Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र MLC चुनाव: BJP ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

सोलापुर से पहले विधायक रह चुके प्रशांत परिचारक का टिकट काटकर पार्टी ने राजेंद्र राउत को उम्मीदवार बनाया है. प्रशांत परिचारक के सैनिकों के बारे में दिए गए एक बयान के कारण पार्टी को एक समय काफी किरकिरी और परेशानी का सामना करना पड़ा था.

Continue reading on the app

Horoscope 01 June 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

संतान की प्रगति से सुख और प्रसन्नता। आपकी तारीफ करते लोग नहीं थकेगें। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेगा। प्रेम संबंधों में आयेगा नयापन।

वृष

ज्ञान विज्ञान में रूचि बढ़ेगी। तन मन के लिए दिन ठीक नहीं है। अचल सम्पत्ति के प्रयास सफल होंगे। न्यायालय के मामलों में चिंता रहेगी।

मिथुन

सुख संतोष में दिन गुजरेगा। राजनैतिक दल से घनिष्ठता बढ़ेगी। सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन। परिवार में कोई मांगलिक कार्य।

कर्क

नए सम्पर्कों से भविष्य में लाभ होगा। विवाद बढ़ सकते हैं विशेषकर परिवार में। दीर्घकालीन समस्या का हल निकलेगा। किसी खास आदमी से लाभदायक मुलाकात।

सिंह

रिश्तों के बंधन मजबूत होंगे। विरोधियों का दमन करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य गड़बड़ और सम्मान खतरे में। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

कन्या

प्रियजन की अप्रिय सूचना प्राप्त होगी। सुनियोजित ढंग से काम करें। कलह और वाद विवाद से परेशान रहेंगे। समाज में कीर्ति बढ़ेगी।

तुला

मन शांत रहेगा, धैर्य सफलता की कुंजी है। दूसरों की चिंता में आपकी हानि होगी। जो भी करेंगे, उसमें सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा और व्यवसाय में उन्नति भी।

वृश्चिक 

कोई जरूरी 'डील' फाइनल होगी। किसी खास शिक्षण प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। धन उधार देना शत्रुता मोल लेना सिद्ध होगा। परिस्थितियां सुधार की ओर बढ़ रही हैं। 

धनु

अपने ज्ञान/प्रवचन से लोगों को प्रभावित करेंगे। धन सम्पत्ति बढ़ाने का प्रयास करेंगे। परिस्थितियां सुधरेगी, आशा का संचार। विदेश जाना का रास्ता साफ होगा।

मकर 

परिस्थितियां शुभता की ओर बढ़ रही है। पुराने मित्र से नाता टूट सकता है। प्रेम प्रसंग आगे बढ़ेंगा। पारिवारिक सामाजिक संदर्भ ठोस निर्णय लेंगे।

कुंभ

शुभ समाचार और रोजगार में वृद्धि। तन मन के लिए दिन ठीक नहीं है। दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, मानदेय भी बढ़ेगा। उलझनें आपको घेरे रहेंगी।

मीन

विशेष उत्तरादायित्व के लिए यात्रा की संभावना। स्वास्थ्य संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। कुछ गलतफहमियां पनपेगी-परिवार में मतभेद। अपमान कराने वाला दिन है, सतर्क रहें।

Continue reading on the app

  Sports

'अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ', RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए 'चेज मास्टर' Virat Kohli

"यह वही पल है जिसका हर खिलाड़ी सपना देखता है। मैंने कई बार इस क्षण की कल्पना की थी, खासकर विजयी रन बनाने की।" यह भावुक बयान क्रिकेट जगत के बेताज बादशाह विराट कोहली का है, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ 'चेज मास्टर' क्यों कहा जाता है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में नाबाद 75 रनों की जांबाज पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले विराट कोहली को उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान को जड़ा उनका वह गगनचुंबी छक्का इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जिसने आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब दिलाया।

कोहली ने 42 गेंद में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये।

उन्होंने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘यह वही पल है जिसका हर खिलाड़ी सपना देखता है। मैंने कई बार इस क्षण की कल्पना की थी, खासकर विजयी रन बनाने की। बल्लेबाजी के लिए उतरते समय मैं पूरी तरह सहज था। हमारी टीम का संयोजन ऐसा है जो किसी भी परिस्थिति से बाहर निकलने का भरोसा देता है।’’ उन्होंने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें अपनी भूमिका और रणनीति पूरी तरह स्पष्ट थी। कोहली ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि रन-चेज़ में क्या करना है। युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी आपको लगातार अपने खेल में सुधार करने और नई चुनौतियां स्वीकार करने के लिए प्रेरित करती है।’’

