Responsive Scrollable Menu

प्राइमरी स्कूल का छात्र पुलिस चौकी पहुंचा:रोते हुए कहा - मैडम फोन देखती रहती हैं, बड़े बच्चे मारते-पीटते हैं, शिकायतें कोई नहीं सुनता

कानपुर देहात के प्राइमरी स्कूल का एक छात्र माधव मिश्रा स्कूल प्रशासन से परेशान होकर अपनी शिकायतें पुलिस चौकी करने पहुंचा। वहां उसने कहा - मैडम फोन देखती रहती हैं… बड़े बच्चे मारते-पीटते हैं… शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती।” जब एक छोटा बच्चा अपनी समस्या लेकर पुलिस चौकी पहुंचने को मजबूर हो जाए, तो सवाल सिर्फ एक स्कूल पर नहीं, पूरी व्यवस्था पर खड़ा होता है। शिक्षक बच्चों के भविष्य की नींव रखते हैं, लेकिन अगर कक्षा में किताबों की जगह मोबाइल और अनुशासन की जगह लापरवाही हो, तो फिर सरकारी शिक्षा का भविष्य कौन संभालेगा? भारी वेतन, सरकारी सुविधाएं और जवाबदेही शून्य क्या यही है “बेहतर शिक्षा” का मॉडल? बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई से समझौता बिल्कुल नहीं होना चाहिए। जिम्मेदार अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। पचौर गांव के छात्र स्कूल में कर रहे पुताई कानपुर के चौबेपुर के पचोर गांव प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे पढ़ने- लिखने के बजाय स्कूल गेट की पुताई करते नजर आ रह हैं। स्कूल में पढ़ने आए बच्चों के हाथों में पेंट और ब्रश दिखाई दे रहे हैं। एक तो देश के अधिकांश सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नदारद ही हैं। ऊपर से वहां छात्रों के साथ होने वाली मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। भारत के चाइल्ड एंड एडोलेसेंट लेबर (Prohibition and Regulation) एक्ट में 2016 के संशोधन के बाद 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को किसी काम में लगाने पर प्रतिबंध है। --------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी में IAS, IPS, IFS ऑफिसर देंगे करियर टिप्स:स्कूल में जाकर 10वीं के बच्चों से खुद बात करेंगे; योगी सरकार की पहल उत्तर प्रदेश के इंटरमीडिएट छात्रों को अब पढ़ाई के साथ-साथ अफसरों के अनुभवों का भी फायदा मिलेगा। योगी सरकार एक नई पहल करने जा रही है। इसके तहत हर महीने IAS, IPS और IFS अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से सीधे बात करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

Independence Day Special: बिना किसी महंगे Software के ऐसे बनाएं देशभक्ति वाले Portraits, आ गए नए AI Prompts

स्वतंत्रता दिवस पर्व के समय युवाओं से लेकर वरिष्ठ सभी लोग देशभक्ति में झूम उठते है। यह समय ही एक ऐसा है कि जहां सब जश्न-ए-आजादी शान से मनाते हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर देशभक्ति का रंग आपको देखने को मिल रहा है। 
आप भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी सामान्य  फोटो को एक खूबसूरत, देशभक्ति से सराबोर पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं, इसके लिए आपको अब कोई महंगे एडिटिंग सॉफ्टवेयर की कोई जरुरत नहीं है, बस चैटजीपीटी या जेमिनी जैसे फ्री एआई टूल्स की मदद से चुटकियों में फोटो बनवा सकते हैं। 
बस इसके लिए आपको अपनी फोटो को अपलोड करना होगा और सही AI Prompt का इस्तेमाल करना है। चलिए आपको इस लेख में ऐसे ही 5 प्रॉम्ट बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सिनेमैटिक, ट्रेडिशनल, मॉर्डन और ड्रामेटिक इंडिपेंडेंस डे पोर्ट्रेट बना सकते हैं।

सिनेमैटिक तिरंगा पोर्ट्रेट के लिए
अपनी सुंदर सेल्फी बनाने केलिए आपको प्रीमियम स्टूडियो-स्टाइल स्वतंत्रता दिवस पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं। वैसे यह प्रॉम्प्ट आपके लिए काफी काम का है। इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें-
Transform my uploaded photo into a cinematic Indian Independence Day portrait. Keep my face, facial features, skin tone and identity exactly recognisable. Dress me in elegant Indian attire inspired by the Indian tricolour — saffron, white and green accents. Add a subtle Indian flag in the background, soft saffron and green lighting, and a patriotic atmosphere. Make it look like a premium professional studio portrait with realistic skin texture, dramatic but natural lighting, shallow depth of field and ultra-detailed photography. Avoid excessive text, logos or artificial-looking effects.

सेल्फी को दें ट्रेडिशनल इंडियन लुक
अगर किसी व्यक्ति को एलिगेंट और सांस्कृतिक रुप से जुड़ा हुआ लुक चाहिए, तो उनके लिए यह प्रॉम्प्ट बेहद काम का है। इसमें ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ स्वतंत्रता दिवस के एलिमेंट्स को आप शामिल कर सकते हैं। वैसे इस प्रॉम्प्ट में 11280x720 डायमेंशन, सफेद साड़ी, भारतीय झंडे और अशोक चक्र के साथ गार्डन का बैकग्राउंड दिया गया है। 

प्रॉम्प्ट है...Turn my uploaded photo into a sophisticated Independence Day portrait in 1280X720 dimensions. Preserve my exact facial identity and natural appearance. Dress me in traditional Indian clothing in white saree. Place me against an elegant background featuring softly flowing Indian flags and subtle Ashoka Chakra motifs. Keep the location of a garden with a hoisted Tricolour flag. Use warm cinematic lighting, realistic fabric textures and a premium editorial photography style. The final image should feel proud, elegant and authentically Indian rather than overly edited.

 Freedom Movement से इंस्पायर्ड पोर्ट्रेट
यदि आप अपनी फोटो को थोड़ा एतिहासिक और विंटेज टच देना चाहते हैं तो यह प्रॉम्प्ट आपके बेहद काम का हो सकता है। यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से प्रेरित विजुअल स्टाइल रखा गया है, हालांकि फोटो को रियलिस्टिक बना सकते हैं। प्रॉम्प्ट इस प्रकार है-

Create a powerful Independence Day portrait from my uploaded photo while keeping my face and identity unchanged. Give the image a timeless, historical Indian freedom movement-inspired aesthetic, with me wearing simple traditional Indian clothing and standing confidently. Use a vintage-inspired but highly realistic colour grade, with subtle saffron, white and green tones, an Indian flag softly visible in the background, and a tasteful Ashoka Chakra element. Make it look like a professionally photographed patriotic campaign portrait, not a cartoon.

 मॉडर्न इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए
वैसे आजकल सोशल मीडिया पर मॉर्डन और स्टाइलिश विजुअल्स अधिक पसंद किए जा रहे हैं। जिससे लोगों के लिए यह प्रॉम्प्ट फैशन फोटोग्राफी और तिरंगा लाइटिंग का इस्तेमाल करता है। यह चेहरे की डिटेल, हेयरस्टाइल और स्किन टोन को सटीक बनाएगा। फोटो बनाने के लिए इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें।
Transform my uploaded photo into a stylish modern Independence Day portrait suitable for Instagram. Keep my facial features, hairstyle, skin tone and identity accurate. Add a fashionable Indian outfit with subtle details and create a vibrant background using flowing saffron, white and green light trails. Include a sophisticated Indian flag and glowing Ashoka Chakra in the composition. Use high-end fashion photography, realistic lighting, sharp facial details, natural skin texture and a clean premium aesthetic. Keep the design minimal and avoid clutter.

ड्रामेटिक इंडियन फ्लैग पोर्ट्रेट
यदि आपको तस्वीर थोड़ी ड्रामेटिक और सिनेमैटिक देशभक्ति वाली चाहिए, तो आप फोटो बनवाने के लिए इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें राष्ट्रीय ध्वज को फोटो की मुख्य थीम बनाया है। दरअसल, यूजर को भारतीय झंडे के साथ या उसके पास दिखाया गया है। प्रॉम्प्ट इस प्रकार से हैं- 

Use my uploaded photo to create a dramatic yet realistic Independence Day celebration portrait. Preserve my exact face and identity without changing my facial structure. Show me confidently holding or standing beside the Indian national flag, with the flag naturally flowing in the wind. Add a beautiful sunrise sky, subtle saffron, white and green atmospheric lighting and a prominent but tasteful Ashoka Chakra. Use cinematic photography, realistic shadows, detailed clothing and natural skin texture. The final image should look like a professionally shot Independence Day campaign photograph.

Continue reading on the app

  Sports

30 टेस्ट, 30 वेन्यू...यशस्वी जायसवाल का अनोखा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर की राह पर चले

Yashasvi Jaiswal 30 test 30 venues: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में कदम रखते ही यशस्वी जायसवाल ने एक दुर्लभ इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती 30 टेस्ट मैच 30 अलग-अलग मैदानों पर खेलकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और संजय मांजरेकर के एलीट क्लब में शामिल हो गए. Sat, 15 Aug 2026 17:35:02 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ट्रंप का ऐलान, हार्मुज बनेगा अमेरिका का हिस्सा! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T12:12:47+00:00

Sindhu Water Treaty: सिंधु जल समझौते पर Shahbaz Sharif की गीदड़ भभकी! | India | Pakistan | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T12:02:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers