Responsive Scrollable Menu

भारतीय खेल प्राधिकरण से निकाली 100 पदों पर भर्ती, 27 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने असिस्टेंट कोच पदों पर भर्ती (SAI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित होगी। एप्लिकेशन प्रोसेस फिलहाल जारी है। योग्य उम्मीदवार शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। जिसे पढ़ने के बाद भी फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें सारी जानकारी सही और निर्देशानुसार भरने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा योग्यता, आयु, अनुभव, रिसर्च इत्यादि के प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी भी आवेदन पत्र के साथ अटैच करनी होगी।

फॉर्म को निर्धारित समय सीमा के भीतर “उपनिदेशक (मानव संसाधन विभाग-II) का कार्यालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (मुख्यालय), गेट नंबर 10 पूर्वी द्वार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लोधी रोड नई दिल्ली-110003” पर भेजा होगा। रिक्त पदों की संख्या कुल 100 है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

केंद्र सरकार/ राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अधीन कार्यरत अधिकारी जिनके पास अपने मूल संवर्ग पद या विभाग में अनुरूप पद है, वे आवेदन कर सकते हैं। या लेवल 5 में कम से कम 6 वर्ष की नियमित सेवा वाले अधिकारी जिनका वेतनमान 25,500 से लेकर 81000 रुपये है, उन्हें भी आवेदन की अनुमति है।

उम्मीदवारों के पास SAI NS एनआईएस पटियाला में कोचिंग में डिप्लोमा या समकक्ष या किसी अन्य मान्यता प्राप्त भारतीय/विदेशी विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा ओलंपिक/पैरालंपिक/ एशियाई खेल/विश्व चैंपियनशिप या समकक्ष में भागीदारी के साथ कोचिंग में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम/द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता या भारतीय खेल प्राधिकरण के शासन निकाय द्वारा खेल कोटा भर्ती के संबंध में परिभाषित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 26 वर्ष होगी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

आवेदन पत्र में दर्ज की गई योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेरिट लिस्ट चयन सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित समिति द्वारा तैयार की जाएगी। नियुक्ति के बाद पे मेट्रिक्स (पे बैंड 2 के साथ ग्रेड पे 4200 रूपये) के अंतर्गत लेवल 6 के तहत 34,000 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।

85232-6a17cd1fe5a7817264434

Continue reading on the app

आईपीएल इतिहास में महज तीसरी बार हुआ ऐसा ....लगातार ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में वो कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले सिर्फ दो ही कप्तान कर पाए थे. महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने लगातार दो बार आईपीएल को जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. अब इस लिस्ट में रजत पाटीदार का नाम भी शामिल हो गया है.

Continue reading on the app

  Sports

'कोच गाली देते हैं, बदलाव नहीं चाहते, 65 लाख दिए, फिर भी नहीं बनी बात'... सुमित अंतिल का सनसनीखेज खुलासा

Sumit Antil News: दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने भारतीय खेल तंत्र में कोचिंग संस्कृति पर गंभीर सवाल उठाए हैं. सुमित ने दावा किया कि करीब एक तिहाई कोच अहंकारी और पुराने तरीकों पर अड़े रहते हैं. उन्होंने अपने पूर्व कोच के साथ हुए विवाद का भी खुलासा किया. Mon, 1 Jun 2026 02:17:47 +0530

  Videos
See all

Bengal News: अभिषेक पर ये क्या बोलीं बंगाल की मंत्री ? #abhishekbanerjee #agnimitrapaul #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T20:44:48+00:00

Bihar News : सम्राट चौधरी से पीके ने क्या पूछा ? #samratchaudhary #prashantkishor #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T20:42:54+00:00

Viral VIdeo | सड़क पर आया तेंदुआ, बाइक छोड़ भागा युवक! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T21:00:19+00:00

Himachal Municipal Election Results 2026: हिमाचल में BJP ने Congress को दी करारी मात! |Jairam | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T21:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers