैयार की गई है.
आवेदन के लिए जरूरी कागजात
डीडीए की इस योजना में आवेदन करने से पहले आवेदकों को कुछ बेहद जरूरी दस्तावेज अपने पास तैयार रखने होंगे, ताकि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. पहचान पत्र के तौर पर आवेदक के पास पैन कार्ड और पहचान का अन्य सरकारी दस्तावेज होना अनिवार्य है. इसके अलावा, चूंकि यह योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए है, इसलिए आवेदकों को अपनी कर्मचारी आईडी यानी सर्विस कार्ड दिखाना होगा, जो उनके वर्तमान या पूर्व सेवा में होने का प्रमाण पत्र होगा. इसके साथ ही निवास प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करनी होगी.
बैंक से जुड़े विवरण का भी रखना होगा ध्यान
इसके अलावा बैंक से जुड़े विवरण भी पूरी तरह से सही होने चाहिए, क्योंकि आवेदन के समय पंजीकरण शुल्क और बयाना राशि यानी ईएमडी का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा. अलग-अलग श्रेणियों के लिए ईएमडी की राशि भी अलग-अलग तय की गई है. एचआईजी फ्लैट्स के लिए 1 लाख रुपये, एमआईजी फ्लैट्स के लिए 4 लाख रुपये और एलआईजी फ्लैट्स के लिए 1 लाख रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी.
बुकिंग करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया
डीडीए फ्लैट्स की बुकिंग करने के लिए आवेदकों को सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर जाते ही आपको "कर्मयोगी आवास योजना" का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा. नए यूजर्स को सबसे पहले पोर्टल पर अपना नया रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपने पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों का उपयोग करना होगा और साथ ही 2500 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा.
ऐसे करें अपनी पसंद के फ्लैट का चुनाव
एक बार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा. इस यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आपको पोर्टल पर दोबारा लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद आपके सामने उपलब्ध फ्लैट्स की पूरी सूची, उनके स्थान जैसे नरेला या सिरसपुर और उनकी श्रेणियां दिखाई देंगी. आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार फ्लैट और उसके इलाके का चयन कर सकते हैं. इसके बाद आपको फ्लैट की श्रेणी के अनुसार तय की गई ईएमडी राशि का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. अंत में पूरे आवेदन पत्र को अच्छी तरह से जांच कर सबमिट करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए उस रसीद का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लेना होगा.
यह भी पढ़ें: DDA New Housing Scheme 2026: मात्र 9.60 लाख में मिल रहा है दिल्ली में अपना फ्लैट, 25 प्रतिशत तक की भारी छूट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