अपने आईपीएल करियर के सबसे तेज अर्धशतक (25 गेंद) पर उन्होंने कहा, ‘‘यह आपको लगातार बेहतर करने का लक्ष्य देता है। मुझे अपने खेल में बहुत बड़ा बदलाव नहीं करना था, बल्कि सोच बदलनी थी। गेंदबाजों पर दबाव बनाकर अतिरिक्त रन जुटाने की जरूरत थी।’’ कोहली ने कहा कि टीम का पहला लक्ष्य अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना था।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार हम शीर्ष पर पहुंच गए तो हमारे सामने कौन-सी टीम है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। हम सभी टीमों का सम्मान करते हैं और किसी को उकसाने में विश्वास नहीं रखते। हमारे पास अनुभवी और परिपक्व पेशेवर खिलाड़ी हैं और बड़े मुकाबलों में यही अनुभव काम आता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बड़े अवसरों पर बड़े खिलाड़ियों को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी होती है। मुझे पता था कि लक्ष्य का पीछा करते समय विपक्षी टीम मुझे जल्दी आउट करने की कोशिश करेगी, लेकिन मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा था। मुझे विश्वास था कि हमारी चैंपियन टीम तीन-चार ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर सकती है।’’

आरसीबी के प्रशंसकों की सराहना करते हुए कोहली ने कहा, ‘‘हमारे लिए हर मैच घरेलू मुकाबले जैसा लगता है। हमारे 14 घरेलू मैच होते हैं, सिर्फ सात नहीं, क्योंकि प्रशंसक हर जगह हमारे साथ रहते हैं। यहां तक कि गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान पर भी करीब 90 प्रतिशत दर्शक हमारे समर्थन में थे।’’ उन्होंने इससे पहले प्रसारकों से कहा कि मौजूदा आरसीबी टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं और उन्हें हर बार अकेले आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस पल का बहुत लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अब हमारे पास ऐसा समूह है जिसके साथ मैदान पर उतरते समय यह महसूस होता है कि हर बार आपको ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं उठानी है। टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपके साथ खड़े हैं और आपके लिए मैच जिता सकते हैं।’’ कोहली ने इस सत्र में 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.84 की शानदार स्ट्राइरेट से 675 रन बनाये और टीम के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हालांकि जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। इस महान बल्लेबाज ने कहा, ‘‘हमारी टीम में मैच जीतने वाले कई खिलाड़ी हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि योगदान केवल एक-दो खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है।’’ कोहली ने टीम के गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज हमारे पास हैं। क्रुणाल हमेशा भरोसेमंद रहे हैं, जबकि रसिख सलाम डार ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाजों ने भी जरूरत के समय योगदान दिया और यही संतुलन आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत है। कोहली ने कहा, ‘‘मुझे इस समूह का हिस्सा बनकर बेहद खुशी होती है। हमारे पास संतुलन है, गहराई है और हम हर विभाग में मजबूत टीम हैं। यही कारण है कि मैदान पर हमारा आत्मविश्वास भी अलग स्तर का दिखाई देता है।’’ पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फाइनल का दबाव अलग होने की बात स्वीकार करते हुए कोहली ने कहा कि टीम को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ खिलाड़ियों से कहा था कि इस बार वैसा दबाव महसूस नहीं हो रहा जैसा पिछले साल था। हमें पता था कि हमारे समूह में कितनी क्षमता है। हम अंक तालिका में शीर्ष पर रहे और इसकी एक वजह थी। हमने सिर्फ एक बात कही थी कि यदि हम अपना स्वाभाविक क्रिकेट खेलें और योजनाओं को सही तरीके से लागू करें तो प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम हम ही हैं।’’ कोहली ने कहा कि पूरे सत्र में टीम ने जिस कौशल, परिपक्वता और संयम का परिचय दिया, उसी का नतीजा खिताबी सफलता के रूप में सामने आया।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 Final | 'विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है', कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत

उन्होंने कहा कि सत्र के बीच में मिले छोटे ब्रेक के बाद टीम को कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी जीत ने खिलाड़ियों का विश्वास फिर से मजबूत कर दिया। कोहली ने कहा, ‘‘ब्रेक के बाद हमें एक हार मिली और मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबला खेलना पड़ा। वह सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि हम लीग चरण में शीर्ष स्थान पर रहना चाहते थे। लेकिन मुंबई के खिलाफ जीत के बाद टीम का विश्वास लौट आया। इसके बाद हमने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज की, तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर फाइनल तक का सफर तय किया।

विराट कोहली का आईपीएल 2026 का रिपोर्ट कार्ड:

मैच: 16

कुल रन: 675

औसत: 56.25

स्ट्राइक रेट: 165.84

फाइनल स्कोर: 75* (42 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के)

विशेष उपलब्धि: आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक (25 गेंद) और प्लेयर ऑफ द मैच। 

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

Mon, 01 Jun 2026 07:48:05 +0530

  Videos
See all

Khan Sir Reaction on NEET 2024-2026 Paper Leak SCAM | Paper Leak पर Khan Sir का फूटा गुस्सा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T02:45:35+00:00

Mamata Banerjee Viral Video : अब ममता बनर्जी निकली मोर्चा लेकर | Top News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T02:45:22+00:00

RCB के सिर सजा IPL 2026 का ताज | RCB Victory Celebration | Viral Video | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T02:40:28+00:00

Jammu Kashmir News: भारतीय युवक को मोहरा बनाना चाहती थी ISI | Breaking News | Doda | ISI Honey Trap #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T02:41:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers