Responsive Scrollable Menu

पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और एफएसएसएआई को फटकारा

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने अधिक चीनी, नमक और संतृप्त वसा वाले पैकेज्ड खाद्य उत्पादों पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल लागू करने में देरी को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य, खासकर बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जा सकता।

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल से अदालत के पहले के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। पीठ ने सवाल किया कि सरकार सख्त पोषण संबंधी चेतावनियां लागू करने से क्यों हिचक रही है और अब तक उठाए गए कदमों का ब्योरा मांगा।

पीठ ने एफएसएसएआई से पूछा, क्या आप नहीं चाहते कि इस देश के लोग, खासकर बढ़ते बच्चे, स्वस्थ रहें?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उपभोक्ताओं को यह सामान्य जानकारी होती है कि पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में चीनी, वसा और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, लेकिन पैकेट के सामने स्पष्ट चेतावनी होने से उन्हें उत्पाद खरीदने से पहले बेहतर और सूचित निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

अदालत ने चेतावनी लेबल से निर्माताओं के कारोबार पर असर पड़ने की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि किसी उत्पाद को खरीदना है या नहीं, इसका अंतिम फैसला उपभोक्ता का होता है। पीठ ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक हितों को सार्वजनिक स्वास्थ्य से ऊपर नहीं रखा जा सकता।

पीठ ने कहा, यह नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। निर्माता ऐसे मामलों में नीति तय नहीं कर सकते। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी विशेष उत्पाद को निशाना बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को इस बात की पूरी जानकारी हो कि वे क्या खा रहे हैं।

पिछली सुनवाई के दौरान केंद्र ने दलील दी थी कि पैकेजिंग और पोषण संबंधी चेतावनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाने में व्यावहारिक चुनौतियां हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और कहा कि भारत मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों में देरी के लिए विदेशी मानकों का हवाला नहीं दे सकता।

अदालत ने कहा कि भारत को अपने नागरिकों, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए और कमजोर नियामकीय व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकार को तय करना होगा कि वह प्रस्तावित लेबलिंग व्यवस्था को स्वेच्छा से लागू करती है या फिर न्यायिक निर्देश का सामना करती है।

पीठ ने इसे सरकार का अंतिम अवसर बताते हुए चेतावनी दी कि यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह मामले में अपना फैसला सुना देगी।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Moongfali Tel Ke Fayde: रसोई का ये तेल दिल और त्वचा के लिए हो सकता है फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट की राय

मूंगफली का तेल भारतीय रसोई में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. स्वाद के साथ इसमें अनसैचुरेटेड फैट, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, संतुलित मात्रा में इसका इस्तेमाल डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है, हालांकि जरूरत से ज्यादा तेल का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

'चीटर' स्टीव स्मिथ...बांग्लादेश के साथ खुलेआम बेईमानी, स्निको की गलती का बेशर्मी से उठाया फायदा

Steve Smith Admits edged of the ball Connect: डार्विन टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर ढेर कर दिया. हालांकि, दिन की सबसे बड़ी चर्चा स्टीव स्मिथ के 'नॉट आउट' विवाद को लेकर रही. 7 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट होने के बावजूद स्निको की चूक से बचे स्मिथ ने खुद माना कि गेंद बल्ले से लगी थी. खुद को आउट जानने के बाद भी मैदान पर डटे रहने की उनकी इस ढिठाई और बेईमानी पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. Thu, 13 Aug 2026 19:45:02 +0530

  Videos
See all

Indian Army Internship 2026: 75 दिन की इंटर्नशिप, ₹75 हजार स्टाइपेंड | ऐसे करें Apply #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T14:41:31+00:00

Breaking News | सुखबीर बादल पर हमले को लेकर अभी-अभी आई बड़ी खबर #sukhbirbadal #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T14:41:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers