Responsive Scrollable Menu

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए तथा हर चयन आरक्षण मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस    को और अधिक सक्षम, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में यह वर्ष अहम है, क्योंकि प्रदेश पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित है.  

भर्ती एवं पदोन्नति की सभी प्रक्रियाएं तय 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती एवं पदोन्नति की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी हों और अभ्यर्थियों की सुविधा तथा पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने भर्ती बोर्ड की विश्वसनीय कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए नियमित मॉनीटरिंग और तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए. 

आश्रित भर्ती के 201 पद शामिल हैं

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में भर्ती बोर्ड के माध्यम से कुल 81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित है. इनमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 4,543, होमगार्ड्स के 41,424, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 32,679, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,352, उप निरीक्षक (गोपनीय) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक एवं लेखा) के 537, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55, रेडियो सहायक परिचालक के 44, कुशल खिलाड़ी भर्ती के 637 तथा मृतक आश्रित भर्ती के 201 पद शामिल हैं. समीक्षा में विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं की प्रगति की जानकारी दी गई. 

28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के लिए डीवी/पीएसटी जून में तथा अंतिम परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है. होमगार्ड्स नामांकन-2025 के अंतर्गत डीवी/पीएसटी जुलाई में, पीईटी अगस्त में तथा अंतिम परिणाम सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की योजना है. आरक्षी एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रस्तावित है, लगभग 28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. 

25 खेल विधाओं में परीक्षण सम्पन्न 

इसका अंतिम चयन परिणाम अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक घोषित करने का लक्ष्य है. कुशल खिलाड़ी भर्ती के अंतर्गत सभी 25 खेल विधाओं में परीक्षण सम्पन्न हो चुका है और अंतिम परिणाम जून 2026 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है. अन्य तकनीकी एवं लिपिकीय संवर्गों की भर्तियों के लिए भी चरणबद्ध कार्यवाही जारी है. 

9,406 पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया 

मृतक आश्रित भर्ती के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने मानवीय और व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों को सरल बनाने के निर्देश दिए. बैठक में बताया गया कि वर्तमान में कुल 9,406 पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया संचालित है. संबंधित विभागीय परीक्षाएं और मूल्यांकन प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं तथा चरणबद्ध रूप से परिणाम जारी किए जाएंगे. 

समीक्षा में यह भी अवगत कराया गया कि वर्ष 2017 से मई 2026 तक भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न संवर्गों में कुल 2,21,245 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इसी अवधि में 1,60,819 पुलिस कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस देश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण पुलिस बलों में से एक है. भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रियाओं को तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाकर पुलिस बल को और अधिक सशक्त किया जाएगा.

स्रोत-आईएएनएस 

Continue reading on the app

चंबल के असली बीहड़ों में दिखेगा Action-तंत्र! Maddock Films की 'शक्तिशालिनी' में Aneet Padda का जलवा

डैकेत और खतरनाक संघर्ष के लिए चर्चाओं में रहने वाला चंबल के बीहड़ इस समय किसी और वजह चर्चाओं में बनें है। सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा 'शक्तिशालिनी' फिल्म में नजर आने वाली है। इस बार शूटिंग का माहौल सेट पर नहीं बीहड़ के जंगलों में देखने को मिलेगा। मैडॉक फिल्मस ने अपनी आगामी फिल्म ‘शक्तिशालिनी’ की शूटिंग के लिए मुंबई और हैदराबाद के स्टूडियो सेट्स की बजाय चंबल के असली बीहड का चयन किया है। 
मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि, इस फिल्म में तंत्र-विद्या, लोककथाएं, चंबल की पृष्ठभूमि और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। इसमें अनीत पड्डा, विशाल जेठवा और विनीत कुमार सिंह नजर आएंगे।

लोकेशन ही नहीं फिल्म का किरदार होगा चंबल
सूत्रों से मुताबिक, 'इसमें चबल को सिर्फ एक शूटिंग लोकेशन ही नहीं, बल्कि कहानी के मुख्य हिस्से के रुप में दिखाया जाएगा। बीहड़ों की वीरानी, गुफाएं, मिट्टी और रात का सन्नाटा फिल्म के माहौल को और प्रभावी बनाएंगे।

15 दिनों में बनीं रहस्यमयी तांत्रिक गुफाएं
रिपोर्ट्स से पता चला है कि फिल्म मेकर्स ने स्टूडियो सेट्स का सहारा नहीं लिया है, बल्कि उन्होंने चबल के असली बीहड़ों के बीच बड़ा सेट तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 दिनों कीा मेहनत के बाद वहां प्राचीन तांत्रिक गुफाओं जैसा माहौल बनाया गया है।
असल में इन गुफाओं का डिजाइन लोककथाओं, पुराने मंदिरों और मध्य भारत की तांत्रिक परंपराओं से प्रेरित है। सेट के अंदर गुप्त रास्ते, विशाल मूर्तियां, अग्निकुंड और कई रहस्यमयी प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि कुछ मुख्य ट्विस्ट और क्लाइमैक्स सीन्स इन्हीं गुफाओं में शूट किए गए। शूटिंग के दौरान गोपनीयता बनाए रखने के लिए यूनिट पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश दिए थे।

अनीत निभा रहीं रहस्यमयी किरदार
इस फिल्म में अनीत पड्डा शालिनी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तो साधारण ग्रामीण लड़की से शुरु होती है, जिसकी जिंदगी रहस्यमयी घटनाओं के बाद पूरी तरह बदल जाती है। धीरे-धीरे उसे अपने भीतर ऐसी शक्तियों का एहसास दिलाया कि जो काफी सामान्य इंसानों से अलग है। इस फिल्म में शालिनी का किरदार डर और शक्ति दोनों का मिश्रण होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli Fifty: विराट कोहली ने ठोकी अपनी सबसे तेज फिफ्टी, IPL 2026 Final में बनाया रिकॉर्ड

IPL 2026 में लगातार RCB के लिए रन बना रहे विराट कोहली ने फाइनल में भी ये कमाल जारी रखा और टीम के लिए एक दमदार अर्धशतक जमाया. Sun, 31 May 2026 22:51:52 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या मर्डर केस में विस्फोटक खुलासा! | Asad Encounter | CM Yogi | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T17:45:13+00:00

Attack On Kalyan Banerjee : कल्याण बनर्जी की पिटाई या ड्रामा कर रहे थे? West Bengal News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T17:31:08+00:00

Iran America War Update: 11 बजते ही अमेरिका ने Hormuz में मचाई तबाही! | War News | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T17:30:27+00:00

US Iran War : ईरान को मिलेगा 'रेडीमेड' ऐटम BOMB? | Trump | Mojtaba Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T17:32:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers