Responsive Scrollable Menu

Kishore Ajwani : Putin का Oreshnik Attack! दुनिया क्यों हुई अलर्ट? News18 India | Russia Ukraine war

Once again a major turning point has been seen in the Russia-Ukraine war. According to reports, Russia has used its hypersonic capable Oreshnik ballistic missile on Ukraine. Ukrainian President Volodymyr Zelensky claimed that the missile was used in the recent attacks, while Russia has also confirmed its use. According to experts, this missile can fly at very high speed and is considered very difficult to stop. The recent attack is said to be the third incident of use of Orasonic missile in this war. रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर बड़ा मोड़ देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर अपने हाइपरसॉनिक क्षमता वाले ओरेशनिक (Oreshnik) बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने दावा किया कि हालिया हमलों में इस मिसाइल का प्रयोग हुआ, जबकि रूस ने भी इसके इस्तेमाल की पुष्टि की है। विशेषज्ञों के अनुसार यह मिसाइल बेहद तेज रफ्तार से उड़ान भर सकती है और इसे रोकना बेहद मुश्किल माना जाता है। हालिया हमला इस युद्ध में ओरेशनिक मिसाइल के इस्तेमाल की तीसरी घटना बताया जा रहा है। #russiaukrainewar #putin #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #kishoreajwanionnews18india News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig  न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates:  https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App  https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ Neet Ug 2026 | Neet Exam Cancelled 2026 | Neet Paper Leak 2026 | Neet Ug News | Neet Update Today | Neet Controversy | Neet Exam Latest News,| Medical Entrance Exam India | Nta News Neet | Neet Scam News | Exam Cancellation News India | Neet Students Update | Breaking Neet News | Neet 2026 Update | Paper Leak Case India | Education News India | Competitive Exam News | Neet Ug Latest Update | Nta Exam Controversy | Medical Exam Leak | Neet Protest News | Student Reaction Neet | India Exam News | Neet Ug Viral News | Latest Education Update | Neet Ug Important News |  ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch News18 India LIVE for the latest Hindi live news, breaking news, top headlines, and trending stories from across India and the world. Get the latest updates on Punjab MC election, Punjab Nikay Chunav 2026, Punjab Nikay Chunav Result 2026, Punjab election, Muslim community demands cow as national animal, Bangladeshi illegal infiltration, NEET paper leak, Twisha Sharma case Bhopal, Deepika Nagar news today, Annapurna Bhandar form, Siddaramaiah resignation, Karnataka New CM DK Shivakumar, Karnataka politics, West Bengal politics, Suvendu Adhikari news, Eid 2026, IPL 2026, and astrology news. Stay connected with international coverage on Iran-Israel war, Iran-America war update, US-Iran ceasefire, Strait of Hormuz, Hezbollah, NATO, Kyiv, Russia-Ukraine war, Vladimir Putin, Donald Trump, Netanyahu, Ebola outbreak, and world news. Also get updates on stock market today, petrol diesel CNG price hike, gold silver price, weather alerts, storm, heatwave, rain updates, hailstorm, and El Nino effect only on News18 India LIVE.

Continue reading on the app

US Iran War : चीन के 'ब्रह्मास्त्र' से ईरान ने मारे अमेरिकी जेट? | Trump | Mojtaba Khamenei | N18G

A shocking news and claims have shocked the whole world, the connection of the huge loss suffered by America in the Iran war has now been traced to China, it is being claimed that Iran has met China. America's fighter jets have been destroyed with air defense missiles, Iran has destroyed America's F-15E jet with China's missile, the news has reached here, at this time a large number of very modern weapons and missiles of Russia and China have reached Iran. एक हैरान करने वाली खबर और दावों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है, ईरान युद्ध में अमेरिका को हुए भारी नुकसान का कनेक्शन अब चीन से निकाला गया है, दावा किया जा रहा है कि ईरान ने चीन से मिली एयर डिफेंस मिसाइलों से अमेरिका के फाइटर जेट्स को तबाह किया है, चीन की ही मिसाइल से ईरान ने अमेरिका का एफ-15 E जेट तबाह किया है, खबर तो यहां तक आ चुकी है इस वक्त ईरान में रूस और चीन के बेहद आधुनिक हथियार और मिसाइलें बहुत बड़ी संख्या में पहुंच चुकी हैं #USIranWar #DonaldTrump #MojtabaKhamenei #China #Iran #MiddleEast #WorldNews #BreakingNews #Geopolitics #N18G News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig  न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates:  https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App  https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ Neet Ug 2026 | Neet Exam Cancelled 2026 | Neet Paper Leak 2026 | Neet Ug News | Neet Update Today | Neet Controversy | Neet Exam Latest News,| Medical Entrance Exam India | Nta News Neet | Neet Scam News | Exam Cancellation News India | Neet Students Update | Breaking Neet News | Neet 2026 Update | Paper Leak Case India | Education News India | Competitive Exam News | Neet Ug Latest Update | Nta Exam Controversy | Medical Exam Leak | Neet Protest News | Student Reaction Neet | India Exam News | Neet Ug Viral News | Latest Education Update | Neet Ug Important News |  ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch News18 India LIVE for the latest Hindi live news, breaking news, top headlines, and trending stories from across India and the world. Get the latest updates on Punjab MC election, Punjab Nikay Chunav 2026, Punjab Nikay Chunav Result 2026, Punjab election, Muslim community demands cow as national animal, Bangladeshi illegal infiltration, NEET paper leak, Twisha Sharma case Bhopal, Deepika Nagar news today, Annapurna Bhandar form, Siddaramaiah resignation, Karnataka New CM DK Shivakumar, Karnataka politics, West Bengal politics, Suvendu Adhikari news, Eid 2026, IPL 2026, and astrology news. Stay connected with international coverage on Iran-Israel war, Iran-America war update, US-Iran ceasefire, Strait of Hormuz, Hezbollah, NATO, Kyiv, Russia-Ukraine war, Vladimir Putin, Donald Trump, Netanyahu, Ebola outbreak, and world news. Also get updates on stock market today, petrol diesel CNG price hike, gold silver price, weather alerts, storm, heatwave, rain updates, hailstorm, and El Nino effect only on News18 India LIVE.

Continue reading on the app

  Sports

'अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ', RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए 'चेज मास्टर' Virat Kohli

"यह वही पल है जिसका हर खिलाड़ी सपना देखता है। मैंने कई बार इस क्षण की कल्पना की थी, खासकर विजयी रन बनाने की।" यह भावुक बयान क्रिकेट जगत के बेताज बादशाह विराट कोहली का है, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ 'चेज मास्टर' क्यों कहा जाता है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में नाबाद 75 रनों की जांबाज पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले विराट कोहली को उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान को जड़ा उनका वह गगनचुंबी छक्का इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जिसने आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब दिलाया।

कोहली ने 42 गेंद में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये।

उन्होंने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘यह वही पल है जिसका हर खिलाड़ी सपना देखता है। मैंने कई बार इस क्षण की कल्पना की थी, खासकर विजयी रन बनाने की। बल्लेबाजी के लिए उतरते समय मैं पूरी तरह सहज था। हमारी टीम का संयोजन ऐसा है जो किसी भी परिस्थिति से बाहर निकलने का भरोसा देता है।’’ उन्होंने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें अपनी भूमिका और रणनीति पूरी तरह स्पष्ट थी। कोहली ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि रन-चेज़ में क्या करना है। युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी आपको लगातार अपने खेल में सुधार करने और नई चुनौतियां स्वीकार करने के लिए प्रेरित करती है।’’

अपने आईपीएल करियर के सबसे तेज अर्धशतक (25 गेंद) पर उन्होंने कहा, ‘‘यह आपको लगातार बेहतर करने का लक्ष्य देता है। मुझे अपने खेल में बहुत बड़ा बदलाव नहीं करना था, बल्कि सोच बदलनी थी। गेंदबाजों पर दबाव बनाकर अतिरिक्त रन जुटाने की जरूरत थी।’’ कोहली ने कहा कि टीम का पहला लक्ष्य अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना था।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार हम शीर्ष पर पहुंच गए तो हमारे सामने कौन-सी टीम है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। हम सभी टीमों का सम्मान करते हैं और किसी को उकसाने में विश्वास नहीं रखते। हमारे पास अनुभवी और परिपक्व पेशेवर खिलाड़ी हैं और बड़े मुकाबलों में यही अनुभव काम आता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बड़े अवसरों पर बड़े खिलाड़ियों को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी होती है। मुझे पता था कि लक्ष्य का पीछा करते समय विपक्षी टीम मुझे जल्दी आउट करने की कोशिश करेगी, लेकिन मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा था। मुझे विश्वास था कि हमारी चैंपियन टीम तीन-चार ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर सकती है।’’

आरसीबी के प्रशंसकों की सराहना करते हुए कोहली ने कहा, ‘‘हमारे लिए हर मैच घरेलू मुकाबले जैसा लगता है। हमारे 14 घरेलू मैच होते हैं, सिर्फ सात नहीं, क्योंकि प्रशंसक हर जगह हमारे साथ रहते हैं। यहां तक कि गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान पर भी करीब 90 प्रतिशत दर्शक हमारे समर्थन में थे।’’ उन्होंने इससे पहले प्रसारकों से कहा कि मौजूदा आरसीबी टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं और उन्हें हर बार अकेले आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस पल का बहुत लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अब हमारे पास ऐसा समूह है जिसके साथ मैदान पर उतरते समय यह महसूस होता है कि हर बार आपको ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं उठानी है। टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपके साथ खड़े हैं और आपके लिए मैच जिता सकते हैं।’’ कोहली ने इस सत्र में 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.84 की शानदार स्ट्राइरेट से 675 रन बनाये और टीम के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हालांकि जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। इस महान बल्लेबाज ने कहा, ‘‘हमारी टीम में मैच जीतने वाले कई खिलाड़ी हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि योगदान केवल एक-दो खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है।’’ कोहली ने टीम के गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज हमारे पास हैं। क्रुणाल हमेशा भरोसेमंद रहे हैं, जबकि रसिख सलाम डार ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाजों ने भी जरूरत के समय योगदान दिया और यही संतुलन आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत है। कोहली ने कहा, ‘‘मुझे इस समूह का हिस्सा बनकर बेहद खुशी होती है। हमारे पास संतुलन है, गहराई है और हम हर विभाग में मजबूत टीम हैं। यही कारण है कि मैदान पर हमारा आत्मविश्वास भी अलग स्तर का दिखाई देता है।’’ पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फाइनल का दबाव अलग होने की बात स्वीकार करते हुए कोहली ने कहा कि टीम को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ खिलाड़ियों से कहा था कि इस बार वैसा दबाव महसूस नहीं हो रहा जैसा पिछले साल था। हमें पता था कि हमारे समूह में कितनी क्षमता है। हम अंक तालिका में शीर्ष पर रहे और इसकी एक वजह थी। हमने सिर्फ एक बात कही थी कि यदि हम अपना स्वाभाविक क्रिकेट खेलें और योजनाओं को सही तरीके से लागू करें तो प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम हम ही हैं।’’ कोहली ने कहा कि पूरे सत्र में टीम ने जिस कौशल, परिपक्वता और संयम का परिचय दिया, उसी का नतीजा खिताबी सफलता के रूप में सामने आया।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 Final | 'विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है', कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत

उन्होंने कहा कि सत्र के बीच में मिले छोटे ब्रेक के बाद टीम को कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी जीत ने खिलाड़ियों का विश्वास फिर से मजबूत कर दिया। कोहली ने कहा, ‘‘ब्रेक के बाद हमें एक हार मिली और मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबला खेलना पड़ा। वह सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि हम लीग चरण में शीर्ष स्थान पर रहना चाहते थे। लेकिन मुंबई के खिलाफ जीत के बाद टीम का विश्वास लौट आया। इसके बाद हमने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज की, तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर फाइनल तक का सफर तय किया।

विराट कोहली का आईपीएल 2026 का रिपोर्ट कार्ड:

मैच: 16

कुल रन: 675

औसत: 56.25

स्ट्राइक रेट: 165.84

फाइनल स्कोर: 75* (42 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के)

विशेष उपलब्धि: आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक (25 गेंद) और प्लेयर ऑफ द मैच। 

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

Mon, 01 Jun 2026 07:48:05 +0530

  Videos
See all

Khan Sir Angry on NTA Paper Leak! | छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T03:15:29+00:00

Gonda Market Clash: यूपी के गोंडा में बवाल! #shorts #upcrimenews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T03:06:21+00:00

Bengal Minister Dilip Ghosh ने TMC सांसद Kalyan Banerjee पर हुए हमले पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T03:11:12+00:00

1 June 2026 को इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, देखें अपनी राशि | Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T03:06:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers