Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

अनंत अंबानी की साली अंजलि मर्चेंट ने लूटी महफिल: राधिका मर्चेंट की बहन के दीवाने हुए लोग; तस्वीरें वायरल

Anjali Merchant Viral photos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी को एक साल होने जा रहे हैं। शादी के बाद से ही राधिका अक्सर कई इवेंट्स में नजर आती हैं। खूबसूरती में तो वह अव्वल हैं ही लेकिन उनकी बहन अंजली मर्चेंट भी सुंदरता में अच्छी-अच्छी बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं।

हाल ही में राधिका मर्चेंट और उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट ने मुंबई में आयोजित विविएन वेस्टवुड के पहले फैशन शोकेस में शामिल हुई थीं जहां से दोनों बहनों के ग्लैम लुक ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अंजली की खूबसूरत तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

राधिका-अंजलि मर्चेंट की तस्वीरें वायरल
बीती रात मुंबई में ये इवेंट रखा गया था। जहां एक ओर सितारों से सजे इस कार्यक्रम में मशहूर हस्तियों ने डिजाइनर्स के खूबसूरत आउटफिट पहने थे, वहीं राधिका ने भी रिया कपूर द्वारा स्टाइल किया गया एक पुराना लुक चुना था। उनकी अंजलि भी बेहत खूबसूरत लुक में नजर आईं।

ये भी पढ़ें- Ambani Wedding: इतनी अमीर हैं अनंत अंबानी की साली! खूबसूरती में राधिका से भी आगे, जानें इनके बारे में सबकुछ

ग्रीन रंग के गाउन में हसीन लगीं अंजलि मर्चेंट
इस इवेंट के दौरान दोनों बहनों ने पैपराज़ी को पोज भी दिए। राधिका ने बेज कलर का कॉर्सेट आउटफिट कैरी किया था। वहीं अंजलि मर्चेंट ने एम्राल्ड ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया। इस कॉर्सेट गाउन में उनकी नेकलाइन बेहद खूबसूरती से निखर कर दिख रही थी। इस लुक के साथ उन्होंने सिंपल स्टोन ईयर रिंग्स कैरी किए थे। सोशल मीडिया पर वायरल अंजली मर्चेंट की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। 

Continue reading on the app

क्या आपके पीछे से कोई और कर रहा है आपका आधार इस्तेमाल? ऐसे पकड़ें फ्रॉड, अभी देखें अपनी बायोमेट्रिक हिस्ट्री

Aadhar Card: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. बैंक खाता खुलवाने से लेकर नया सिम कार्ड खरीदने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, हर छोटे-बड़े काम में आधार का इस्तेमाल होता है. चूंकि इसमें आपकी उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली जैसी बेहद निजी जानकारियां शामिल होती हैं, इसलिए इसकी सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए. कई बार हमें पता ही नहीं चलता और हमारे आधार या बायोमेट्रिक डेटा का कहीं गलत इस्तेमाल हो रहा होता है. इस तरह के किसी भी धोखे से बचने के लिए सरकार आपको एक बेहद खास सुविधा देती है, जिससे आप खुद अपने आधार की सुरक्षा कर सकते हैं.

यूआईडीएआई आम जनता को यह जानने की पूरी आजादी देता है कि उनका आधार पिछले 6 महीनों में कहां और कब इस्तेमाल किया गया है. अगर आपको जरा भी शक हो, तो आप तुरंत इंटरनेट की मदद से अपनी पूरी जानकारी निकाल सकते हैं. आइए इस पूरे तरीके को बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं ताकि आप भी किसी बड़ी मुसीबत या आर्थिक नुकसान का शिकार होने से बच सकें.

घर बैठे ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी आधार हिस्ट्री

अपने आधार कार्ड के इस्तेमाल की पूरी कहानी जानना बहुत ही सरल है. इसके लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां आपको माय आधार नाम का एक पोर्टल दिखाई देगा. इस पोर्टल पर जाने के बाद आपको अपने बारह अंकों के आधार नंबर और मोबाइल पर आने वाले ओटीपी की मदद से लॉगिन करना होगा. याद रहे कि इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना बहुत जरूरी है.

और सामने आ जाएगी पूरी रिपोर्ट

लॉगिन करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर कई तरह के विकल्प दिखाई देंगे. इन सबमें से आपको ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री वाले विकल्प पर क्लिक करना है. इस सेक्शन में जाकर आप पिछले 6 महीने की कोई भी तारीख चुन सकते हैं. इसके साथ ही आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपको केवल ओटीपी वाली हिस्ट्री देखनी है या फिर बायोमेट्रिक वाली. जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके सामने पूरी रिपोर्ट खुलकर आ जाएगी.

हिस्ट्री रिपोर्ट में मिलने वाली जरूरी जानकारियां

जब आप इस रिपोर्ट को अपने सामने खोलेंगे, तो आपको इसमें कई तरह की महत्वपूर्ण बातें साफ-साफ दिखाई देंगी. सबसे पहले आपको यह पता चलेगा कि आपके आधार का उपयोग किस तरह से किया गया है. रिपोर्ट में लिखा होगा कि प्रमाणीकरण के लिए आपके अंगूठे का निशान लिया गया था, आंखों की पुतली स्कैन की गई थी या फिर सिर्फ आपके मोबाइल पर आए ओटीपी का इस्तेमाल करके काम पूरा किया गया था.

सटीक तारीख और समय भी होता है दर्ज

इसके अलावा, रिपोर्ट में उस काम की बिल्कुल सटीक तारीख और समय भी दर्ज रहता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें उस संस्था का नाम भी लिखा होता है जिसने आपका आधार डेटा एक्सेस किया है. चाहे वह कोई सरकारी विभाग हो, कोई प्राइवेट बैंक हो या फिर कोई टेलीकॉम कंपनी हो, सबका नाम वहां दर्ज मिलेगा. इसे देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह काम आपने खुद किया था या आपकी जानकारी के बिना हुआ है.

फ्रॉड से बचने के लिए बायोमेट्रिक्स को लॉक करने का तरीका

अगर आप चाहते हैं कि आपकी इजाजत के बिना कोई भी व्यक्ति आपके अंगूठे या उंगलियों के निशान का गलत इस्तेमाल न कर सके, तो आपको बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा का इस्तेमाल करना चाहिए. यह सुरक्षा का एक ऐसा अचूक कवच है जिसके बाद कोई भी आपके डेटा का गलत फायदा नहीं उठा सकता है. इसके लिए आपको माय आधार पोर्टल या फिर अपने मोबाइल में एमआधार ऐप को डाउनलोड करना होगा.

अनलॉक-लॉक बायोमेट्रिक्स का मिलता है सीधा विकल्प

इस ऐप या पोर्टल में आपको लॉक और अनलॉक बायोमेट्रिक्स का एक सीधा विकल्प मिल जाता है. वहां जाकर आप जब चाहें अपने बायोमेट्रिक डेटा को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं. इसके बाद अगर कोई आपके अंगूठे का निशान मशीन पर लगाएगा भी, तो वह काम नहीं करेगा. जब कभी आपको खुद बैंक में या किसी सरकारी दफ्तर में अंगूठा लगाने की जरूरत पड़े, तो आप दोबारा इसी पोर्टल पर आकर महज दस मिनट के लिए इसे खोल भी सकते हैं. काम पूरा होने के बाद यह अपने आप फिर से लॉक हो जाता है.

गड़बड़ी दिखने पर तुरंत यहां करें शिकायत

अपनी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखते समय अगर आपको कोई भी ऐसा लेन-देन या इस्तेमाल दिखाई दे जो आपने कभी नहीं किया है, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए. ऐसी स्थिति में बिना कोई समय गंवाए आपको यूआईडीएआई के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 1947 पर फोन करना चाहिए. यह नंबर चौबीसों घंटे काम करता है और इस पर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध

इसके अलावा आप चाहे तो यूआईडीएआई के मुख्य पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं. समय रहते शिकायत करने से आपके खिलाफ होने वाले किसी भी गलत काम को रोका जा सकता है और फ्रॉड करने वाले व्यक्ति पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. अपने आधार को सुरक्षित रखना आपकी खुद की जिम्मेदारी है, इसलिए समय-समय पर इसकी हिस्ट्री जरूर देखते रहें.

यह भी पढ़ें: केंद्र ने आधार कार्ड डिजाइन में बदलाव के दावे को किया खारिज, वायरल पोस्ट को बताया भ्रामक

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ कोहली ही नहीं, ये 7 सूरमा भी हैं RCB की खिताबी जीत के असली हीरो, पूरे सीजन मचाया गदर

Heroes of RCB IPL 2026 Title Victory: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को रौंदकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को जीतकर आरसीबी लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रहे थे, लेकिन अब आरसीबी ने भी इस क्लब में अपना नाम जोड़ लिया है. वैसे तो आरसीबी की जीत का जिक्र होते ही सबसे पहला नाम किंग विराट कोहली का आता है, जिन्होंने इस सीजन में भी पिछली बार की तरह रनों का अंबार लगाया, लेकिन यह खिताबी जीत सिर्फ सिर्फ इसी एक खिलाड़ी के दम पर नहीं आई, बल्कि टीम के अन्य प्लेयर्स का भी इसमें अहम योगदान रहा. आइए जानते हैं आरसीबी की इस खिताबी जीत के 7 हीरोज के बारे में, जिन्होंने पूरे सीजन में गदर मचाया. Mon, 1 Jun 2026 00:00:20 +0530

  Videos
See all

Surya Chauhan Murder Case Live: असद को पुलिस ने कैसे मार गिराया? | Asad Encounter | Ghaziabad Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T22:00:35+00:00

News Ki Pathshala | West Bengal को लेकर PM Modi का वो सपना जिसे शुभेंदु पूरा करने जा रहे ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T22:00:00+00:00

Viral Video | पिता की हैवानियत से मचा हड़कंप | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T22:00:26+00:00

NKP | क्या Bengal बनेगा हिंदू-हिंदुत्व की राजनीति का नया केंद्र? बदलते समीकरणों का बड़ा विश्लेषण ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T21:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers